The Lallantop

'गो कोरोना गो' गाने वाले मंत्री की सुरक्षा में तैनात पुलिसवाला कोरोना पॉजिटिव निकला

अब मंत्री समेत सभी अधिकारी क्वारंटीन किए गए हैं.

Advertisement
post-main-image
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का दिया नारा देश में सोशल मीडिया के बहुत काम आया था, अब अठावले नया नारा लेकर आए हैं. (तस्वीरें ट्विटर)

कुछ दिन पहले सोशल मीडिया 'गो कोरोना गो' के मीम्स से पटा पड़ा था. ये नारा देने वाले केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की बात कोरोना तक शायद पहुंची नहीं. बुधवार 22 अप्रैल को आठवले के बंगले पर तैनात एक पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. अब आठवले और उनके सुरक्षा स्टाफ़ के सभी अधिकारियों को क्वारंटीन किया गया है.

Advertisement

# हुआ क्या?

अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले के काफ़िले में चलने वाली एक गाड़ी के ड्राइवर और एक पुलिसकर्मी को पिछले कुछ दिनों से बुखार और गले में इन्फेक्शन था. इस वजह से दोनों 5 अप्रैल से छुट्टी पर थे. 18 अप्रैल को जब पुलिसकर्मी ने टेस्ट करवाया तो कोरोना पॉजिटिव निकला. फ़िलहाल पुलिसकर्मी पनवेल के एक अस्पताल में भर्ती है. आठवले की सुरक्षा में तैनात तीन पुलिस अधिकारी जो आठवले के साथ उनकी कार में ही बैठते थे, उन्हें भी होम क्वारंटीन कर दिया गया है.

Advertisement

अधिकारियों ने जब आठवले से पूछा तो उन्होंने बताया कि पॉजिटिव आए इस पुलिसकर्मी से वो किसी तरह संपर्क में आए हों ऐसा उन्हें याद नहीं आता. आठवले के स्टाफ ने कहा कि केंद्रीय मंत्री लॉकडाउन की शुरुआत से ही घर में हैं.

# आठवले का ‘गो कोरोना गो’ वाला ऐतिहासिक नारा

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में वो कुछ लोगों के हाथ में तख्ती थमा कर ‘गो कोरोना गो’ के नारे लगाते नजर आए थे. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था. ख़ूब मीम बने थे. केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने बाद में कहा, “20 फरवरी को जब कोरोना वायरस को लेकर इतनी गंभीर स्थिति नहीं थी, तब मैंने एक स्लोगन दिया ‘गो कोरोना गो’. उस वक्त लोगों ने कहा क्या इस स्लोगन से कोरोना भाग जाएगा. अब हम इस स्लोगन को पूरे विश्व में देख रहे हैं.”

Advertisement

रामदास आठवले फ़िलहाल अपने घर में ही क्वारंटीन हो गए हैं.

आठवले की नई कोरोना कविता भी सुन लीजिए-

मंगलवार 21 अप्रैल को सीएम उद्धव ठाकरे के मालाबार हिल्स पर तैनात दो महिला पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थीं. इसके बाद वहां तैनात छह पुलिसकर्मियों को क्वारंटीन कर दिया गया है.


ये वीडियो भी देखें:

बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन 2.0 में इन चीज़ों पर छूट दे दी है

Advertisement