क्या Shahrukh Khan की Pathaan 2 Alia Bhatt की Alpha की वजह से उलझ गई है? क्या Salman Khan की Maine Pyar Kiya में Bhagyashree से पहले Upasna Singh को कास्ट किया गया था? Imtiaz Ali इपनी अगली फिल्म किस सब्जेक्ट पर बनाएंगे? सिनेमा की ऐसी ही ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
'अल्फ़ा' के चक्कर में उलझ गई शाहरुख की 'पठान 2'!
पठान 2 की कहानी लगभग तैयार हो चुकी है. लोकेशन भी तय है. मगर YRF वाले इसे लेकर संशय में हैं.


# 'पठान 2' की स्क्रिप्ट तैयार, 'अल्फ़ा' पर टिका है पूरा खेल!
शाहरुख खान की सबसे कमाऊ फिल्मों में शामिल 'पठान' के सीक्वल को लेकर हलचल शुरू हो गई है. बीते साल दिसंबर में दुबई में डैन्यूब ग्रुप का एक इवेंट हुआ था. यहां ग्रुप के फाउंडर रिज़वान साजन ने स्टेज पर अपने रियल एस्टेट प्रोजेक्ट के साथ 'पठान 2' का ज़िक्र भी कर दिया. और अब पढ़ने में आ रहा है कि 'पठान 2' की स्क्रिप्ट लगभग तैयार हो चुकी है. फिल्मफेयर के मुताबिक आदित्य चोपड़ा, श्रीधर राघवन और अब्बास टायरवाला ने फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल कर दी थी. मगर मेकर्स इसमें कुछ ज़रूरी बदलाव कर रहे हैं. 'धुरंधर' के बाद स्पाय फिल्मों को लेकर ऑडियंस का नज़रिया बिल्कुल बदल गया है. इसे देखने के बाद लोगों ने YRF की स्पाय फिल्मों की जमकर बुराई भी की. और इसी फीडबैक को देखते हुए 'पठान 2' को रियलिस्टिक और मीनिंगफुल बनाने पर काम चल रहा है. मेकर्स शाहरुख खान को 'पठान' से बिल्कुल अलग अवतार में स्क्रीन पर लाना चाहते हैं. और नयापन लाने के लिए नए डायरेक्टर की तलाश भी की जा रही है. यानी सिद्धार्थ आनंद 'पठान 2' के डायरेक्टर नहीं होंगे. मगर इस कहानी में भी एक बड़ा ट्विस्ट है. सोशल मीडिया पर पढ़ने में आ रहा है कि 'पठान 2' का बनना 'अल्फ़ा' के चलने पर निर्भर है. यदि 'अल्फ़ा' को पब्लिक से अच्छा रिस्पॉन्स मिला. बॉक्स ऑफिस पर 'अल्फ़ा' डीसेंट कलेक्शन कर पाई, तो ही YRF 'पठान 2' पर दांव लगाएगा. YRF ने 'पठान 2' की पूरी फील्डिंग सेट कर रखी है. चिली में इसकी शूटिंग होनी है. चिली के प्रेसिडेंट गेब्रियल बोरिक फॉन्ट से शूट के बारे में पुख्ता बातचीत भी हो चुकी है. मगर पूरा खेल 'अल्फ़ा' की परफॉर्मेंस पर टिका है.
# 'हाऊ द ग्रिंच स्टोल क्रिसमस' का सीक्वल बनेगा
जिम कैरी स्टारर सुपरहिट फिल्म 'हाऊ द ग्रिंच स्टोल क्रिसमस' का सीक्वल बनने जा रहा है. दी हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक जिम कैरी इसमें वापसी कर रहे हैं. स्क्रिप्ट पर काम शुरू हो चुका है. जल्द ही इसका प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा.
# उपासना सिंह थीं 'मैंने प्यार किया' की हीरोइन!
एक्टर उपासना सिंह ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' में हीरोइन का रोल उन्हें दिया गया था. मगर बाद में भाग्यश्री को इस रोल में कास्ट कर लिया गया. गलाटा इंडिया के पॉडकास्ट में उपासना ने बताया कि उनकी हाइट के कारण ये रोल उनसे छिन गया. उन्होंने कहा,
"सूरज बड़जात्या ने मुझसे तीन-चार डायलॉग बुलवाए. और मुझे सिलेक्ट कर लिया. मगर फिर मुझे कोई कॉल नहीं आया. और फिल्म की पूरी शूटिंग हो गई. कई साल बाद 'मैं प्रेम की दीवानी हूं' के शूट के समय मैंने सूरज जी से इसकी वजह पूछी. और उन्होंने बताया कि तुम सलमान से लंबी हो. इसलिए ये रोल भाग्यश्री को मिल गया."
# राधा-कृष्ण पर फिल्म बनाएंगे इम्तियाज़ अली!
इम्तियाज़ अली का कहना है कि वो भगवान कृष्ण और राधा के प्रेम पर फिल्म बनाना चाहते हैं. ABP लाइव से चर्चा में उन्होंने अपने फ्यूचर प्रोजेक्ट्स के बारे में बात की. और बताया कि काफ़ी समय से वो राधा-कृष्ण की कहानी पर फिल्म के बारे में सोच रहे हैं. उन्होंने कहा,
"इंडियन मायथोलॉजी लाजवाब कहानियों का ख़ज़ाना है. और राधा-कृष्ण की कहानी इसलिए क्योंकि ये सिर्फ लव स्टोरी नहीं है. इसमें कई लेयर्स और गहरी फिलॉसफी है."
# 'अर्जुन नागा' का पहला शेड्यूल ख़त्म
डायरेक्टर अनिल शर्मा इन दिनों अपनी नई फिल्म 'अर्जुन नागा' की शूटिंग कर रहे हैं. इसका पहला शेड्यूल खत्म हो चुका है. अनिल के बेटे उत्कर्ष शर्मा फिल्म के हीरो हैं. और अर्जुन रामपाल विलन हैं. जल्द ही अनिल बाकी एक्टर्स के नाम भी अनाउंस करेंगे.
# पृथ्वीराज की 'आय, नोबडी' का ट्रेलर रिलीज़
पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर 'आय, नोबडी' का ट्रेलर आया है. इसके मुताबिक पृथ्वीराज का किरदार राजीवन एक सरकारी दफ्तर में काम करता है. अचानक उसका नाम एक बैंक रॉबरी से जुड़ जाता है. हर व्यक्ति और हर वो सिस्टम, जिस पर उसे यकीन था, सब उसके खिलाफ हो जाते हैं. यहां तक की पत्नी भी साथ नहीं देती. राजीवन की पत्नी का किरदार पार्वती ने निभाया है. निसाम बशीर के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 9 जुलाई को रिलीज होगी.
वीडियो: 'पठान 2' की स्क्रिप्ट तैयार, अब 'अल्फ़ा' के रिजल्ट का इंतज़ार!
















