The Lallantop

धर्मेंद्र पर बोलीं हेमा मालिनी- "उनके जाने से मेरा जो नुकसान हुआ, उसे...."

धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार बोलीं हेमा मालिनी.

Advertisement
post-main-image
हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट लिखी.

Salman Khan की Battle of Galwan ने कौन सा नया इतिहास रच दिया है? Dharmendra की याद में Hema Malini ने इंस्टाग्राम पर क्या लिखा है? Rishab Shetty की Kantara Chapter 1 के हिंदी वर्जन के बारे में क्या अपडेट आया है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# धर्मेंद्र की याद में हेमा मालिनी ने लिखी भावुक पोस्ट

धर्मेंद्र के देहांत के बाद हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर पहली पोस्ट डाली. इस पोस्ट में उन्होंने धर्मेंद्र को अपना दार्शनिक, मेंटॉर और अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया. X पर हेमा ने लिखा,

Advertisement

"मेरे लिए वो बहुत कुछ थे. प्यार करने वाले पति, हमारी दोनों बेटियों, ईशा और अहाना, के प्यारे पिता. दोस्त, फिलॉसफ़र, गाइड, कवि. हर ज़रूरत में वो मेरे लिए मौजूद रहे. सच कहूं, तो वे मेरे लिए सब कुछ थे! अच्छे-बुरे समय में हमेशा मेरे साथ रहे. अपने सहज, मिलनसार व्यवहार से, वो मेरे परिवार के सभी सदस्यों के प्रिय थे. और हमेशा सभी से स्नेह रखा. एक पब्लिक फिगर के रूप में, उनकी प्रतिभा, उनकी लोकप्रियता के बावजूद उनकी विनम्रता और उनकी यूनिवर्सल अपील ने उन्हें दिग्गजों के बीच एक आइकॉन के रूप में स्थापित किया. फिल्म इंडस्ट्री में उनकी प्रसिद्धि और उपलब्धियां हमेशा याद की जाएंगी. उनके जाने से मेरा जो मेरा व्यक्तिगत नुकसान हुआ है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. उनके जाने से जो खालीपन जीवन में आ गया है, वो जीवन भर बना रहेगा. बरसों के साथ के बाद, मेरे पास उन खास पलों को फिर से जीने के लिए ढेरों यादें हैं..."

# 'ओशंस 11' फेम एक्टर माइकल डिलैनो का निधन

आज शो की शुरुआत एक दुखद ख़बर से. 'ओशंस 11' फेम एक्टर माइकल डिलैनो का निधन हो गया है. माइकल ने शुरुआत एक सिंगर के तौर पर की थी. फिर कुछ टीवी सीरियल्स में नज़र आए. आर्नोल्ड श्वॉर्जनेगर की 'कमांडो' से उनके एक्टिंग करियर को परवाज़ मिली. 'ओशंस 11' और 12 में उन्होंने कसीनो मैनेजर फ्रैंक वॉल्श का रोल किया था.

Advertisement

# धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में सोनू ने गाए धर्मेंद्र के यादगार गाने

लेजेंडरी एक्टर धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा आज 27 नवंबर को मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में हुई. परिवार ने इस श्रद्धांजलि सभा को सेलिब्रेशन ऑफ लाइफ नाम दिया. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक देओल परिवार ने इस प्रेयर मीट को उसी तरह आर्गनाइज़ किया, जिस तरह धर्मेंद्र ने अपनी जिंदगी को जिया. यानी पूरी जिंदादिली के साथ. सोनू निगम ने यहां धर्मेंद्र के यादगार गाने गाए. इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां यहां मौजूद रहीं.

# 'बैटल ऑफ गलवान' ने रिलीज़ से पहले ही कमा लिए 350 करोड़

सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' ने रिलीज़ से पहले ही इतिहास रच दिया है. अभी फिल्म की शूटिंग भी पूरी नहीं हुई है, और इसने 350 करोड़ रुपए की कमाई भी कर ली है. ख़बर है कि जियो स्टूडियोज़ ने फिल्म के सभी राइट्स खरीद लिए हैं. इसके लिए उन्होंने मेकर्स से 325 करोड़ रुपये की डील की है. बॉलीवुड में इतनी बड़ी डील पहले कभी नहीं हुई. न तो इंडियन सिनेमा की सबसे कमाऊ फिल्म 'दंगल' के लिए. और न ही शाहरुख की सुपरहिट फिल्म्स 'जवान' या 'पठान' के लिए. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक, जियो ने 'बैटल ऑफ गलवान' के म्यूजिक, सैटेलाइट, डिजिटल और थिएट्रिकल डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स भी खरीद लिए हैं. ये डील बताती है कि इन्वेस्टर्स को 'ब्रैंड-सलमान' पर कितना भरोसा है. हालांकि इसमें एक कैच भी है. ये डील पूरी तरह से फिल्म की परफॉर्मेंस पर निर्भर रहेगी. यानी 325 करोड़ रुपये को बेस प्राइस रखा गया है. फिल्म चली तो फाइनल प्राइस ऊपर जा सकता है. और यदि नहीं चली, तो आंकड़ा घट भी सकता है. अगर 'बैटल ऑफ गलवान' 100-200 करोड़ से अधिक का कलेक्शन करती है, तो जियो स्टूडियोज़ मेकर्स को और पैसे देगी. पर यदि फिल्म ने तय सीमा तक की कमाई नहीं की, तो इस रकम से कटौती होती चली जाएगी. वैसे सलमान की फ्लॉप फिल्म भी 200 करोड़ कमा लेती है. ऐसे में सलमान पर जियो स्टूडियो के इस दांव में घाटा होने के चांस न के बराबर हैं.

# टिस्का चोपड़ा की 'साली मोहब्बत' का ट्रेलर आया

एक्टर टिस्का चोपड़ा ने डायरेक्शन की शुरुआत की है. उनकी पहली फिल्म का टाइटल है 'साली मोहब्बत'. इसका ट्रेलर रिलीज़ हुआ है. ट्रेलर के मुताबिक शुरुआत में फिल्म पति-पत्नी की साधारण सी दिखने वाली कहानी लगती है. मगर आगे चल कर इसमें षड्यंत्र, कलेश और क़त्ल तक नज़र आते हैं. राधिका आप्टे, दिव्येंदु शर्मा, शरत सक्सेना और अनुराग कश्यप ट्रेलर में प्रॉमिसिंग लगे. ये फिल्म Zee5 पर 12 दिसंबर को प्रीमियर होगी.

# 'कांतारा चैप्टर 1' का हिंदी वर्जन भी आया OTT पर

'कांतारा चैप्टर वन' का हिंदी वर्जन भी OTT पर आ गया है. एमेज़ॉन प्राइम वीडियो ने इंस्टाग्राम पर ये अनाउंसमेंट किया. ऋषभ शेट्टी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 02 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. इसने वर्ल्डवाइड 851 करोड़ की का कलेक्शन किया है. 

वीडियो: धर्मेंद्र के निधन के बाद, अमिताभ बच्चन ने उन्हें याद कर क्या पोस्ट किया?

Advertisement