The Lallantop

यो यो हनी सिंह के फैन्स पर भड़के बादशाह, बोले- "लिरिक्स दे रहा, तुम्हारे पापा का कमबैक हो जाएगा"

Badshah के कॉन्सर्ट के दौरान कुछ फैन्स ने Yo Yo Honey Singh का नारा लगाया, तो बादशाह भड़क गए. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर भयंकर वायरल हो रहा है.

Advertisement
post-main-image
बादशाह ने स्टेज से यो यो हनी सिंह फैन्स को बुरी तरह छेड़ दिया है.

Badshah और Yo Yo Honey Singh की लड़ाई पुरानी है. बीच-बीच में दोनों लोग एक-दूसरे पर टीका-टिप्पणी करते रहते हैं. जिससे उनके फैन्स हमेशा लामबंद रहते हैं. ऐसा ही कुछ बादशाह के हालिया कॉन्सर्ट में हुआ. इसमें बादशाह, हनी सिंह के 'कमबैक' पर कमेंट कर रहे हैं. हुआ ये कि हनी सिंह के कुछ फैन्स बादशाह के कॉन्सर्ट में हनी का नाम चिल्लाने लगे. इस पर बादशाह ने कहा- “कुछ लिरिक्स लिखकर दे देता हूं. पापा का कमबैक हो जाएगा तुम्हारे.” अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भयंकर वायरल हो रहा है. 

Advertisement

‘कमबैक’ शब्द, हनी सिंह और बादशाह के फैन्स के बीच रार की वजह बना हुआ है. इसके पीछे की कहानी ये है कि यो यो हनी सिंह बीमार पड़ गए थे. वो कुछ सालों तक म्यूज़िक से दूर रहे. इलाज करवाके लौटे, तब तक बादशाह ने मार्केट कब्जा लिया था. फैन्स उम्मीद कर रहे थे कि हनी सिंह बीमारी से लौटने के बाद तोड़-फोड़ गानों से जबरदस्त वापसी करेंगे. मगर पिछले कुछ सालों से हनी सिंह के गाने पहले जैसे नहीं चल रहे. जबकि बादशाह का काम बढ़िया चल रहा है. 

पिछले दिनों बादशाह ने ‘गोन गर्ल’ नाम का एक गाना बनाया. इसकी हुकलाइन है ‘लड़की खराब’. इस गाने में बादशाह कहते हैं- 

Advertisement

"इनसे गेम क्रैक ही नहीं हो रहा, 
हिट कोई ट्रैक ही नहीं हो रहा,
यहां मैंने फिर सीन चेंज कर दिया, 
और कुछ लोगों का कमबैक ही नहीं हो रहा"

बादशाह के गाने की इस लाइन को यो यो हनी सिंह पर तंज की तरह देखा गया. तभी से ‘कमबैक’ शब्द हनी सिंह के फैन्स के लिए ट्रिगर बन गया. ख़ैर, अब बादशाह के कॉन्सर्ट से जो क्लिप वायरल हो रही है, उसमें दिख रहा है कि स्टेज पर बादशाह परफॉर्म कर रहे हैं. तभी कुछ लोग बीच लोग Yo Yo Honey Singh के नाम के नारे लगाने लगते हैं. इसके बाद बादशाह उन लोगों की तरफ जाते हैं और स्टेज से ही कहते हैं-

"तुम भी आए हुए हो क्या? एक पेन और पेपर देना. गिफ्ट लाया हूं तुम्हारे लिए. कुछ लिरिक्स लिखकर दे देता हूं. पापा का कमबैक हो जाएगा तुम्हारे. यही काम रह गया है तुम्हारा. और तो पल्ले है नहीं कुछ." 

Advertisement

बादशाह का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा. इस पर ढेर सारे कमेंट्स देखने को मिल रहे. कोई बादशाह के सपोर्ट में बात कर रहा है, तो कोई हनी सिंह को सपोर्ट कर रहा. कई ट्विटर यूजर्स दोनों की ही मौज लेते दिख रहे. कुछ का कहना है कि अब एक और ‘लफड़ा’ होने वाला है.

बादशाह के वीडियो पर ट्विटर यूजर्स के कमेंट्स

अपने और हनी सिंह के संबंधों पर बात करते हुए राज शमानी के पॉडकास्ट 'फिगरिंग आउट' में बादशाह ने कहा था- 

"माफिया मुंडीर एक सोच थी. जिसमें एक तरह के विचारों वाले लोग साथ में काम करते थे. मुख्यत: इसमें सिर्फ मैं और हनी थे. 2009 में मेरे और हनी के बीच में ब्रेक आ गया. मैं एक जॉब कर रहा था और बहुत डरा हुआ था. हनी भी मेरी पहुंच से बाहर चले गए थे. जब मैंने उन्हें कॉल्स किए, तो उन्होंने नहीं उठाए. उसके बाद जब तक हम माफिया मुंडीर में रहे, हम नहीं मिले. अगर हम मिले होते, तो शायद आज चीज़ें अलग होतीं."

हनी सिंह और बादशाह कभी अच्छे दोस्त हुआ करते थे. उन्होंने साथ में कई गाए गए हैं. इनमें 'खोल बोतल', 'बेगानी नार', 'दिल्ली के दीवाने' और 'गेटअप जवानी' शामिल है. ये दोनों लोग ‘माफिया मुंडीर’ नाम के म्यूज़िक ग्रुप का भी हिस्सा थे. इन दोनों के अलाा उस ग्रुप में रफ्तार, इक्का और लिल गोलू भी थे. हालांकि, कई सालों से हनी सिंह और बादशाह साथ में नहीं आए हैं. उनके बीच चीज़ें ठीक नहीं हैं. दोनों लोग एक-दूसरे के खिलाफ बदज़ुबानी भी करते रहते हैं. एक मौके पर यो यो हनी सिंह से बादशाह के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि बादशाह नैनो कार हैं, जबकि वो खुद को रॉल्स रॉयस मानते हैं. 

बादशाह इन दिनों अपने तीसरे स्टूडियो एल्बम ‘एक था राजा’ को लेकर चर्चा में हैं. उनके इस एल्बम को शाहरुख खान ने नैरेट किया है. इसमें बादशाह ने करण औजला, Kr$na समेत 20 से ज़्यादा आर्टिस्ट के साथ कोलैबरेट किया है. उनका ये एल्बम जल्द ही रिलीज़ होने वाला है.

वीडियो: बादशाह के लिए सिंगर बने शाहरुख खान? बादशाह के नए एल्बम में शाहरुख सुनाएंगे कहानी

Advertisement