The Lallantop

अल्लू अर्जुन की फिल्म डायरेक्ट करने के लिए 'जवान' से 100 परसेंट ज़्यादा फीस लेंगे एटली!

Atlee ने Shahrukh Khan की Jawan बनाने के लिए जितने पैसे लिए, वो किसी सुपरस्टार की फीस से कम नहीं है. Allu Arjun की फिल्म के लिए उन्होंने उसका डबल पैसा मांगा है, जो उन्हें मिल रहा है.

Advertisement
post-main-image
शाहरुख खान की 'जवान' के बाद अल्लू अर्जुन की फिल्म बनाने जा रहे हैं एटली.

Atlee की Shah Rukh Khan स्टारर फिल्म Jawan ने बॉक्स ऑफिस हिला डाला था. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1100 करोड़ से ज़्यादा का बिज़नेस किया. 'जवान' के बाद से एटली ने बतौर डायरेक्टर कोई फिल्म शुरू नहीं की. हालांकि वो Varun Dhawan स्टारर Baby John से बतौर प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं. एटली की अगली फिल्म Pushpa फेम Allu Arjun के साथ हो सकती है. लेटेस्ट रिपोर्ट ये है कि एटली ने अल्लू अर्जुन की फिल्म के लिए हामी भर दी है. मगर इसके लिए वो 'जवान' से 100 परसेंट ज्यादा फीस लेंगे.

Advertisement

एटली का करियर साल 2013 में फिल्म 'राजा रानी' से शुरू हुआ था. अब तक उन्होंने कुल पांच फिल्में डायरेक्ट की हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक अपनी पिछली फिल्म 'जवान' के लिए एटली ने 30 करोड़ रुपये चार्ज किए थे. जिसे शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया था. अब बाद अल्लू अर्जुन की फिल्म बनाने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए एटली ने अपनी फीस 100 परसेंट बढ़ा दी है. यानी अल्लू अर्जुन की फिल्म के लिए उन्होंने 60 करोड़ रुपए की फीस मांगी है. जो उन्हें मिल रही है. 

बताया जा रहा है कि एटली इस वक्त अल्लू अर्जुन वाली फिल्म के प्री-प्रोडक्शन पर काम कर रहे हैं. 'पुष्पा 2' के बाद अल्लू अर्जुन इस फिल्म पर जुटेंगे. अभी तक ऐसा सुनने को मिल रहा था कि अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म सुकुमार के साथ होगी. मगर महेश बाबू स्टारर 'गुंटूर कारम' के अच्छा परफॉर्म नहीं करने की वजह से अर्जुन ने अपना प्लान बदल लिया.  

Advertisement

वहीं एटली को लेकर ऐसी खबरें सामने आईं थी कि वो सन पिक्चर्स के लिए अगली फिल्म बनाएंगे. जिसमें थलपति विजय लीड रोल करने वाले थे. मगर थलपति विजय ने फिल्मों से सन्यास का ऐलान कर दिया है. वो अपने करियर में सिर्फ एक और फिल्म में काम करेंगे. जिसे संभवत: वेत्री मारन डायरेक्ट कर सकते हैं. इसलिए एटली, अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म बनाने जा रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अल्लू अर्जुन और एटली की फिल्म का ऐलान 8 अप्रैल को हो सकता. 8 अप्रैल की तारीख इसलिए चुनी गई क्योंकि इस दिन अल्लू का जन्मदिन होता है.

कुछ वक्त पहले ऐसी खबरें भी थीं कि एटली सलमान खान के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम करने जा रहे हैं. फिर पता चला कि वो सलमान को लेकर कोई फिल्म डायरेक्ट नहीं करेंगे. उन्हें ‘दबंग 4’ की स्क्रिप्ट लिखने के लिए अप्रोच किया गया था. वो मामला कहां तक पहुंचा, उसकी अभी कोई जानकारी नहीं है. इसके अलावा एटली कई बार ये कह चुके हैं कि वो शाहरुख खान को लेकर ‘जवान’ से भी बड़ी फिल्म बनाना चाहते हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने हॉलीवुड फिल्म बनाने की बात भी कही थी. वो अल्लू अर्जुन वाली फिल्म के बाद क्या करते हैं, इस बारे में अभी ज़्यादा क्लैरिटी नहीं है.   

वीडियो: एक ही शर्त पर शाहरुख के साथ दोबारा काम करेंगे एटली, इंटरव्यू में बता दिया

Advertisement

Advertisement