महाराष्ट्र सरकार में मंत्री जितेंद्र आव्हाड़ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. कुछ दिन पहले उनके 14 स्टाफ मेंबर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इन 14 में से पांच पुलिस कॉन्स्टेबल थे, जो उनकी सुरक्षा में तैनात थे. बाकी नौ लोगों में उनके निजी स्टाफ, घरेलू सहायक और पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हैं. इसके बाद मंत्री जितेंद्र आव्हाड़ खुद ही क्वारंटीन हो गए थे.
अब महाराष्ट्र सरकार के मंत्री निकले कोरोना पॉजिटिव, स्टाफ़ के 14 लोगों में भी संक्रमण
मंत्री जितेंद्र आव्हाड़ के निर्वाचन क्षेत्र से कई केस पॉजिटिव आए हैं.

जितेंद्र आव्हाड़ ने जानकारी दी थी कि वे एक ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आए थे, जो बाद में कोरोना पॉजिटिव निकला था. इसके बाद स्वास्थ्य महकमे ने उन्हें तुरंत होम क्वारंटीन में जाने की सलाह दी थी. जितेंद्र आव्हाड़ ठाणे जिले के कालवा-मुंब्रा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, इस इलाके से कई लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.
# पुलिस अधिकारी से पहुंचा उन तक कोरोना?
जितेंद्र आव्हाड़ एक पुलिस अधिकारी के संपर्क में आए थे, ये अधिकारी बाद में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. इसके बाद आवास मंत्री आव्हाड़ ने कुछ दिनों के लिए क्वारंटीन पर जाने की घोषणा की थी. कोरोना पॉजिटिव पाए गए वह राज्य के पहले मंत्री हैं. उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के लोगों से भी अपील भी की थी कि, वे अपने घरों में रहें और लॉकडाउन का पालन करें. इससे पहले ठाणे से पूर्व सांसद आनंद परांजपे का कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया था, जितेंद्र आव्हाड़ उनके भी संपर्क में आए थे.
अप्रैल के पहले हफ़्ते में आव्हाड़ ने अपने निर्वाचन क्षेत्र का दौरा किया था. कलवा-मुम्ब्रा से बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए हैं.
बुधवार को मुंबई में केन्द्रीय सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री रामदास आठवले के बंगले पर तैनात एक कॉन्स्टेबल कोरोना पॉजिटिव पाया गया था. इससे पहले मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के मालाबार हिल्स पर तैनात दो महिला पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं थीं. इसके बाद वहां तैनात छह पुलिसकर्मियों समेत कई स्टाफ़ को क्वारंटीन कर दिया गया था.
ये वीडियो भी देखें:













