The Lallantop

"धुरंधर में सिर्फ वॉयलेंस, एनिमल में सिर्फ सेक्स"- वेटरन लिरिसिस्ट ने बॉलीवुड को बुरा झाड़ दिया

समीर अनजान के मुताबिक, आजकल फिल्मों की गिरती क्वालिटी के कारण गानों भी अच्छे नहीं बन रहे.

Advertisement
post-main-image
समीर अनजान ने सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि' के गाने भी लिखे हैं.

वेटरन लिरिसिस्ट Sameer Anjaan की मानें तो पिछले कुछ समय में बॉलीवुड फिल्मों का पतन हो गया है. इसके लिए उन्होंने Ranveer Singh की Dhurandhar और Ranbir Kapoor की Animal को जिम्मेदार ठहराया. उनका मानना है कि इस तरह की मूवीज़ ने सिनेमा में वॉयलेंस और सेक्स को बढ़ावा दिया है. चूंकि फिल्मों की क्वालिटी खराब हो रही, इस वजह से उनमें गानों का स्तर भी बिगड़ता जा रहा.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

DNA से हुई बातचीत में समीर ने मॉडर्न फिल्ममेकर्स को फटकार दिया. वो कहते हैं,

"जब बागबान बनेगी तो वैसे गाने बनेंगे. देवदास बनेगी तो ऐसे गाने बनेंगे. आजकल क्या बन रहा है? सेक्स और वॉयलेंस बेच रहे हैं लोग. उसमें म्यूजिक कहां से आएगा? और वो किरदार कैसे किसी के दिल को छूएंगे?"

Advertisement

फिर उन्होंने 'धुरंधर' और 'एनिमल' पर अपनी राय देते हुए कहा,

"आप धुरंधर देखें. क्या है क्या उस फिल्म में? सिर्फ वॉयलेंस. एनिमल देखें. उसमें सेक्स के अलावा कुछ नहीं है. जब तक कहानियां अच्छी नहीं आएंगी, उसके साथ अच्छे राईटर, डायरेक्टर नहीं जुड़ेंगे. अच्छे डायलॉग्स नहीं होंगे. तब तक अच्छी फिल्में नहीं बन सकतीं."

बातचीत के दौरान समीर ने कहा कि लोगों ने समय के साथ 'मसाला एंटरटेनर' टर्म को बदल दिया है. पहले 'पड़ोसन' जैसी क्लासिक कॉमेडी मूवीज़ आती थीं. डेविड धवन की फिल्मों को मसाला एंटरटेनर कहा जाता था. सिनेमा में अलग-अलग तरह के कैरेक्टर्स होते थे. ऐसे कैरेक्टर, जिनका इमोशनल आर्क ऐसा होता कि हर दर्शक उनसे कुछ हद तक कनेक्ट कर जाता. समीर की मानें तो आज के समय में लोग केवल सेक्स और वॉयलेंस केंद्रित मूवीज़ बनाते हैं, जिनमें एंटरटेनमेंट नहीं होता.

Advertisement

वैसे तो ये समीर की निजी राय है. मगर इस बात को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता कि ‘धुरंधर’ और ‘एनिमल’ को पॉपुलर करने में उनके गानों का बड़ा हाथ रहा. ‘एनिमल’ का 'अर्जन वैली', ‘पापा मेरी जान’, ‘पहले भी मैं’, ‘सतरंगा’ और ‘पापा मेरी जान’ जैसे गाने लोगों की ज़ुबान पर चढ़ गए थे. उनके लिरिक्स भी अच्छे थे. दूसरी तरफ़, ‘धुरंधर: पार्ट 1' के सभी गाने ग्लोबल चार्टबस्टर थे. सेकेंड पार्ट के गानों से भी लोगों ने काफी इमोशनली कनेक्ट किया. हालांकि वॉयलेंस और सेक्स वाले मुद्दों पर ये फिल्में शुरुआत से ही विवादों में रही हैं.

वीडियो: सैकड़ों साल पुराना है 'धुरंधर 2' में इस्तेमाल हुआ 'आरी आरी' गाना!

Advertisement