Shah Rukh Khan ने Salman Khan और Amitabh Bachchan को पीछे छोड़ते हुए देश के सबसे अमीर एक्टर का ताज बरकरार रखा है. Ayushmann Khurrana ने फिल्म Udta Teer में Dhurandhar की कहानी को पलट दिया. साथ ही Ranbir Kapoor स्टारर Love & War का फर्स्ट लुक भी रिलीज़ हो गया है. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
आयुष्मान खुराना ने 'उड़ता तीर' में पलट दी 'धुरंधर' की कहानी!
'उड़ता तीर', मुकुल देव के करियर की आखिरी फिल्म होगी, जो उन्होंने अपनी डेथ से पहले शूट की थी.

# हार्वी वाइंस्टाइन को हुई 15 साल की जेल
हॉलीवुड प्रोड्यूसर हार्वी वाइंस्टाइन को एक बार फिर से सज़ा सुनाई गई है. कोर्ट से उन्हें 2006 के सेक्सुअल असॉल्ट केस में 15 साल की सज़ा मिली है. वाइंस्टीन को इस केस में पहले 2020 में भी दोषी ठहराया गया था. मगर 2024 में दायर एक अपील के तहत अदालत ने अपना फैसला पलट दिया था. इसके बाद दोबारा ट्रायल हुआ और पिछले साल वाइंस्टीन फिर दोषी पाए गए.
# 'एवेंजर्स: एंडगेम ऑनकोर' का फुटेज लीक
'एवेंजर्स: एंडगेम ऑनकोर' के दोबारा रिलीज़ होने से पहले ही 'डूम्सडे' की कहानी का भेद खुल गया है. 'एंडगेम ऑनकोर' में करीब 4 मिनट का नया फुटेज जोड़ा गया है, जो सीधे 'एवेंजर्स: डूम्सडे' से कनेक्टेड होगा. लेकिन यही फुटेज सोशल मीडिया पर लीक हो गया है. लीक हुए सीन्स में स्टीव रॉजर्स और पैगी के घर लोकी पहुंचता है. दूसरे सीन में डॉक्टर डूम, ब्रूस बैनर को खोज रहा है. एक और सीन में डॉक्टर डूम अपना मास्क बनाता दिखता है, जिसे टोनी स्टार्क वाले सीन से जोड़ा गया है. 'एवेंजर्स: एंडगेम ऑनकोर' 25 सितंबर, 2026 में रिलीज़ होगी.
# शाहरुख खान फिर से बने देश के सबसे अमीर एक्टर
शाहरुख खान पिछले कई सालों से इंडिया के सबसे अमीर एक्टर बने हुए हैं. साल 2026 में भी उनका ये ताज कायम रहा. हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 के मुताबिक शाहरुख की नेट वर्थ में 2,490 करोड़ रुपये की कमी आई है. बावजूद इसके अमीरी के मामले में वो अमिताभ बच्चन और सलमान खान से आगे हैं. इस लिस्ट के मुताबिक शाहरुख की अनुमानित नेटवर्थ 10,000 करोड़ रुपये है. पिछले साल यही आंकड़ा 12,490 करोड़ रुपये था. इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन 4,000 करोड़, सलमान खान 3,000 करोड़ और ऋतिक रोशन 2,500 करोड़ की अनुमानित नेटवर्थ के साथ शामिल हैं.
# आयुष्मान और सारा की 'उड़ता तीर' का ट्रेलर रिलीज़
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की 'उड़ता तीर' का ट्रेलर आ गया है. इस बार जासूसी मिशन में कॉमेडी का तड़का लगा है. ट्रेलर में आयुष्मान एक पाकिस्तानी जासूस के रोल में हैं. जो एक धमाके के बाद अपनी याददाश्त खो देता है और खुद को इंडियन समझने लगता है. इसे आकाश ए. कौशिक ने लिखा और डायरेक्ट किया है. फिल्म में राहुल बोस, राम कपूर, गुलशन ग्रोवर और मुकुल देव ने भी काम किया है. ये मुकुल के करियर की आखिरी फिल्म होगी, जो उन्होंने अपनी डेथ से पहले शूट की थी. 'उड़ता तीर' इसी साल 9 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
# 'लव एंड वॉर' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक आया
संजय लीला भंसाली की 'लव एंड वॉर' से रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक सामने आया है. इस कैरेक्टर पोस्टर में रणबीर फ़िरोज़ी रंग की विंटेज कार चलाते दिख रहे हैं. उनका एक हाथ खून से रंगा कार के बाहर झूल रहा है. पोस्टर के साथ मेकर्स ने लिखा- ‘वो रुतबा, वो रौब, वो जुनून!’. ये भी खबरें हैं कि 25 सितंबर को आलिया भट्ट का और 26 सितंबर को विकी कौशल का पोस्टर रिलीज किया जाएगा. फिल्म की शूटिंग इसी महीने पूरी हुई है. ये फिल्म 21 जनवरी 2027 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी.
# फिर 'क्राइम पेट्रोल' होस्ट करते दिखेंगे अनूप सोनी?
अनूप सोनी की 'क्राइम पेट्रोल' में वापसी हो सकती है. ये खबर उन्होंने खुद बताई है. वैरायटी इंडिया के साथ बातचीत में अनूप ने बताया कि उन्हें पूरा भरोसा है कि आने वाले किसी सीज़न में वो फिर से वापसी करेंगे. 'क्राइम पेट्रोल' के नए सीन को अजय देवगन होस्ट कर रहे हैं. इस सीजन में कुल 15 एपिसोड हैं. इसके बाद राजेश तैलंग इस शो को होस्ट करेंगे. अनूप सोनी लंबे समय तक ‘क्राइम पेट्रोल’ का चेहरा रहे हैं.
वीडियो: आयुषमान खुराना की नई फिल्म ड्रीम गर्ल के बहाने क्रॉस ड्रेसिंग पर एक बातचीत











