The Lallantop

फोन अचानक गर्म हुआ और उड़ गए 70 हजार, ठगी के इस खतरनाक तरीके से रहें सतर्क!

साइबर ठग मोबाइल को हैक करने के लिए रिमोट एक्सेस करते हैं. इसमें फोन आपके हाथ में ही रहेगा और ठगी हो जाएगी. साइबर ठगी के इस नए तरीके ने सबको हैरान कर दिया है. मुंबई में एक ऐसा केस सामने भी आया है. जानें पूरा पैटर्न.

Advertisement
post-main-image
फोन गर्म होने का मतलब हैकिंग भी हो सकता है (तस्वीर एआई से बनी है जिसमें त्रुटि हो सकती है)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • मुंबई में एक मामले में मोबाइल फोन अचानक गर्म होने लगा और उसके बाद बैंक खाते से 70 हजार रुपये की चोरी हुई, जिससे साइबर ठगी का पता चला।
  • साइबर ठग मोबाइल में रिमोट एक्सेस वाला ऐप इंस्टाल कर उसे दूर से कंट्रोल करते हैं, जिससे फोन का डेटा तेजी से खत्म होता है और फोन गर्म हो जाता है।
  • गर्मी महसूस होने पर मोबाइल डेटा और वाईफाई बंद करें, संदिग्ध ऐप हटाएं तथा फोन फैक्ट्री रीसेट कर सुरक्षा कायम रखें।

आप सड़क पर खड़े हैं और अचानक से आपके हाथ में रखा फोन भयानक रूप से गर्म होने लगे तो इसका क्या मतलब निकालेंगे? यही ना कि पक्का सामने वाले के पास आईफोन होगा जो थोड़ी गर्मी में भी ज्यादा गर्म होने लगता है. ठीक बात! मगर फोन आईफोन ना होकर एंड्रॉयड हो तो इस गर्मी का क्या मतलब है. इस गर्मी का मतलब है कि आपका फोन साइबर ठगों के हाथ लग गया है. आप सही पढ़े हैं. हाल ही में मुंबई से ऐसा एक केस सामने आया जिसमें पहले फोन गर्म हुआ और अकाउंट से 70 हजार साफ हो गए.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
हैकिंग का दूर वाला तरीका

साइबर ठग मोबाइल को हैक करने के लिए तमाम नए और पुराने तरीके इस्तेमाल करते हैं. इसमें से एक तरीका है मोबाइल को दूर से एक्सेस करना. टेक की भाषा में इसे रिमोट एक्सेस कहा जाता है. ऐसा करने के लिए मोबाइल में किसी भी तरह से रिमोट एक्सेस वाले ऐप को इंस्टाल किया जाता है. ठग इसके लिए एसएमएस से लेकर ईमेल और व्हाट्सऐप पर लिंक भेजकर ऐप डाउनलोड करवा देते हैं. एक बार जो ऐप इंस्टाल हुआ तो उसके बाद वही होगा जो मंजूर-ए-ठग होगा. ठग के पास आपके निजी डेटा से लेकर यूपीआई और बैंक ऐप्स का एक्सेस होगा.

ये भी पढ़ें: Android 17 में ऐप्स का बबल और फोन ट्रैकिंग जैसे धांसू फीचर्स, जानिए ये सब आपको कब मिलेगा

Advertisement
आपको कैसे पता चलेगा

रिमोट एक्सेस वाले स्मार्टफोन से ठगी करने के लिए इसे दूर से ऑपरेट किया जाता है. इस वजह से इसका मोबाइल डेटा जल्दी ही फुर्र हो जाता है. माने जो आपका 1.5 जीबी डेटा चंद मिनट में अपने आप से खत्म हो जाए तो समझ लीजिए कि दूर बैठा कोई अपराधी कांड कर रहा है. ऐसे डिवाइस अचानक से भयंकर गर्म होने लगते हैं. वैसे स्मार्टफोन का लगातार इस्तेमाल के समय या चार्जिंग के समय गर्म होना नॉर्मल है मगर अनायास इसका तापमान बढ़ जाना रिमोट एक्सेस का संकेत है.

फोन का अचानक से गर्म होना हैकिंग का संकेत हो सकता है (तस्वीर एआई से बनी है जिसमें त्रुटि हो सकती है)
फोन का अचानक से गर्म होना हैकिंग का संकेत हो सकता है (तस्वीर एआई से बनी है जिसमें त्रुटि हो सकती है)

अगर कभी आपके साथ ऐसा कुछ हो तो तुरंत वाईफाई एक्सेस और मोबाइल डेटा बंद कर दीजिए. फोन से सिम निकाल दीजिए और यूपीआई ऐप्स से लॉगआउट कर लीजिए. चेक कीजिए कोई ऐसा ऐप फोन में मौजूद तो नहीं जो आपने इंस्टाल नहीं किया हो. ऐसे ऐप को डिलीट कीजिए. फोन से भी और गूगल अकाउंट से भी. फोन को फैक्ट्री रीसेट करके फिर से इंस्टाल कीजिए.  

वीडियो: क्या CJP को खटकने लगी दिल्ली पुलिस की चुप्पी? सौरव दास ने बताया सब

Advertisement

Advertisement