The Lallantop

'धुरंधर' से रणवीर सिंह ने कमाए 325 करोड़ रुपए, शाहरुख और रजनीकांत को पीछे छोड़ा!

इतने पैसे कमाने के बावजूद रणवीर सिंह देश के हाइएस्ट पेड एक्टर नहीं बन पाए. फिलहाल ये रिकॉर्ड अल्लू अर्जुन के नाम पर है.

Advertisement
post-main-image
'धुरंधर' देश की सबसे कमाऊ फिल्म फ्रैंचाइज़ बन चुकी है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रणवीर सिंह ने 'धुरंधर' फ्रैंचाइज़ के दोनों पार्ट्स के लिए अपनी फीस कम कर दी और इसके बदले बॉक्स ऑफिस के मुनाफे में हिस्सा लिया, जिससे उन्होंने 300 करोड़ रुपए से अधिक कमाए।
  • जियो स्टूडियोज़ ने 'धुरंधर' के लिए निर्धारित बजट से कम राशि प्रदान की, जिससे आदित्य धर और रणवीर सिंह को प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए अपनी फीस में कटौती करनी पड़ी।
  • रणवीर सिंह की कुल कमाई लगभग 325 करोड़ रुपए हुई, लेकिन अल्लू अर्जुन अपनी फीस हिस्सेदारी मॉडल के कारण देश के हाइएस्ट पेड एक्टर बने हुए हैं।

Ranveer Singh ने Dhurandhar फ्रैंचाइज़ को बनाने के लिए अपनी फीस घटा दी थी. बदले में उन्हें इतना बड़ा मुनाफ़ा हुआ कि उन्होंने फीस के मामले में Shah Rukh Khan, Prabhas और Rajinikanth जैसे सुपरस्टार्स को पीछे छोड़ दिया. रिपोर्ट है कि उन्हें 'धुरंधर' के दोनों पार्ट्स से 300 करोड़ रुपए से अधिक मिले हैं. इस तरह वो Allu Arjun के बाद देश के हाइएस्ट पेड सुपरस्टार बन गए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'धुरंधर' की मेकिंग के दौरान जियो स्टूडियोज़ ने एक निर्धारित बजट एलॉट किया था. कुछ जगहों पर रिपोर्ट्स हैं कि उन्होंने केवल 130-150 करोड़ रुपए दिए थे. वहीं आदित्य धर दोनों पार्ट्स के लिए 300 करोड़ रुपए मांग रहे थे. बताया जाता है कि जियो की हेड ज्योति देशपांडे इसके लिए तैयार नहीं हुईं. वो फिल्म की सक्सेस को लेकर डाउट में थीं. मजबूरन आदित्य और रणवीर ने प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए अपनी जेब से पैसे खर्च किए.

पहले ऐसी चर्चा थी कि रणवीर को इस फिल्म से 50 करोड़ रुपए मिले हैं. मगर इकोनॉमिक टाइम्स से हुई बातचीत में ज्योति ने दूसरी कहानी बताई. उन्होंने स्वीकारा कि आदित्य और रणवीर ने प्रोडक्शन पर दबाव कम करने के लिए अपनी फीस में भारी कटौती की थी. बदले में उनके साथ फिल्म का प्रॉफिट शेयर किया गया. 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर 1307 करोड़ कमाए. वहीं 'धुरंधर 2' ने 1813 करोड़ से ज्यादा छाप डाले. इस तरह 300 करोड़ में बनी इस फ्रैंचाइज़ ने पेटी में 3120 करोड़ भर दिए. चूंकि रणवीर ने अपनी फीस घटाकर बैक-एंड प्रॉफिट शेयरिंग का फैसला किया था, इसलिए उनकी जेब में भी भी खूब पैसे गए हैं.

Advertisement

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर की कमाई में डिस्ट्रीब्यूशन शेयर्स, परफॉर्मेंस बोनस और डिजिटल, सैटेलाइट व म्यूजिक राइट्स जैसे नॉन-थिएट्रिकल डील्स शामिल हैं. इससे उनकी टोटल कमाई 325 करोड़ रुपए के आसपास बताई जा रही है. फिल्म के ओवरऑल मुनाफे का सबसे बड़ा हिस्सा जियो स्टूडियोज़ को मिला. उसके बाद आदित्य धर की B62 स्टूडियोज़ का नंबर आता है. एक्टर्स में सबसे बड़ा फांक रणवीर सिंह को मिला है. इस तरह वो शाहरुख खान को पछाड़कर बॉलीवुड के हाइएस्ट पेड एक्टर बन चुके हैं. शाहरुख ने 'जवान' और 'पठान' से प्रति फिल्म 200 करोड़ रुपए कमाए थे. प्रभास ने 'कल्कि 2' के लिए 200 करोड़ लिए थे. वहीं रजनीकांत को 2024 में रिलीज़ हुई 'जेलर' के लिए 250 करोड़ मिले थे. रणवीर 'धुरंधर' के जरिए इन सभी सुपरस्टार्स से काफी आगे निकल चुके हैं.

लेकिन रोचक बात ये है कि 325 करोड़ कमाने के बावजूद रणवीर देश के हाइएस्ट पेड एक्टर नहीं. ये रिकॉर्ड फिलहाल अल्लू अर्जुन के नाम पर है. नेशनल अवॉर्ड विनिंग राइटर-प्रोड्यूसर जी धनंजयन ने बताया था कि अर्जुन फिल्म की टोटल कमाई में से हर एक रुपए पर 30 पैसे लेते हैं. मान लीजिए, उनकी कोई फिल्म 1000 करोड़ रुपये कमाती है, तो उन्हें 300 करोड़ रुपए मिलेंगे. अगर फिल्म 500 करोड़ कमाती है, तो उन्हें 150 करोड़ रुपए मिलेंगे. 

अर्जुन की लास्ट दो रिलीज़ 'पुष्पा' और 'पुष्पा 2' रही हैं. पहले पार्ट ने वर्ल्डवाइड 350 करोड़ रुपये कमाए थे. इसे अगर 30 पैसे प्रति रुपये के हिसाब से देखें तो अर्जुन की फीस करीब 105 करोड़ रुपए रही होगी. दूसरी तरफ 'पुष्पा 2' ने ओवरऑल 1742 करोड़ रुपये कमाए थे. यानी उससे अर्जुन को करीब 522 करोड़ रुपये मिले होंगे. यही कारण है कि रणवीर बाकी एक्टर्स का रिकॉर्ड तोड़कर भी अर्जुन के आंकड़े से काफी पीछे रह गए.

Advertisement

वीडियो: धुरंधर 2 के OTT वर्जन में कौन सा सीन हटाया गया?

Advertisement