The Lallantop

मेरठ का एक कोरोना पॉज़िटिव केस, जिसने सांसद-विधायक समेत कई BJP नेताओं को क्वारंटीन कर दिया

कोरोना पॉज़िटिव शख्स के संपर्क में आए लोगों की संख्या ने स्वास्थ्य विभाग की सिरदर्दी बढ़ा दी है.

Advertisement
post-main-image
अभी तक कोरोना वायरस के इलाज के लिए कोई पुख्ता दवा नहीं बनी है.

मेरठ में कोरोना वायरस के मामलों में उछाल आ सकता है. मेरठ बीजेपी के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के पीए कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं. महानगर अध्यक्ष अपने पीए के साथ कई अधिकारियों से मिलते रहे हैं. शहर में कम्युनिटी किचन चलवाते रहे हैं. ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग ने मुकेश सिंघल समेत कई कार्यकर्ताओं और अधिकारियों को होम क्वारंटीन किया है.

Advertisement

# क्या है पूरा मामला?

दरअसल भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल के पीए विभांशु के पिता राकेश को कोरोनावायरस संक्रमण पाया गया था. इसके बाद विभांशु और उसके परिवार को क्वारंटीन कर लिया गया. जब कोरोनावायरस टेस्ट किए गए तो उसमें विभांशु और उसके भाई का टेस्ट पॉजिटिव आ गया. जिसके बाद से भाजपा महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल और उनके परिवार को क्वारंटीन कर दिया गया.

Advertisement

इसके अलावा भाजपा की कम्युनिटी किचन को भी बंद कर दिया गया है. भाजपा के महानगर अध्यक्ष पिछले कई दिन से अपने पीए के साथ कई कम्युनिटी किचन का दौरा कर रहे थे.

कम्यूनिटी किचन से लेकर राशन वितरण समेत कई कार्यक्रमों में महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल एवं उनकी पूरी टीम अक्सर जाती थी. सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल समेत पूरी महानगर इकाई कार्यक्रमों में पहुंचती रही.

# अधिकारियों से भी मेल मुलाक़ात हुई

Advertisement

इसके साथ-साथ उन्होंने इस दौरान कई प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से भी मुलाकात की थी. कई अन्य कार्यक्रमों में महानगर अध्यक्ष ने अपने पीए के साथ शिरकत की थी. केस सामने आने के बाद से पूरी मेरठ भाजपा में हड़कंप का माहौल है. स्वास्थ्य महकमे की भी चिंताएं बढ़ चुकी हैं. क्योंकि महानगर अध्यक्ष के पीए के संपर्क में आए लोगों की संख्या काफी ज्यादा है.

# स्वास्थ्य महकमा क्या कहता है?

सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है. स्वास्थ्य विभाग पहले से भी सचेत था. अब अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है. संक्रमण का जहां भी ख़तरा लग रहा है वहां होम क्वारंटीन करवाया जा रहा है. हम अपनी तरफ़ से बिल्कुल तैयार हैं.

मेरठ के चीफ़ मेडिकल ऑफिसर डॉ राजकुमार ने बताया,

फिलहाल भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल का कोरोना टेस्ट हुआ है. रिपोर्ट आने बाद पता चल सकेगा कि संक्रमण का खतरा करीबियों को कितना है. मुकेश सिंघल ने कार्यकर्ताओं से घर पर रहने और प्रशासन को पूरा सहयोग करने की अपील की है.

मेरठ के सांसद, विधायक, एमएलसी को प्रशासन ने होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी है. मेरठ में अब तक कुल 84 पॉजिटिव केस मिले हैं.


ये वीडियो भी देखें:

बढ़ती गर्मी को देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन 2.0 में इन चीज़ों पर छूट दे दी है

Advertisement