Ranveer Singh की Dhurandhar 2 को पटकने के लिए Yash और Toxic वालों ने क्या चाल चली है? क्या Bhagam Bhag 2 में Govinda को Manoj Bajpayee ने रिप्लेस किया है? Shahrukh Khan की Main Hoon Na 2 पर क्या अपडेट है? सिनेमा के जुड़ी ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
'धुरंधर 2' को पटकने के लिए यश ने चल दी तगड़ी चाल!
ट्रेड अब भी उम्मीद लगाए बैठा है कि 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक' का क्लैश टल जाएगा. मगर इस एक दांव से यश ने साफ कर दिया कि वो पीछे नहीं हटने वाले.


# 'धुरंधर 2' को पटकने के लिए यश ने चली तगड़ी चाल
19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा क्लैश होने वाला है. 'धुरंधर 2' और 'टॉक्सिक', दोनों एक साथ रिलीज़ होंगी. चूंकि 'धुरंधर' का ज़बर्दस्त माहौल बन गया, इसलिए 'धुरंधर 2' के लिए कहा जा रहा है कि ये बाज़ी इसी फिल्म के हाथ लगेगी. टीम 'टॉक्सिक' की तरफ़ से कोई हलचल भी नहीं हो रही थी. मगर यश ने मास्टर स्ट्रोक मार दिया है. इससे तेलुगु राज्यों में 'धुरंधर 2' को नुकसान हो सकता है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक़, ‘टॉक्सिक’ वालों ने PVR-आईनॉक्स को आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के लिए अपना डिस्ट्रीब्यूशन पार्टनर बना लिया है. यानी अब इन दो राज्यों में थिएटर्स में ‘टॉक्सिक’ को PVR-आईनॉक्स डिस्ट्रिब्यूट करेगी. 40 करोड़ रुपये एडवांस के साथ ये डील कमीशन बेसिस पर हुई है. PVR-आईनॉक्स देश की सबसे बड़ी नेशनल चेन है. इसलिए संभव है कि 'टॉक्सिक' को इसका फ़ायदा तेलुगु राज्यों के इतर भी मिले. हालांकि 'धुरंधर' भी PVR-आईनॉक्स की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म है. वो इसके सीक्वल को हल्के में लेने की ग़लती नहीं करेंगे. ट्रेड तो अब भी ये उम्मीद लगाए बैठा है कि 'टॉक्सिक' और 'धुरंधर 2' का क्लैश टल जाएगा. मगर यश का ये मूव बता रहा है कि वो इस टक्कर के लिए तगड़ी तैयारी कर चुके हैं.
# 'यंग शरलॉक' का ट्रेलर आया, रिलीज़ 4 मार्च को
डायरेक्टर गाय रिची की सीरीज़ 'यंग शरलॉक' का ट्रेलर आया है. इसके मुताबिक शरलॉक एक ऐसे मर्डर इन्वेस्टिगेशन से जुड़ता है, जो उसी के जीवन को ख़तरे में डाल देता है. ट्रेलर में विक्टोरियन इंग्लैंड की झलक है. एक्टर फ़ाइन्ज़ टिफ़न ने शरलॉक होम्स का रोल किया है. डोनल फिन और ज़िन सेंग भी इसमें ज़रूरी किरदारों में हैं. आठ एपिसोड की ये सीरीज़ 4 मार्च को एमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगी.
# 'भागम भाग 2' से गोविंदा आउट, मनोज बाजपेयी इन
'भागम भाग' में अक्षय कुमार और गोविंदा की जोड़ी बेहद पसंद की गई. अब 'भागम भाग 2' भी बनने जा रही है. मगर इससे गोविंदा का पत्ता कट हो गया है. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक गोविंदा की जगह मनोज बाजपेयी को कास्ट किया गया है. कई लोग इस फ़ैसले से नाख़ुश हैं. गोविंदा को इस फिल्म की सबसे मज़बूत कड़ी माना जाता है. बहरहाल, अक्षय के साथ परेश रावल भी सीक्वल में वापसी करेंगे. अक्षय के ऑपोजिट मीनाक्षी चौधरी को कास्ट किया गया है. 'भागम भाग' को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया था. मगर सीक्वल ‘ड्रीम गर्ल’ वाले राज शांडिल्य बनाएंगे. मार्च में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी.
