The Lallantop

'धुरंधर 2' के सेट से फोटो लीक, खुल गया फिल्म का सबसे बड़ा राज़!

मुंबई में अब भी चल रही 'धुरंधर 2' की शूटिंग. सेट से लीक हुई तस्वीरों से ख़त्म कर दिया सबसे बड़ा सस्पेंस!

Advertisement
post-main-image
'धुरंधर' का सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च को रिलीज़ होगा.

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 के सेट से लीक तस्वीरों से फिल्म का कौन सा बड़ा राज़ खुल गया है? Rajinikanth की Jailer 2 में Shahrukh Khan कैसा कैरेक्टर प्ले करने वाले हैं? Battle of Galwan Trolls को Salman Khan ने क्या जवाब दिया? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 'धुरंधर 2' के सेट से लीक हुई तस्वीरों ने बड़ा राज़ खोल दिया

इंटरनेट पर 'धुरंधर 2' के सेट की तस्वीरें वायरल हैं. सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है कि मुंबई के बैलार्ड एस्टेट को ल्यारी शहर में तब्दील किया गया है. तस्वीरों में मेजर इक़बाल और एसपी असलम चौधरी बातचीत करते दिख रहे हैं. इस वजह से इंटरनेट पर फिल्म में दिखाए गए पाकिस्तानी आतंकवाद के सरगना 'बड़े साहब' को लेकर कई फैन थ्योरीज़ चल पड़ी हैं. एक यूज़र ने लिखा,

Advertisement

"क्या होगा, अगर मेजर इक़बाल ही बड़े साहब हो? सेकेंड पार्ट में एसपी असलम उसे बताएगा कि कैसे हम्ज़ा ने उसके हाथों रहमान डकैत का मर्डर करवाया. मगर इक़बाल हम्ज़ा को एक्सपोज़ करने के बजाय बलोचिस्तान लौट कर शेर-ए-बलोच बनता है. उधर एसपी असलम को जसकीरत सिंह रांगी की सच्चाई पता चल जाती है."

एक यूज़र ने लिखा,

"धुरंधर के एंड क्रेडिट्स में दाऊद इब्राहिम के रोल के आगे दानिश इक़बाल लिखा था. दाऊद बड़े साहब हो सकता है. मगर डायरेक्टर आदित्य धर हैं. कुछ भी इतना सिम्पल नहीं रखेंगे. हो सकता है मेजर इक़बाल जान-बूझकर बड़े साहब का नाम थर्ड पर्सन में लेता है, ताकि लोगों को गुमराह कर सके. असल में मेजर इक़बाल शुरू से जानता कि हम़्जा कौन है. इसीलिए वो उसे टॉर्चर रूम में ले जाता है. उससे अल्ला हू अक़बर का नारा लगवाता है."

Advertisement

ये सब फैन्स के अंदाज़े हैं. क्या होने वाला है, ये तो 19 मार्च को ही पता चलेगा जब 'धुरंधर 2' रिलीज़ होगी.

# 'दी डेविल वियर्स प्राडा 2' का ट्रेलर रिलीज़

'दी डेविल वियर्स प्राडा 2' का ट्रेलर आया है. इसके मुताबिक कहानी के किरदार 20 साल बाद फिर साथ आए हैं. प्रिंट पब्लिशिंग जो मुश्किल में है, उसे बचाने की जद्दोजहद नज़र आ रही है. मैरिल स्ट्रीप, ऐन हैथवे और एमिली ब्लंट के साथ स्टैनली टुची, ट्रेसी थॉम्स और सिमॉन एश्ले भी इसमें दिलचस्प किरदारों में हैं. डेविड फ्रैंकेल के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.

# रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के मामले में 4 गिरफ्तार

रविवार को डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग हुई. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है. पूछताछ जारी है. इस घटना का असर रोहित की 'गोलमाल 5' की शूटिंग पर हुआ है. 15 फरवरी से शूट शुरू होना है. अब सेट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक सेट पर टू-टियर सिक्योरिटी होगी. पुलिसकर्मियों और पर्सनल बॉडीगार्ड्स को मिलाकर 60 लोग रोहित की सुरक्षा में रहेंगे.

# 'बैटल ऑफ गलवान' के ट्रोल्स को सलमान का जवाब

'बैटल ऑफ गलवान' के टीज़र में सलमान के एक्सप्रेशंस की काफ़ी आलोचना हुई. हाल ही में सूरत में हुए ISPL मैच में सलमान ने इस पर ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया. दरअसल मैच में सलमान को वही सीन, वही स्टांस रीक्रिएट करने को कहा गया था. उसके बाद क्रिकेटर मोहम्मद कैफ़ से बातचीत में सलमान ने कहा, "अब किसी को ये समझ में आता है कि ये रोमैंटिक लुक है. लेकिन कर्नल हूं भैया. और ये कर्नल का लुक है, जो समझता है कि अपने जवानों को कैसे हौसला देना है. इस सबका कोई मतलब है नहीं. ऐसे ही चलता आया है, और चलता रहेगा आप सबकी दुआ से." हम याद दिला दें कि बैटल ऑफ गलवान 17 अप्रैल को रिलीज़ होगी.

# 'जेलर 2' में रजनीकांत के राज़दार बनेंगे शाहरुख

रजनीकांत स्टारर 'जेलर 2' में शाहरुख खान एक्सटेंडेड कैमियो कर रहे हैं. उनका रोल क्या होगा, ये भी पता चल गया है. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक शाहरुख रजनीकांत के बेहद भरोसेमंद साथी बने हैं. ऐसा साथी जिसके भरोसे रजनीकांत का किरदार अपनी जान दांव पर लगा सकता है. 'जेलर 2' में  विजय सेतुपति, मोहनलाल और शिवा राजकुमार भी कैमियो कर रहे हैं. मिथुन और विद्या बालन भी अहम किरदारों में नज़र आएंगे. नेल्सन दिलीप कुमार के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म 12 जून को रिलीज़ होगी.  

# री-रिलीज़ होगी 'देवदास', 'तेरे नाम' और 'युवा'

वैलेंटाइन-डे के मौक़े पर PVR सिनेमाज़ ने 'मैनी शेड्स ऑफ़ लव' नाम का सेलिब्रेशन अनाउंस किया है. इसके तहत तीन हिंदी रौमैंटिक फिल्में री-रिलीज़ होंगी. ये हैं 'देवदास', 'तेरे नाम' और 'युवा'. 'देवदास' 6 फरवरी को लगेगी. 'युवा' 20 फरवरी को और 'तेरे नाम' 27 फरवरी को री-रिलीज़ होगी. ये सभी फिल्में PVR-INOX में ही देखी जा सकेंगी. 

वीडियो: सिनेमाघरों में 'बॉर्डर 2' के साथ नहीं रिलीज हुआ 'धुरंधर 2' का टीजर, आदित्य धर ने क्या कहा?

Advertisement