The Lallantop

17 साल के NDA कैडेट की ट्रेनिंग परेड के बाद जान चली गई, एक साल में तीसरी मौत

पुणे के नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) में ट्रेनिंग के दौरान 17 साल के कैडेट अभिनव वाजपेयी की मौत हो गई. पिछले एक साल में एनडीए में किसी कैडेट की मौत का यह तीसरा मामला है, जिसकी जांच के आदेश दिए गए हैं.

Advertisement
post-main-image
एनडीए के 17 साल के कैडेट की मौत. (सांकेतिक फोटो- NDA)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • पुणे के नेशनल डिफेंस अकादमी में 17 वर्षीय कैडेट अभिनव वाजपेयी की ट्रेनिंग के दौरान तबीयत खराब होने पर अस्पताल में मौत हो गई, जो इस वर्ष तीसरी मौत है।
  • एनडीए में पिछले एक साल में दो अन्य फर्स्ट ईयर कैडेट्स की अलग-अलग दुर्घटनाओं और आत्महत्या के बाद तीन कैडेटों की मौत की घटनाएं सामने आईं।
  • अभिनव की मौत के मामलों की जांच के लिए आयोग गठित किया गया है और अकादमी प्रशासन ने परिवार को सूचना देते हुए पुलिस को भी सूचित किया है।

सिर्फ एक साल के अंदर पुणे के नेशनल डिफेंस अकादमी (NDA) में तीसरे कैडेट की मौत हो गई. पुणे के खड़कवासला में ट्रेनिंग के दौरान 17 साल के कैडेट की तबीयत खराब हुई थी. उन्हें तुरंत आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया. डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन बचा नहीं पाए. कैडेट का नाम अभिनव वाजपेयी है, जो यूपी के कानपुर के रहने वाले थे. वह 24 जून को एनडीए में शामिल हुए थे. पिछले साल अक्टूबर (2025) के बाद एनडीए में यह तीसरे कैडेट की मौत है. किन परिस्थितियों में अभिनव की मौत हुई, इसकी जांच के लिए कमिटी बनाने के आदेश दिए गए हैं.  

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुणे में डिफेंस पब्लिक रिलेशन ऑफिस ने इस बारे में एक प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि नेशनल डिफेंस अकादमी में शामिल होने के बाद अभिनव अपनी पहली ऑफिशियल फिजिकल ट्रेनिंग परेड में शामिल हुए थे. इसके बाद सुबह के रेगुलर ट्रेनिंग सेशन के दौरान उन्होंने बेचैनी की शिकायत की और अचानक बेहोश हो गए. कैडेट को तुरंत खड़कवासला के आर्मी हॉस्पिटल ले जाया गया. यहां डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

ये भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट के जजों के सामने शख्स ने CJI को 'गाली' दी, पेपर्स फेंके, फिर...

Advertisement

अकादमी के अधिकारियों ने बताया कि अभिनव के परिवार को उनके निधन की सूचना दे दी गई है. पुलिस को भी इस बारे में बताया गया है. किन हालात में अभिनव की मौत हुई, इसकी जांच के लिए एक कमिटी बनाने का आदेश दिया गया है.

एक साल में तीन कैडेट्स की मौत  

एनडीए ट्रेनिंग सेंटर में कैडेट्स की मौत का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले अक्टूबर 2025 में एनडीए फर्स्ट ईयर के एक कैडेट स्विमिंग प्रैक्टिस कर रहे थे. इसी दौरान उनकी मौत हो गई. इससे दो हफ्ते पहले एनडीए के 18 साल के एक कैडेट ने आत्महत्या कर ली थी. वह भी फर्स्ट ईयर के कैडेट थे. 

वीडियो: ललिता गौतम केस के बीच मेरठ पहुंचे चंद्रशेखर, मायावती ने कर दी बड़ी अपील

Advertisement

Advertisement