म्यूचुअल फंड में सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिये निवेश में जोरदार इजाफा देखने को मिला है. सितंबर में एसआईपी में मंथली इन्वेस्टमेंट 32,490 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड पर पहुंच गया है. अगस्त में यह 32,297 करोड़ रुपये था.
म्यूचुअल फंड SIP शेयर बाजार को बचाए हुए है? अभी भी दबाकर पैसा लगा रहे लोग
म्यूचुअल फंड एसआईपी में हो रहे रिकॉर्ड निवेश के आंकड़े बताते हैं कि निवेशकों का शेयर बाजार पर भरोसा लगातार बना हुआ है. जानिए कितना पैसा लोगों ने लगाया है.

बीते महीने (सितंबर) के दौरान इक्विटी म्यूचुअल फंडों में भी ज्यादा निवेश आया है. मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक इक्विटी म्यूचुअल फंडों में शुद्ध निवेश सितंबर महीने में बढ़कर 38,307 करोड़ रुपये हो गया. अगस्त में यह 29,328 करोड़ रुपये था. इस तरह से महीने-दर-महीने लगभग 30.6% का इजाफा हुआ है.
स्मॉल-कैप म्यूचुअल फंड्स में अगस्त महीने के 7,973 करोड़ रुपये के मुकाबले 9,039 करोड़ रुपये का निवेश हुआ. मिड-कैप फंड्स में निवेश बढ़कर 6,989 करोड़ रुपये से 7,835 करोड़ रुपये हो गया. फ्लेक्सी-कैप योजनाओं में 5,059 करोड़ रुपये के मुकाबले 6,702 करोड़ रुपये का निवेश हुआ. रिकॉर्ड एसआईपी निवेश के आंकड़े बताते हैं कि निवेशकों का शेयर बाजार पर भरोसा लगातार बना हुआ है.
ये भी पढ़ें:- सेंसेक्स के अचानक 900 अंक गिरने के एक नहीं, चार कारण पता लगे
हालांकि म्यूचुअल फंड्स इंडस्ट्री में एक चिंता वाली बात भी!म्यूचुअल फंड एसआईपी में रिकॉर्ड निवेश और इक्विटी फंड्स में बहुत मजबूत निवेश के बावजूद, म्यूचुअल फंड्स इंडस्ट्री से सितंबर में 1.33 लाख करोड़ रुपये निकाले गए. अगस्त में यह आंकड़ा 41,353 करोड़ रुपये था. सितंबर में फिक्स्ड इनकम म्यूचुअल फंड्स से 1.83 लाख करोड़ रुपये निकाले गए. अगस्त में यह रकम 8,127 करोड़ रुपये थी.
ये भी पढ़ें:- सोने के आयात पर 3% IGST चुकाना होगा, सरकार के इस फैसले से गोल्ड होगा महंगा?
अगस्त में म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री का कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 87.08 लाख करोड़ रुपये था. सितंबर में यह घटकर 82.64 लाख करोड़ रुपये रह गया. इस तरह एक महीने में AUM में 4.44 लाख करोड़ रुपये या करीब 5.1% की गिरावट आई.
वीडियो: ‘ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेकर जाएंगे’, प्रोटेस्टर्स ने दिल्ली पुलिस को दौड़ाया!












