The Lallantop

दीपिका पादुकोण ने 'हफ्ते में 90 घंटे काम' करने की बात पर सुना डाला

लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यन (SN Subrahmanyan) ने एक बयान दिया था. जिसमें उन्होंने वीकेंड पर भी काम करने की बात कही थी. अब एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इस बयान पर अपनी चिंता जाहिर की है.

Advertisement
post-main-image
सुब्रह्मण्यन के वीकेंड पर काम करने के बयान की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने की आलोचना (फोटो-इंडिया टुडे)

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने ‘हफ्ते में 90 घंटे काम करने’ वाली खबर पर चिंता जाहिर की है. लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यन (SN Subrahmanyan) ने ये बयान दिया था. उनकी इस राय पर हर तरफ बहस छिड़ गई है. कई लोग सुब्रमण्यन के बयान पर नाराजगी जता रहे हैं. अब बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
दीपिका पादुकोण बोलीं- #mentalhealthmatters

L&T के चेयरमैन एसएन सुब्रमण्यन ने कहा था कि कर्मचारियों को वीकेंड पर भी काम करना चाहिए. एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने इससे असहमति जताई है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जर्नलिस्ट Faye D’Souza की एक पोस्ट शेयर की. इसमें उन्होंने वर्क लाइफ बैलेंस और मेंटल हेल्थ पर जोर दिया है. दीपिका ने लिखा,

"इतने ऊंचे पदों पर बैठे लोगों को ऐसे बयान देते देखना चौंकाने वाला है. #mentalhealthmatters"

Advertisement

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में SN सुब्रमण्यन से पूछा गया था कि उनकी कंपनी अपने कर्मचारियों को हर शनिवार काम पर क्यों बुलाती है? इस पर उन्होंने हफ्ते में सातों दिन कर्मचारियों को काम न कराने पर अफसोस जताया. सुब्रमण्यन ने कहा,

“मुझे अफसोस है कि मैं आपसे रविवार को काम नहीं करवा पा रहा हूं. अगर मैं रविवार को भी आपसे काम करवा पाऊं तो मुझे बहुत खुशी होगी. क्योंकि मैं संडे को भी काम करता हूं.”

इसके अलावा उन्होंने ये भी कहा कि कर्मचारियों को वीकेंड का समय भी घर पर नहीं बिताना चाहिए. चेयरमैन ने कहा, “आप घर पर बैठकर क्या करते हैं? आप अपनी पत्नी को कितनी देर तक घूर सकते हैं? आपकी पत्नी आपको कितनी देर तक घूर सकती है?”

Advertisement
deepika padukone
दीपिका का पोस्ट.

इससे पहले अक्टूबर 2023 में Infosys के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति ने 70 घंटे काम करने वाला बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि भारत की वर्क प्रोडक्टिविटी दुनिया में सबसे कम है. चीन जैसे देशों से आगे निकलने के लिए भारत के युवा को ज्यादा घंटे काम करने की जरूरत है. उनके इस बयान पर काफी हंगामा हुआ था.

वीडियो: सोशल लिस्ट : India's Got Latent पर दीपिका पादुकोण के डिप्रेशन का मजाक?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement