The Lallantop

जब सैफ, आमिर और शाहरुख साथ में शूट करने वाले थे, और अमृता ने सैफ को मना कर दिया

Deepak Tijori की फिल्म Pehla Nasha के लिए ये सीन शूट होना था. Aamir Khan, Shah Rukh Khan और Saif Ali Khan के अलावा Rahul Roy भी इस सीन का हिस्सा थे.

Advertisement
post-main-image
'पहला नशा' में दीपक ने एक एक्टर का रोल किया था, जिसकी 'बाज़ीगर' नाम की फिल्म रिलीज़ होने वाली होती है.

Deepak Tijori की फिल्म Tipppsy 10 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. फिल्म को प्रमोट करने के लिए वो लगातार मीडिया से बातचीत कर रहे हैं. ऐसे ही एक हालिया इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि क्या नाइंटीज़ में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री एकजुट होकर एक-दूसरे को सपोर्ट करती थी. और क्या कभी ऐसा हुआ जब किसी एक्टर ने दूसरे को सपोर्ट ना किया हो. दीपक ने ज़ूम टीवी को दिए इंटरव्यू में बताया:  

Advertisement

मैं आपको एक निजी अनुभव बता सकता हूं. साल 1993 में हम लोग ‘पहला नशा’ नाम की फिल्म बना रहे थे. उस फिल्म में एक सीन था जहां हम चाहते थे कि मेरे किरदार की फिल्म के प्रीमियर के लिए सेलेब्रिटीज़ आयें. आशुतोष गोवारिकर उस फिल्म के डायरेक्टर थे. इंडस्ट्री में हमारे दोस्त भी थे. लेकिन कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर मैं बहुत हैरान रह गया. शाहरुख, सैफ और आमिर आने वाले थे. सैफ अपने घर पर तैयार हो रहे थे. ये उनका वर्ज़न है. जब वो तैयार हो रहे थे, तब उनकी पत्नी (अमृता सिंह) ने पूछा कि तुम तैयार क्यों हो रहे हो, कहां जा रहे हो. उन्होंने कहा कि मैं एक शूट के लिए जा रहा हूं. दीपक का प्रीमियर है. अमृता ने कहा कि तुम ऐसा कैसे कर सकते हो. हम लोगों ने ऐसा कभी नहीं किया, और ये कौन करता है. 

दीपक ने बताया कि अमृता ने सैफ को आने से मना कर दिया था. हालांकि ‘पहला नशा’ के एक सीन में आमिर, शाहरुख और सैफ नज़र आए थे (उस सीन को आप नीचे देख सकते हैं). दीपक ने आगे कहा कि नाइंटीज़ में सब साथ आकर एक-दूसरे के काम को सपोर्ट करते थे. एक्टर्स दूसरे कलाकारों की फिल्मों के प्रीमियर पर जाते, उनकी फिल्में भी प्रमोट किया करते. ऐसे में अमृता के मना करने पर वो चौंक गए थे. इंटरव्यू के दौरान सैफ ने ‘बाज़ीगर’ पर भी बात की. अब्बास-मुस्तन ने नाइंटीज़ में बहुत सारी हॉलीवुड फिल्मों का हिंदीकरण किया. यानी वहां से कहानी उठाई और अपने यहां बना डाली. ‘बाज़ीगर’ की कहानी भी एक हॉलीवुड फिल्म से ली गई थी. दीपक अपने पिछले इंटरव्यूज़ में कह चुके हैं कि वो ‘अ किस बिफोर डाइंग’ नाम की हॉलीवुड फिल्म की कैसेट लेकर अब्बास-मुस्तन के पास गए. वो चाहते थे कि डायरेक्टर जोड़ी इस फिल्म का रीमेक बनाए और उन्हें कास्ट करे. डायरेक्टर्स फिल्म बनाने को राज़ी हो गए. लेकिन फिर कुछ दिनों के बाद दीपक को खबर मिली कि उस फिल्म में उनकी जगह शाहरुख खान को ले लिया गया है. 

Advertisement

अब्बास-मुस्तन ने तब वादा किया कि वो दीपक के साथ दूसरी फिल्म बनाएंगे. हालांकि वो फिल्म आज तक नहीं बनी. दीपक से इस बारे में पूछा गया. उनका कहना था कि वो ऐसी बातों से आगे बढ़ चुके हैं. वो लोग साथ में फिल्म बनाने वाले थे. लेकिन फिर बात नहीं बन पाई.                 
 

वीडियो: मैटिनी शो: 'खिलाड़ी' और 'जो जीता वही सिकंदर' वाले दीपक तिजोरी आजकल कहां हैं?

Advertisement
Advertisement