# मनोज बाजपेयी की 'घूसखोर पंडत' पर FIR!
मनोज बाजपेयी की फिल्म 'घूसखोर पंडत' जब से अनाउंस हुई है, तब से ही विवादों में उलझी हुई है. वजह है इसका टाइटल. मुंबई के आशुतोष दुबे नाम के वकील ने इसे पंडित समुदाय का अपमान बताते हुए मेकर्स को लीगल नोटिस भेजा. भोपाल और लखनऊ में भी प्रोटेस्ट हुए. NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक यूपी के CM योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मेकर्स के खिलाफ़ FIR दर्ज की गई है. रिपोर्ट में लिखा गया है कि इसके कॉन्टेंट से सामाजिक सद्भाव बिगड़ा है. फिल्म के को-राइटर नीरज पांडे और मनोज बाजपेयी ने इस मामले में X पर स्पष्टीकरण लिखा है. उनका कहना है कि उनका उद्देश्य किसी जाति या समुदाय को अपमानित करना नहीं था. फिल्म के अहम किरदार को पंडत नाम से बुलाया जाता है. इसीलिए ये नाम रखा गया. इस खबर के लिखे जाने तक 'घूसखोर पंडत' के सभी प्रमोशनल एसेट्स सोशल मीडिया से हटा लिए गए हैं.
# राजामौली ने 'रामायण' को मिथक कहा, जनता भड़क गई
SS राजामौली ने हाल ही में स्क्रीनरैंट से अपनी अपकमिंग फिल्म 'वाराणसी' के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि 'वाराणसी' में 25 मिनट का सीक्वेंस रामायण से प्रेरित यानी मायथोलॉजिकल होगा. पब्लिक उनके इस बयान पर नाराज़ है. मायथोलॉजी यानी मिथ. हिंदी में शाब्दिक अर्थ मिथक कहानी. यही बात लोगों को खल गई. लोगों का कहना है कि रामायण हमारा इतिहास है. मिथ्या नहीं. इसीलिए, जब राजामौली ने रामायण के लिए मायथोलॉजी वर्ड यूज़ किया, तो लोग उखड़ गए. सोशल मीडिया पर पब्लिक उनकी आलोचना कर रही है. उनकी फिल्म को बॉयकॉट करने की बातें ज़ोर पकड़ रही हैं. एक यूज़र ने रेडिट पर लिखा,
"इतना बड़ा फिल्ममेकर ऐसी मूर्खता कैसे कर सकता है. कम से कम विदेशियों के सामने तो लाज रख लेते. रामायण हमारा इतिहास है श्रीमान. रणबीर की फिल्म 'रामायण' वालों से कुछ सीखो. वो अपने पोस्टर्स पर लिख रहे हैं- हमारा इतिहास हमारा गर्व. और आप रामायण को मिथ बता रहे हैं. पूरे हिंदुस्तान ने मिल कर इनकी 'वाराणसी' का बॉयकॉट करना चाहिए. अक्ल ठिकाने आ जाएगी."
रेडिंग क्रीम नाम के एक यूज़र ने X पर लिखा,
"राजामौली रामायण को मायथोलॉजी कहें, तब राइट विंग वाले नहीं देखते. अभी हिंदी इंडस्ट्री से कोई ऐसा कह देता, तो उसका घर फूंक देते. उसे नर्क पहुंचा देते. माफ़ करना, मुझे राजामौली का काम पसंद है. मगर हम ये दोगलापन होने क्यों दे रहे हैं?"
# 'मैं हूं ना 2' में डबल रोल करेंगे शाहरुख खाऩ?
फ़राह खान ने अपने हालिया व्लॉग में बताया था कि वो सिर्फ़ शाहरुख खान के लिए ही डायरेक्टर के रोल में लौटेंगी. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फ़राह खान 'मैं हूं ना' का सीक्वल बनाने जा रही हैं. उन्होंने शाहरुख के लिए डबल रोल वाला मज़ेदार आइडिया तैयार किया है. सूत्रों के हवाले से इस रिपोर्ट में लिखा गया,
"ये देशभक्ति फिल्म होगी. मगर एक्शन के साथ कॉमेडी भी रहेगी. कहानी भारत के सामने खड़े एक नए खतरे के इर्द-गिर्द रची जा रही है. इसका कोर आइडिया खुद शाहरुख खान ने दिया था. उनके साथ पूरी ओरिजनल कास्ट इसमें वापसी करेगी. किंग के शूट के बाद वो स्क्रिप्ट सुनेंगे और फिर उसके बाद ही फ़ैसला लेंगे."
अगर सबकुछ सही रहा, तो 'किंग' के बाद 'मैं हूं ना 2' शाहरुख की अगली फिल्म होगी.
वीडियो: टॉक्सिक के लिए यश की ये डील 'धुरंधर 2' का खेल बिगाड़ देगी!











.webp?width=275)

.webp?width=275)





