The Lallantop

सलमान खान की 'मॉन्स्टर' के धांसू कोर्ट सीन्स की डिटेल्स लीक हो गईं?

सोशल मीडिया पर एक कोर्ट का सेट-अप लीक हुआ है, जिसे 'मॉन्स्टर' का हिस्सा बताया जा रहा है.

Advertisement
post-main-image
सलमान खान की 'मॉन्स्टर' ईद 2027 पर रिलीज के लिए शेड्यूल है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 'मिर्जापुर: द मूवी' ने सोमवार को भारत और विदेशों से कुल 20 करोड़ रुपए कमाए, जिससे इसकी चार दिनों की कमाई 150 करोड़ रुपए से ऊपर पहुंच गई है।
  • इस फिल्म की सफल कमाई के ठीक पहले 'बेथलेहेम कुदुम्बा यूनिट' नामक मलयालम फिल्म ने 'दृश्यम 3' की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया था, जिसने पहले 239.83 करोड़ रुपए कमाए थे।
  • 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन 22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर में किया जाएगा, जो दिल्ली के बाहर दूसरे स्थान पर आयोजित होने वाला दूसरा समारोह होगा।

Mirzapur: The Movie ने पहले सोमवार कितने करोड़ रुपए कूट दिए? Drishyam 3 की कमाई का रिकॉर्ड किस फिल्म ने तोड़ दिया? साथ ही ये भी जानिए कि 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स दिल्ली की जगह किस शहर में आयोजित हो रहे हैं. सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें.

Advertisement

# 'मिर्जापुर: द मूवी' की कमाई 150 करोड़ पार

'मिर्ज़ापुर: द मूवी' ने मात्र चार दिनों में ही 150 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है. सोमवार को इस मूवी ने दुनियाभर से 20 करोड़ रुपए कमाए. पहले सोमवार तक 'मिर्ज़ापुर' ने भारत में 131.55 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया. फिल्म ने ओवरसीज़ मार्केट से 22.50 करोड़ रुपए कमाए. इससे वर्ल्डवाइड कलेक्शन 154.05 करोड़ तक पहुंच गया है. ये साल की टॉप 10 हाइएस्ट ग्रॉसिंग हिन्दी फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना चुकी है.

Advertisement

# 'दृश्यम 3' की कमाई का रिकॉर्ड किस फिल्म ने तोड़ा?

मलयालम सिनेमा की 'बेथलेहेम कुदुम्बा यूनिट' ने मोहनलाल स्टारर 'दृश्यम 3' की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. 'बेथलेहेम कुदुम्बा यूनिट' ने दुनियाभर से 270.45  करोड़ रुपए कमाए हैं. भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 148.45 करोड़, जबकि विदेशों से 122.10 करोड़ रुपए आए हैं. मोहनलाल स्टारर 'दृश्यम 3' ने 239.83 करोड़ रुपए का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया था.

# सलमान खान की 'मॉन्स्टर' का एक और सीन लीक!

Advertisement

सलमान खान की 'मॉन्स्टर' को लेकर लगातार नई-नई चीज़ें सामने आ रही हैं. फिल्म की शूटिंग इन दिनों मुंबई में चल रही है. अब सोशल मीडिया पर सेट की कुछ नई तस्वीरें और वीडियोज़ वायरल हो रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि ये 'मॉन्स्टर' के सेट के वीडियोज हैं. खास बात ये है कि इनमें एक कोर्ट जैसा पूरा सेटअप नजर आ रहा है. फैन्स ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि फिल्म में सलमान खान के दमदार कोर्ट सीन्स भी देखने को मिल सकते हैं. हालांकि वायरल वीडियोज और इन दावों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. 'मॉनस्टर' अगले साल ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

# 'श्रीमद्भागवतम' का टीज़र 10 सितंबर को आएगा

सागर पिक्चर्स एक बड़ा पौराणिक प्रोजेक्ट Shrimad Bhagavatam बना रहे हैं. आकाश सागर चोपड़ा और अमृत सागर चोपड़ा ने इस प्रोजेक्ट को डेवलप किया है. इस लाइव-एक्शन कहानी को सात फिल्मों की थिएट्रिकल फ्रैंचाइज़ी के तौर पर बनाया जा रहा है. अभी पार्ट वन की कहानी और बाकी डिटेल्स सीक्रेट रखी गई हैं. इसका पहला टीज़र-पोस्टर 10 सितंबर को रिलीज़ होगा. यह प्रोजेक्ट 'रामायण' के डायरेक्टर रामानंद सागर की विरासत को आगे बढ़ाता है.

# दिव्येंदु शर्मा की 'वेटिंग है' का टीज़र रिलीज़

दिव्येंदु शर्मा और भुवन अरोड़ा की नई सीरीज़ Waiting Hai का टीज़र आ गया है. इस कॉमेडी-ड्रामा में दिव्येंदु, रेलवे पुलिस ऑफिसर सुगम मिश्रा बने हैं. जिनकी खुद की टिकट वेटिंग लिस्ट में फंस जाती है. मगर जब उन्हें दिखता है कि एजेंट्स के टिकट कंफर्म हो रहे हैं, तो वो इस खेल की तह तक पहुंचने की कोशिश में निकल पड़ते हैं. सामने है एक ऐसा हैकर, जिसका किरदार भुवन निभा रहे हैं. सीरीज़ को समीर विश्वास ने बनाया है. कुमुद मिश्रा, विजय मौर्या, हर्षिता गौर और सुनीता रजभार भी अहम रोल्स में हैं. MX प्लेयर और प्राइम वीडियो की इस सीरीज़ की रिलीज़ डेट अभी अनाउंस नहीं हुई है.

# 72 साल में दूसरी बार दिल्ली से बाहर होंगे नेशनल अवॉर्ड्स

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की सेरेमनी दूसरी बार दिल्ली से बाहर होगी. 22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर में इसका आयोजन किया जाएगा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समारोह में विजेताओं को सम्मानित करेंगी. इससे पहले एक बार 1970 में आयोजित 17वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन चेन्नई में हुआ था. 

वीडियो: सलमान खान की 'मॉनस्टर' में 'मिर्जापुर' वाले अली फजल क्या रोल करने वाले हैं?

Advertisement