बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु को अपने प्रोटीन शेक में रेंगते हुए कीड़े दिखाई दिए. बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर बाकायदा उंगली से कीड़ा निकाल कर दिखाया. ये प्रोटीन पाउडर जाने माने ब्रांड आइसोप्योर का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर बिपाशा ने इस वीडियो के साथ महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंढे को टैग कर लिखा- "अब आपसे ही उम्मीद है."
तुकाराम मुंढे 'उम्मीद' बने, बिपाशा बसु के प्रोटीन शेक में कीड़ा निकला तो टैग कर दिया
बिपाशा से पहले टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी भी फूडी सेफ्टी को लेकर शिकायत कर चुकी हैं. उन्होंने ऑनलाइन एनर्जी ड्रिंक रेडबुल ऑर्डर की थी. जब ऑर्डर खोला गया, तो उसमें कॉकरोच मिला.

बिपाशा के 13 मिलियन फॉलोअर्स हैं. उनकी इस स्टोरी को कई लोगों ने देखा होगा. FDA तक बात पहुंच भी गई होगी. पर ऐसा ही एक केस एमपी से भी है. जो बड़ी सुर्खियों में नहीं रहा. लेकिन ये खबर आप तक पहुंचनी चाहिए. क्योंकि मामला हेल्थ सेफ्टी का है.
एमपी के शिवपुरी में सीधा ज़िला कलेक्टर को एक्सपायर्ड प्रोटीन पाउडर बेचा गया है. शिवपुरी कलेक्टर अर्पित वर्मा ने अपने बच्चे के लिए कोर्ट रोड के शिव मेडिकल स्टोर से प्रोटीन पाउडर मंगवाया था. डिब्बे पर उन्होंने देखा एक्सपायरी डेट तो निकल चुकी है. कलेक्टर के निर्देश पर सीएमएचओ और खाद्य एवं औषधी प्रशासन की टीम ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारा. जांच के दौरान दुकान में एक्सपायर्ड डेट का मिल्क पाउडर और कुछ दवाइयां मिली हैं. इसके बाद दुकान को सील कर दिया गया है. आगे की कार्रवाई चल रही है.
बिपाशा से पहले टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी भी फूडी सेफ्टी को लेकर शिकायत कर चुकी हैं. उन्होंने ऑनलाइन एनर्जी ड्रिंक रेडबुल ऑर्डर की थी. जब ऑर्डर खोला गया, तो उसमें कॉकरोच मिला. एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर FDA ऑफिसर तुकाराम मुंढे से सवाल किए. बोलीं- ‘हमने इंस्टामार्ट से रेडबुल मंगवाया. लेकिन इंस्टामार्ट से हमारे घर में ये (यानी कॉकरोच) भी आया. कॉकरोच पूरे घर में भाग रहा है.’
श्वेता ने कॉकरोच दिखाया और कहा, ‘क्या हमें तुकाराम मुंढे जी को टैग करना चाहिए. मुंढे जी ये हमारे घर में इंस्टामार्ट से कॉकरोच आ रहे हैं. आप कहां हैं, ध्यान दीजिए.’
तुकाराम मुंढे ने हाल ही में महाराष्ट्र में कई फूड आउटलेट्स के खिलाफ सेफ्टी कंसर्न को लेकर कार्रवाई की. इनमें कई बड़े नामचीन होटल्स शामिल हैं. ये रेस्टोरेंट फूड हाइजीन की गाइडलाइन फॉलो करने में लापरवाही बरत रहे थे. उन्होंने एक्टर्स को भी नहीं छोड़ा. महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) की ओर से शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को शो-कॉज नोटिस भेजा जा चुका है. मामला विमल इलायची के विज्ञापन में प्रोडक्ट को गलत तरह से पेश करने और इसे सरोगेट विज्ञापन के तौर पर इस्तेमाल किए जाने के आरोपों से जुड़ा है.
सरोगेट विज्ञापन यानी जब किसी प्रतिबंधित चीज का इंडायरेक्ट प्रचार किया जाता है. FDA का कहना है कि विज्ञापन में विमल नाम, प्रोडक्ट और डायलॉग इस तरह इस्तेमाल किए गए हैं कि इससे विमल ब्रांड का प्रचार होता दिखता है. विमल ब्रांड पान मसाला से भी जुड़ा है, इसलिए FDA को शक है कि विज्ञापन के जरिए प्रतिबंधित पान मसाले का इनडायरेक्ट प्रचार किया जा रहा है.
वीडियो: उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने पर बवाल, IIT की टीम करेगी जांच














