The Lallantop

टीम इंडिया की फजीहत पर BCCI सख्त, इंग्लैंड दौरा खत्म होते ही लगेगी क्लास!

Ind vs Eng T20I Series : टीम इंडिया ब्रिस्टल में लगातार तीसरा मुकाबला हार गई. कप्तान Shreyas Iyer की अगुवाई में भारतीय टीम लगातार दूसरी क्लीन स्वीप वाली हार की कगार पर है. ऐसे में BCCI सेक्रेटरी ने साफ कर दिया है कि बोर्ड इस दौरे के तुरंत बाद टीम का रिव्यू करेगा.

Advertisement
post-main-image
BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया की अगुवाई में टीम इंडिया के परफॉर्मेंस का रिव्यू होगा. (फोटो-PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • टीम इंडिया का इंग्लैंड टी20 सीरीज में प्रदर्शन खराब रहा है, जहां उन्होंने 5 मैचों में से 3 हार दर्ज की और 11 जुलाई को अंतिम मैच खेला जाएगा।
  • बीसीसीआई सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने बताया कि इंग्लैंड दौरे के बाद टीम के खराब प्रदर्शन का रिव्यू किया जाएगा, जो 19 जुलाई को ODI सीरीज समाप्ति के बाद होगा।
  • टीम के खराब प्रदर्शन के कारण बीसीसीआई गंभीरता से विकल्पों पर विचार करेगा, और 11 जुलाई के मैच में टीम का फोकस हार से बचाव और बेहतर प्रदर्शन पर होगा।

टीम इंडिया की आयरलैंड के बाद इंग्लैंड में भी दुर्दशा हो रही है. BCCI इसे लेकर काफी सीरियस है. सेक्रेटरी देवजीत सैकिया की मानें तो, इंग्लैंड टूर के बाद बोर्ड इस दौरे में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन को रिव्यू करेगा. साथ ही कई कड़े फैसले भी लिए जा सकते हैं.  

Advertisement

T20 वर्ल्ड कप चैंपियन का हाल बेहाल है. 9 जुलाई को एक बार फिर भारतीय टीम की मुंह की खानी पड़ी. इंग्लैंड ने महज 1 विकेट के नुकसान पर 37 गेंद रहते मुकाबला जीत लिया. इसी के साथ 5 मैचों की T20I सीरीज में टीम इंडिया 3-0 से पिछड़ गई है. पहला मुकाबला बारिश के कारण धुल गया था. वहीं, सीरीज का अंतिम मुकाबला 11 जुलाई को साउथैम्पटन में खेला जाएगा.

BCCI सेक्रेटरी ने क्या कहा?

BCCI सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ICC की अनुअल मीटिंग के लिए इन दिनों एडिनबर्ग में हैं. इस दौरान IANS से बातचीत में उन्होंने कहा कि बोर्ड टीम इंडिया की प्रॉब्लम्स पर काम करेगा और उन्हें फिक्स करने की कोश‍िश करेगा. सैकिया ने कहा,

Advertisement

कोई बड़ी बात नहीं है. इंडियन T20I टीम इस समय आयरलैंड और इंग्लैंड में एक बुरे दौर से गुजर रही है. सीरीज ओवर होने के बाद हम टीम के प्रदर्शन को रिव्यू करेंगे. अभी परफॉर्मेंस के मामले में T20I टीम एक खराब फेज से गुजर रही है.

उन्होंने आगे कहा, 

हम देखेंगे कि उन्हें किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है? सीरीज ओवर होने के बाद हम इसका एक डिटेल्ड रिव्यू करेंगे. 

Advertisement

साथ ही सैकिया ने ये भी कन्फर्म कर दिया कि ये रिव्यू 19 जुलाई को ODI सीरीज खत्म होने के बाद किया जाएगा.

ये भी पढ़ें : 'ट्रांजिशन' का बहाना या एक्सपोज़ हो गई टीम इंडिया? गंभीर और श्रेयस के राज में ये क्या हो रहा है!

हर फील्ड में स्ट्रगल कर रही टीम इंडिया

टीम इंडिया का आयरलैंड और इंग्लैंड दौरा अब तक बहुत बुरा रहा है. आयरलैंड में टीम क्लीन स्वीप झेल चुकी है. इंग्लैंड में भी टीम क्लीन स्वीप के ही कगार पर है. इंग्लैंड ने ब्रिस्टल में हुए चौथे T20I में जिस तरह टीम इंडिया को एक्सपोज किया, उससे कम ही उम्मीद लग रही है कि टीम अंतिम T20I में वापसी करने की स्थ‍िति में है.

चौथे T20I में पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया महज 158 रन बना सकी थी. इस दौरान कप्तान श्रेयस अय्यर को छोड़ दें तो टीम के बाकी बैटर्स का प्रदर्शन काफी निराशाजनक ही रहा था. जवाब में इंग्लैंड ने 159 रन का टारगेट महज 13.5 ओवर में एक विकेट पर हासिल कर लिया था. इस दौरान हैरी ब्रूक ने नाबाद 79 रन. वहीं, फिल सॉल्ट ने नाबाद 59 रनों की पारी खेली थी. इस करारी हार ने टीम इंडिया को हर क्षेत्र में एक्सपोज कर दिया.

बैटर्स सीम फ्रेंडली कंडि‍शंस में स्ट्रगल कर रहे हैं. बॉलर्स ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या और पेसर जसप्रीत बुमराह को मिस कर रहे हैं. अब साउथैम्प्टन में टीम के सामने चुनौती अपनी लाज बचानी की भी है. 11 जुलाई को श्रेयस की अगुवाई में टीम उतरेगी तो उनका फोकस किसी हाल में ये मैच जीतकर लगातार दूसरा क्लीन स्वीप टालने पर होगा. 

वीडियो: T20 में टीम इंडिया की इंग्लैंड के खिलाफ हार की गौतम गंभीर ने क्या वजह बताई?

Advertisement