The Lallantop

अचानक घर आई पुलिस ने ऐसा क्या किया कि बुज़ुर्ग ख़ुशी से रो पड़े?

सोशल मीडिया पर ये वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है.

Advertisement
post-main-image
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में बुज़ुर्ग भावुक होकर रोते हुए केक काटते दिख रहे हैं (तस्वीरें ANI)

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में एक शख्स के दरवाज़े पर पुलिस खड़ी है. नाम पूछा जा रहा है. शख्स जब गेट के क़रीब आकर अपना नाम बताते हैं तो अचानक पुलिस बड्डे वाला गाना गाकर केक सामने रख देती है. बुज़ुर्ग कुछ सेकेंड्स के लिए बिल्कुल चौंक जाते हैं. भावुक होकर रोने लगते हैं.

Advertisement

इसके बाद पुलिस के लोग बुज़ुर्ग को गेट के पास बुलाते हैं. ‘हम आपके बच्चे ही तो हैं सर’ कहते हुए केक काटने की रिक्वेस्ट करते हैं. इसके बाद बुज़ुर्ग केक काटते हैं.

# कहां से आया वीडियो?

Advertisement

लॉकडाउन में अकेले रह रहे बुज़ुर्ग का जन्मदिन मनाने का ये वायरल वीडियो हरियाणा से आया है. वीडियो में दिखाई दे रहे बुज़ुर्ग का नाम करण पुरी है. और पूछे जाने पर ये बताते हैं कि ये घर में अकेले ही रहते हैं. बच्चे बाहर कहीं रहते हैं.

ये वीडियो हरियाणा की पंचकुला पुलिस ने बनाया है. पंचकुला के कमिश्नरेट ने वीडियो जारी किया. इसके बाद तो वीडियो सोशल मीडिया पर काली घटा की तरह छा गया. देखते हुए लोगों की आंखों में आंसू आ गए. कई अधिकारियों और सेलेब्स ने ये वीडियो पुलिस को सलाम करते हुए री-ट्वीट किया.

Advertisement

सोशल मीडिया पर ख़ाकी वर्दी की भूरि-भूरि प्रशंसा हो रही है. कहा जा रहा है कि घर में अकेले रहने वाले बुज़ुर्ग का जिस तरह से पुलिस ने दिन बनाया वो इससे पहले कभी नहीं देखा गया. हरियाणा के मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी वीडियो को शेयर करते हुए हरियाणा पुलिस और पंचकुला कमिश्नर को बधाई दी है.


ये वीडियो भी देखें :

पड़ताल: चीन ने दुनियाभर में कोरोना वायरस फैलाने के लिए समुद्र में लाशें फेंकी?

Advertisement