The Lallantop

सलमान की 'मातृभूमि' को लेकर सरकार पर भड़के ध्रुव राठी, बोले- "हिम्मत नहीं कि फिल्म रिलीज़ होने दें"

ध्रुव राठी ने कहा कि मोदी सरकार चीन और अमेरिका से डरती है. इसलिए सलमान खान की फिल्म को रोक रखा है.

Advertisement
post-main-image
'मातृभूमि' अप्रैल 2026 में रिलीज़ होने वाली थी.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • यूट्यूबर ध्रुव राठी ने दिल्ली में Cockroach Janta Party के प्रोटेस्ट का समर्थन करते हुए मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने चीन के दबाव में सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' को रिलीज़ नहीं होने दिया।
  • फिल्म 'मातृभूमि' 2020 की गलवान वैली झड़प पर आधारित है और सरकार ने इसे चीन विरोधी कॉन्टेंट हटाने के निर्देश दिए, जिससे फिल्म के 40 प्रतिशत हिस्से की रीशूटिंग करनी पड़ी।
  • सरकार ने हाल ही में फिल्म को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट दिया है, जिससे पोस्ट प्रोडक्शन पूरा कर सेंसर बोर्ड को भेजा जाएगा और इसके बाद रिलीज़ डेट की घोषणा की जा सकती है।

दिल्ली में चल रहे Cockroach Janta Party के हालिया प्रोटेस्ट को यूट्यूबर Dhruv Rathee का सपोर्ट मिला है. इस दौरान वो केंद्र की मोदी सरकार पर काफी हमलावर दिखे. मीडिया से हुई बातचीत में उन्होंने Maatrubhumi फिल्म की आड़ में सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उनका कहना है कि गवर्नमेंट ने चीन के दबाव में Salman Khan की फिल्म को रिलीज़ नहीं होने दिया.

Advertisement

11 अक्टूबर को ध्रुव ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था. इसका एक हिस्सा सोशल मीडिया पर वायरल होरहा है. जहां उन्होंने 'मातृभूमि' फिल्म का ज़िक्र किया. इसमें उन्होंने मोदी सरकार के दबाव में होने का आरोप लगाया. ध्रुव ने कहा,

"एक फिल्म (मातृभूमि) आ रही थी सलमान खान की, जिसमें चीन के खिलाफ़ कुछ चीजें थीं. पर सरकार की इतनी हिम्मत नहीं हो रही कि उस फिल्म को रिलीज़ होने दे. सलमान की फिल्म की पूरी रीशूटिंग करवाई गई और कहा गया- 'नहीं, नहीं. इसको चीन के पक्ष में करो. हम उसके इतने खिलाफ़ नहीं जा सकते'. डरपोक हैं वो एक नंबर के. चीन से डर रहे, अमेरिका से डर रहे और एलन मस्क से डर रहे."

Advertisement

ध्रुव ने कहा कि वो खुद सबके खिलाफ़ बोल रहे. फिर भी वो किसी से डरते नहीं. लेकिन सरकार के केस में ऐसा नहीं है. वैसे, 'मातृभूमि' का ये मसला पिछले कई महीनों से लगातार चल रहा है. इस कारण फिल्म अब तक रिलीज़ नहीं हो पाई. रिलीज़ तो दूर, मेकर्स को इसका एक बड़ा हिस्सा रीशूट करना पड़ा. उसके बाद उसी सरकार के पास नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट के लिए भेजना पड़ा. फिर इसे सेंसर बोर्ड के पास भेजा जाएगा. और उसका बाद फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस होगी.  

‘मातृभूमि’ की कहानी 2020 में भारत-चीन के बीच हुए गलवान वैली झड़प पर आधारित थी. उस लड़ाई में 200 भारतीय सैनिकों ने 1200 चीनी सैनिकों का डटकर सामना किया था. संघर्ष में करीब 40 चीनी सैनिक मारे गए थे. मगर चीन केवल चार सैनिकों के मारे जाने की बात स्वीकारता है. वहीं इसमें 20 भारतीय जवान भी शहीद हुए थे.

दिसंबर 2025 में फिल्म का पहला टीज़र रिलीज़ किया गया था. उस समय चीनी मीडिया ने इस पर फैक्ट्स के साथ छेड़-छाड़ करने के आरोप लगाए. फिर खबर आई कि रक्षा मंत्रालय ने मेकर्स को इसके चीन विरोधी कॉन्टेन्ट हटाने के निर्देश दिए हैं. तब तक फिल्म की रिलीज़ डेट अनाउंस की जा चुकी थी. फिर भी टीम ने फिल्म के पैचवर्क का काम शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि उन्हें इसके 40 परसेंट हिस्से को रीशूट करना पड़ा. इससे मूवी का क्लाइमैक्स और सलमान का कैरेक्टर आर्क भी चेंज हो गया. 

Advertisement

पहले इस मूवी का नाम 'बैटल ऑफ गलवान' था. लेकिन इसे चाइना फ्रेंडली बनाने के चक्कर में 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' कर दिया गया. 'मातृभूमि' कई महीनों से अटकी हुई थी. मगर पिछले दिनों इसे भारत सरकार की तरफ़ से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) मिला है. फिलहाल फिल्म का पोस्ट प्रोडक्शन चल रहा है. काम पूरा होने के बाद इसे CBFC के पास भेजा जाएगा. वहां से हरी झंडी मिल जाए, तो फिल्म की नई रिलीज़ डेट अनाउंस कर दी जाएगी. इस फिल्म को अपूर्व लाखिया ने डायरेक्ट किया है.

वीडियो: सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि' की रिलीज फिर टली, अब क्या है वजह?

Advertisement