The Lallantop

सलमान की 'मॉन्स्टर' में होगा 'वॉन्टेड' और 'पठान' से भी धाकड़ ट्रेन सीक्वेंस!

सलमान ये सीक्वेंस अपने बॉडी डबल परवेज़ काज़ी के साथ शूट करेंगे. परवेज़ को हाल ही में हार्ट अटैक आ गया था.

Advertisement
post-main-image
'मॉन्स्टर' का क्लैश प्रभास की 'स्पिरिट' से होगा.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • सलमान खान की फिल्म 'मॉन्स्टर' के बड़े ट्रेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग गोरेगांव के आरे कॉलोनी में शुरू हो गई है, जिसमें उनके बॉडी डबल परवेज़ काजी भी शामिल हैं।
  • परवेज़ काजी को हाल ही में हार्ट अटैक आया था, जिसके कारण वे अगस्त से बेड रेस्ट पर थे, जिसके चलते सलमान खान ने कुछ एक्शन सीक्वेंस खुद शूट किए थे।
  • परवेज़ की वापसी से शूटिंग फिर से तेजी से आगे बढ़ी है, और फिल्म की लगभग 50 दिनों की शूटिंग बाकी है, जिसे डायरेक्टर वामसी पैडिपली जल्द पूरा करना चाहते हैं।

Salman Khan स्टारर Monster का मुंबई शेड्यूल काफी तेजी से आगे बढ़ रहा था. मगर ऐन मौके पर उनके बॉडी डबल Parvez Kazi को हार्ट अटैक आ गया. अगस्त से ही वो लगातार बेड रेस्ट पर थे. इस वजह से सलमान ने कुछ एक्शन सीक्वेंस खुद शूट किए. लेकिन अब परवेज़ दोबारा सेट पर लौट आए हैं. यही नहीं, उन्होंने सलमान और मेकर्स के साथ मिलकर फिल्म के एक बड़े ट्रेन सीक्वेंस पर भी काम शुरू कर दिया है.

Advertisement

परवेज़ पिछले कई सालों से सलमान के बॉडी डबल हैं. दोनों ने ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘रेस 3’, ‘टाइगर ज़िंदा है’ और ‘दबंग 3’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है. पिछले महीने जब परवेज़ की तबीयत बिगड़ी तो सलमान ने उन्हें प्रॉपर रेस्ट पर भेज दिया था. अब वो पूरी तरह रिकवर होकर शूटिंग शुरू कर चुके हैं. मिड डे ने सूत्रों के हवाले से बताया कि डायरेक्टर वामसी पैडिपली फिलहाल एक बड़ा ट्रेन सीक्वेंस प्लान कर रहे हैं. इसमें सलमान का किरदार अकेले कई दुश्मनों से लड़ता नज़र आएगा. मेकर्स इस सीन का ज्यादातर हिस्सा परवेज़ की मदद से शूट करेंगे.

सूत्र के मुताबिक, ये ट्रेन सीक्वेंस काफी मुश्किल है. इसमें एक साथ बहुत सारे मूवमेंट और तालमेल की जरूरत है. परवेज़ को इस बात की अच्छी समझ है कि सलमान ऐसे एक्शन को किस तरह शूट करेंगे. यही कारण है कि सेट पर उनकी मौजूदगी से फिल्म को काफी पुश मिला है. फिलहाल इस सीक्वेंस की शूटिंग गोरेगांव के आरे कॉलोनी में बने एक सेट पर चल रही है. इस मूवी में सलमान के करियर के कुछ सबसे कठिन एक्शन पीस हैं, जिन्हें वामसी जल्द-से-जल्द शूट कर लेना चाहते हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, अभी 'मॉन्स्टर' के 50 दिन का काम बचा हुआ है.

Advertisement

सलमान ने अपने करियर में कुछ आइकॉनिक ट्रेन सीक्वेंस को स्क्रीन पर उतारा है. 'वीर' में उनका घोड़े पर बैठ ट्रेन का पीछा करने वाला सीन था. 'किक' में उनका चलती ट्रेन के आगे सायकल से उतर जाने वाला सीन लोगों ने अपने-अपने स्तर पर खूब रीक्रिएट किया है. 'वॉन्टेड' में उनका ट्रेन के अंदर दुश्मनों के छक्के छुड़ा देने वाला सीक्वेंस आज भी याद किया जाता है. वहीं 'पठान' में शाहरुख खान के साथ वाला उनका एक्शन पीस भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. ऐसे में मेकर्स उम्मीद करेंगे कि वो 'मॉन्स्टर' के जरिए उनके खाते में एक और दमदार ट्रेन सीक्वेंस जोड़ें. रही रिलीज़ की बात, तो ये मूवी मार्च 2027 में सिनेमाघरों में आएगी.

वीडियो: सलमान खान की 'मॉन्स्टर' के टीज़र रिलीज को लेकर क्या अपडेट आया है?

Advertisement
Advertisement