The Lallantop

शाहरुख की 'डंकी' के बाद तापसी को नहीं मिल रही फिल्में, बोलीं- "टैलेंट काफी नहीं..."

तापसी के मुताबिक बड़ी और कॉमर्शियल फिल्मों की फीमेल कैरेक्टर्स को कोई भी प्ले कर सकता है. ऐसे रोल पाने में टैलेंट काम नहीं आता. बल्कि...

Advertisement
post-main-image
'डंकी' ने वर्ल्डवाइड 454 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • तापसी पन्नू की फिल्म 'गांधारी' हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई है और वे इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं।
  • तापसी ने इंटरव्यू में बताया कि मेनस्ट्रीम फिल्मों में फीमेल एक्टर्स को मार्केट वैल्यू, कनेक्शन्स और सेलिंग पावर के आधार पर चुना जाता है, न कि केवल टैलेंट के कारण।
  • 'डनकी' फिल्म ने वर्ल्डवाइड 454 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है, और तापसी का कहना है कि राजकुमार हीरानी जैसे डायरेक्टर पर विश्वास करने से उन्हें बड़े रोल्स मिले।

Taapsee Pannu पिछले डेढ़ दशक में कई छोटी-बड़ी फिल्मों का हिस्सा रही हैं. इस दौरान उन्हें बॉक्स ऑफिस पर मिक्स्ड रिएक्शन मिला. उनके करियर की सबसे बड़ी हिट Shah Rukh Khan स्टारर Dunki है. मगर उसके बाद से तापसी को वैसी कॉमर्शियल मूवीज़ नहीं मिल पा रही हैं.

Advertisement

हाल ही में तापसी की फिल्म ‘गांधारी’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई. इन दिनों वो इसके प्रमोशन में बिजी हैं. इस सिलसिले में उन्होंने न्यूज 18 को एक इंटरव्यू दिया. इस बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मेनस्ट्रीम फिल्मों में फीमेल एक्टर्स बड़ी आसानी से रिप्लेस कर दी जाती हैं. ऐसे में जिनके अच्छे कनेक्शन होते हैं, उन्हें तो बड़े रोल्स मिलते हैं. मगर तापसी जैसी एक्ट्रेस पीछे छूट जाती हैं. तापसी कहती हैं,

"इन बड़ी और कॉमर्शियल फिल्मों की फीमेल कैरेक्टर्स को कोई भी प्ले कर सकता है. ऐसे रोल पाने में टैलेंट काम नहीं आता. बल्कि आपकी मार्केट वैल्यू, सेलिंग पावर, कॉन्टैक्ट्स, प्रेजेंस और इनफ्लूएंस जैसी चीजें ज़्यादा मायने रखती हैं. ये सारे फैक्टर एक एक्टर के टैलेंट से ज्यादा काम करते हैं. और मुझे अच्छी तरह पता है कि इन मामलों में मैं दूसरों से पीछे हूं. इसलिए मेरा टैलेंट ही वो एकमात्र कारण है, जिसकी वजह से मुझे फिल्में मिल सकती हैं. मुझे डंकी में काम करने का मौका भी इसलिए मिला क्योंकि राजू सर (राजकुमार हीरानी) ने मेरा काम देखा था."

Advertisement

तापसी आगे कहती हैं,

"आमतौर पर कॉमर्शियल फिल्मों में कैरेक्टर्स इतने अहम नहीं होते. इसलिए इस बात से कुछ खास फर्क पड़ता कि वो रोल कौन सी एक्ट्रेस कर रही है. अगर कोई एक्ट्रेस फिल्म के बजट में फिट बैठती है और उसकी मार्केट वैल्यू ठीक-ठाक है, तो उसे तुरंत कास्ट कर लिया जाता है. ऐसी मेनस्ट्रीम फिल्में, जिनमें एक्ट्रेस को सिर्फ टैलेंट के आधार पर कास्ट किया जाता है, वो फिल्में बहुत कम बनती हैं. और राजकुमार हीरानी जैसे डायरेक्टर, जिन्हें पूरा भरोसा रहता है कि उन्हें किस एक्ट्रेस को लेना है, उस तरह की फिल्में और भी कम बनती हैं."

'डंकी' में तापसी और शाहरुख के अलावा बोमन ईरानी, विक्रम कोचर, अनिल ग्रोवर, विकी कौशल और ज्योति सुभाष जैसे एक्टर्स ने काम किया है. फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार हीरानी थे. पिंकविला के मुताबिक, इस मूवी का प्रोडक्शन कॉस्ट 85 करोड़ रुपए था. प्रिन्ट और पब्लिसिटी मिलाकर 'डंकी' पर टोटल 120 करोड़ रुपए खर्च हुए. वहीं बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 454 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. 

Advertisement

वीडियो: 'डंकी' के बाद फिर दिखेगी राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान की जोड़ी?

Advertisement