Yash की Toxic बहुत बड़ी बॉक्स ऑफिस डिजास्टर साबित हुई. मगर उनकी अगली फिल्म Ramayana, तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है. इसमें वो रावण का रोल करने के अलावा को-प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी में भी हैं. पर खबर है कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट से मिलने वाली अपनी 100 करोड़ की फीस को न लेने का फैसला किया है. इसके बदले वो एक ऐसी डील करना चाहते हैं, जो उन्हें कहीं ज्यादा मुनाफ़ा दे सकती है.
यश ने 'रामायण' से मिलने वाली 100 करोड़ की फीस को ठुकरा क्यों दिया?
फीस के बदले यश एक ऐसी डील साइन करने की जुगत में हैं, जो उन्हें मालामाल कर देगी.

'रामायण' स्टारकास्ट को मिलने वाली फीस पिछले काफी समय से इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है. रिपोर्ट्स हैं कि रणबीर कपूर को दोनों पार्ट्स के लिए 75-75 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं. यानी 'रामायण' के दोनों पार्ट्स मिलाकर उनकी फीस 150 करोड़ के आसपास होगी. दूसरी तरफ़, यश को दोनों पार्ट्स के लिए 100 करोड़ मिलने की खबरें सामने आई थीं. इसमें हर पार्ट्स से उनके खाते में 50 करोड़ आता.
लेकिन सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, यश ने अचानक अपनी इस फीस को न लेने का फैसला किया है. यानी वो मूवी से अब एक रुपए की एक्टिंग सैलेरी भी नहीं लेंगे. बदले में वो साउथ इंडियन मार्केट में 'रामायण' के दोनों पार्ट्स का डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स चाहते हैं. अगर बात क्लिक कर करती है, तो ये डील उन्हें अपनी और रणबीर कपूर की एक्टिंग सैलेरी से कहीं बड़ा मुनाफ़ा कमाकर दे देगी.
हालांकि इस डील में एक पेंच है. वो ये कि साउथ में 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स पर कई अन्य प्लेयर्स की भी नज़र है. इनमें सबसे बड़ा नाम वेटरन प्रोड्यूसर दिल राजू का है. गल्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने 'रामायण: पार्ट 1' के तेलुगु राइट्स पाने के लिए नमित मल्होत्रा को 105 करोड़ रुपए ऑफर किए हैं. इससे उन्हें आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में फिल्म को डिस्ट्रीब्यूट करने का जिम्मा मिल सकता है.
ऐसे में संभव है कि नमित फिल्म का पूरा डिस्ट्रीब्यूशन राइट किसी एक को देने की जगह, उसे अलग-अलग लोगों में डिस्ट्रीब्यूट कर दें. इससे पैसे भी ज्यादा मिलेंगे और रिस्क भी थोड़ा कम हो जाएगा. हो सकता है कि इस दौरान यश के हिस्से में फिल्म के कन्नड़ा वर्जन के अधिकार आ जाएं. वो कर्नाटक के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं. ऐसे में वहां फिल्म की भयंकर डिमांड रहेगी. इससे यश को अपने इन्वेस्टमेंट का अच्छा रिटर्न मिल सकता है. इसके अलावा उन्हें को-प्रोड्यूसर के रूप में फिल्म के प्रॉफिट का भी एक बड़ा हिस्सा मिलना तय है.
वीडियो: चीन में 'रामायण' का रोड़ा बन रही फिल्म से नहीं होगी टक्कर, टूट सकते हैं सारे रिकॉर्ड?












