Ranbir Kapoor स्टारर फिल्म Ramayana के ट्रेलर रिलीज को किन कारणों के चलते पोस्टपोन किया गया? Thalapathy Vijay की फिल्म Jana Nayagan ने पहले दिन कितनी कमाई की? साथ ही Rajkummar Rao की फिल्म Prahaar - The Ujjwal Nikam Story की रिलीज डेट क्यों आगे बढ़ाई गई? सिनेमा से जुड़ी ऐसी अन्य खबरों के लिए स्क्रॉल करें:
क्या स्टूडेंट प्रोटेस्ट की वजह से टला 'रामायण' का ट्रेलर लॉन्च?
हालांकि 'रामायण' के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा का कहना है कि उन्होंने ये फैसला सोनी पिक्चर्स के साथ हुई डील के कारण लिया है.

# 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में तहलका मचाया
टॉम हॉलैंड स्टारर फिल्म 'स्पाइडर मैन- ब्रांड न्यू डे' 30 जुलाई को रिलीज होने वाली है. भारत में भी इसका क्रेज देखने को मिल रहा है. करीब 6 दिन पहले ही फिल्म ने 2 लाख से ज़्यादा टिकटें बेच दी हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक ये टिकटें मल्टीप्लेक्स चेन PVR INOX और सिनेपोलिस में बिकी हैं. ट्रेड का अनुमान है कि इस फिल्म की रिलीज़ से पहले 5 लाख टिकटें अडवांस में बिक जाएंगी. इस फिल्म को डेस्टिन डेनियल क्रेटन ने डायरेक्ट किया है.
# 'इबेनेजर: अ क्रिसमस कैरोल' का पोस्टर रिलीज
जॉनी डेप स्टारर फिल्म 'इबेनेजर: अ क्रिसमस कैरोल' का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. डायरेक्टर टी वेस्ट की इस फिल्म में हैरी पॉटर फेम रूपर्ट ग्रिंट भी नजर आ रहे हैं. कहानी डिकन्स, लंदन में अपना ताना बाना बुनती है. ये आदमी सुपरनैचुरल पावर्स की मदद से अपने अतीत को बदलने की कोशिश करता है. फिल्म हॉरर के साथ कॉमेडी और ड्रामा से भरी रहने वाली है. ये फिल्म 13 नवंबर्स को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
# क्यों कैंसिल हुआ 'रामायण' का ट्रेलर लॉन्च?
आज यानी 24 जुलाई की सुबह रणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' का ट्रेलर आने वाला था. मगर बीच रात मेकर्स ने ऐलान किया कि वो इसे अचानक पोस्टपोन कर रहे. इसके लिए सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ हुई एक डील को जिम्मेदार ठहराया गया. फिल्म के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने आज सुबह 3-4 बजे के आसपास सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि सोनी पिक्चर्स उनकी फिल्म का ग्लोबल डिस्ट्रिब्यूशन करेगी. इसी वजह से उन्होंने ट्रेलर को आज रिलीज़ नहीं करने का फैसला लिया है. मगर उन्होंने जिस स्टेटमेंट में इस बात की जानकारी दी, उसके अंत में छात्रों से जुड़े मसलों का ज़िक्र था. जिसके बाद पब्लिक ये कहने लगी कि मेकर्स ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट की वजह से 'रामायण' का ट्रेलर रिलीज़ कैंसिल किया है. अब असलियत क्या है, ये तो नमित मल्होत्रा ही बता सकते हैं.
# विजय की 'जन नायगन' ने कितने पैसे कमाए?
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की फिल्म 'जन नायगन' बीते रोज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. पहले दिन फिल्म ने 41 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है. सेकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म की पहले दिन की कमाई ग्रॉस 48 करोड़ रुपए रही. वहीं फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 78.27 करोड़ रुपए कलेक्ट किए. इस फिल्म को एच. विनोद ने डायरेक्ट किया है.
# 'द सुपर मारियो गैलेक्सी' की ओटीटी रिलीज़ डेट आई
एनिमेटेड फिल्म 'द सुपर मारियो गैलेक्सी' 1 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. अब ये फिल्म ओटीटी पर भी दस्तक देने के लिए तैयार है. हॉटस्टार ने एक सोशल मीडिया पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है. 7 अगस्त से ये फिल्म हॉटस्टार पर हिंदी-अंग्रेजी समेत कुल 4 भाषाओं में देख सकेंगे. फिल्म में क्रिस प्रैट और आन्या टेलर जॉय ने वॉइस एक्टिंग की है.
# राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' पोस्टपोन हो गई
राजकुमार राव स्टारर फिल्म 'प्रहार' 28 अगस्त को रिलीज के लिए शेड्यूल्ड थी. हालांकि अब मेकर्स ने फैसला लिया है कि इसकी रिलीज डेट बदली जाएगी. हालांकि अभी तक नई रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है. फिल्म को अविनाश अरुण ने डायरेक्ट किया है और इसमें राजकुमार राव के साथ वामिका गब्बी लीड रोल में नजर आएंगी. ये फिल्म वकील उज्जवल निकम की बायोपिक है.
वीडियो: 'रामायण' का ट्रेलर देखकर चौंके लोग, यश और साई पल्लवी ने जीता दिल











