The Lallantop

'धमाल 4' की पहले दिन की कमाई क्या 'वेलकम टू द जंगल' को पीछे छोड़ पाएगी?

'वेलकम टू द जंगल' ने पहले दिन 18.30 करोड़ रुपए कमाए थे. मगर 'धमाल 4' शाम बीतने तक भी सिंगल डिजिट में ही है.

Advertisement
post-main-image
'धमाल 4' और 'वेलकम टू द जंगल' के बीच रिलीज़ हुई 'ऐल्फा' ने करीब 80 करोड़ कमाए हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अजय देवगन की फिल्म 'धमाल 4' आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है, जिसने पहले दिन भारत में 6.26 करोड़ रुपए का नेट बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है।
  • 'धमाल 4' की रिलीज़ दो हफ्ते बाद हुई अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' के मुकाबले हुई, जो पहले दिन 18.30 करोड़ रुपए का ग्रॉस कमाई कर चुकी है।
  • ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार, 'धमाल 4' पहले दिन 12 से 13 करोड़ तक का बिजनेस कर सकती है, जिसका अनुमान आगामी वीकेंड कलेक्शन और दर्शकों की प्रतिक्रिया से जुड़ा है।

Ajay Devgn की Dhamaal 4 आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई. बड़ा बजट, बड़ी फ्रैंचाइज़ और बड़ी स्टारकास्ट होने के बावजूद फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है. इवनिंग शोज़ खत्म होने तक भी फिल्म ने भारत में सिंगल डिजिट कलेक्शन ही किया है. इसकी तुलना में दो हफ्ते पहले रिलीज़ हुई Akshay Kumar स्टारर Welcome To The Jungle काफी बेहतर स्थिति में थी. अब तक जो रुझान सामने आ रहे हैं, उन्हें देख अनुमान लगाया जा रहा है कि 'धमाल 4', अक्षय की मूवी का ओपनिंग डे रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सैकनिल्क के मुताबिक, 'धमाल 4' ने अडवांस बुकिंग में 5.68 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. ब्लॉक सीट्स जोड़ने पर ये आंकड़ा 8.83 करोड़ तक पहुंच जाता है. 10 जुलाई को शाम 7 बजे तक फिल्म ने भारत में नेट 6.26 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है. ग्रॉस आंकड़ों की बात करें तो मूवी ने अब तक 7.39 करोड़ कमाए हैं. फिलहाल इसका वर्ल्डवाइड बिजनेस सामने नहीं आया हैं. वहीं इसके नाइट शोज़ भी अभी बाकी हैं. इससे ये तो तय है कि मूवी डबल डिजिट की कमाई आसानी से कर लेगी. ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि ‘धमाल 4’ पहले दिन 12 से 13 करोड़ का बिजनेस कर सकती है.

'धमाल 4' अक्षय कुमार स्टारर 'वेलकम टू द जंगल' से ठीक दो हफ्ते बाद आई है. दोनों बड़ी स्टारकास्ट, बड़ी फ्रैंचाइज़ और बड़े प्रोडक्शन हाउस तले बनी फिल्में हैं. दोनों का ह्यूमर भी काफी हद तक एक जैसा है. इसलिए इनमें तुलना होना लाज़िमी है. गौर करने वाली बात ये है कि 'धमाल 4' के ट्रेलर को 'वेलकम टू द जंगल' से बेहतर रिस्पॉन्स मिला था. मगर जब ये फिल्में रिलीज़ हुईं, तो लोगों ने अक्षय की मूवी को ज्यादा पसंद किया. इसका असर फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी साफ देखने को मिला था.

Advertisement

26 जून को रिलीज़ हुई 'वेलकम टू द जंगल' ने पहले दिन 18.30 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था. यही नहीं, उसने प्रीमियर शोज़ से भी 4.50 करोड़ रुपए कमाए थे. वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिला तो मूवी ने वीकेंड पर तगड़ा बिजनेस कर दिखाया. खबर लिखे जाने तक इसने वर्ल्डवाइड 180.06 करोड़ कमा लिए हैं. ये बिजनेस फिल्म ने तब किया, जब उसके एक हफ्ते बाद YRF की 'ऐल्फा' और दो हफ्ते बाद अजय देवगन की 'धमाल 4' रिलीज़ हुई हैं. इस हिसाब से देखा जाए तो 'धमाल 4' के पास 'वेलकम टू द जंगल' से बड़ी ओपनिंग लेने की चुनौती होगी. काफी हद तक इसका वीकेंड कलेक्शन भी पहले दिन की कमाई और लोगों के फ़ीडबैक पर ही निर्भर करेगा. मगर फिलहाल के लिए इस डिपार्टमेंट में फिल्म को पहले दिन मिक्स्ड रिस्पॉन्स ही मिला है.

वीडियो: 'धमाल 4' की कास्टिंग पर अनिल कपूर ने ली चुटकी, कहा-अजय ने मना किया होगा?

Advertisement
Advertisement