The Lallantop

#AskSRK में शाहरुख ने सलमान से लेकर थलपति विजय और जॉन अब्राहम पर क्या बोला?

शाहरुख ने अपना #AskSRK वाला ट्विटर प्रोग्राम किया. लोगों के सवालों के जवाब दिए. अंदाज़ वही विट से दिल जीतने वाला था.

Advertisement
post-main-image
सलमान खान और थलपति विजय के साथ शाहरुख खान.

Shahrukh Khan ने कुछ दिनों पहले अपनी नई फिल्म Pathaan का टीज़र रिलीज़ किया. इसके बाद फिल्म के प्रमोशन के प्रक्रिया का श्री गणेश हो चुका है. मेकर्स लक्ष्मी की भरपूर कृपा चाहते हैं. क्योंकि टिकट खिड़की पर शाहरुख का पिछला कुछ समय सही नहीं गुज़रा है. Pathaan उम्मीद है. अभी-अभी शाहरुख का बर्थडे भी बीता है. मिली-जुली वजहों से शाहरुख ने अपना #AskSRK वाला ट्विटर प्रोग्राम किया. लोगों के सवालों के जवाब दिए. अंदाज़ वही विट से दिल जीतने वाला था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस #AskSRK सेशन के दौरान शाहरुख ने थलपति विजय के साथ फिल्म करने से लेकर जॉन अब्राहम और सलमान खान पर बात की. एक भाई साहब ने पूछा कि पैंडेमिक के बाद से शाहरुख अपनी लाइफस्टाइल में क्या बदलाव महसूस करते हैं. शाहरुख ने कहा-  

''अब हर चीज़ को जल्दी में करने की इच्छा कम होती है.''

Advertisement

अगले ने पूछा कि अगर कोई अति बोरिंग प्रोजेक्ट आ जाता है, तो उसे कैसे करते हैं. इसके जवाब में शाहरुख खुद को कॉन्ट्राडिक्ट करते हुए कहते हैं-

''मैं उसे जल्दी से जल्दी खत्म करता हूं.''

वेद नाम के यूज़र ने पूछा, जॉन अब्राहम के साथ काम करने का अनुभव कैसा रहा. जॉन 'पठान' में शाहरुख के अपोज़िट विलन बने हैं. जॉन के साथ काम करने पर शाहरुख कहते हैं-

Advertisement

''जॉन को सालों से जानता हूं. उनके साथ काम करना मज़ेदार रहा. बड़े सभ्य और तहज़ीबपेश किस्म के आदमी है.''

एक यूज़र ने पूछा 'पठान' की शूटिंग से उनका पसंदीदा लोकेशन क्या रहा, शाहरुख का जवाब था-

''यशराज स्टूडियो हा हा!''

'पठान' का एक बड़ा हिस्सा इंटरनेशनल लोकेशंस पर फिल्माया जाना था. मगर पैंडेमिक की वजह से ऐसा हो नहीं पाया. ऐसे में 'पठान' के अधिकतर हिस्से को यशराज स्टूडियो में ही हरे परदे पर शूट किया गया. इसमें सलमान खान का कैमियो भी शामिल है.

शाहरुख इतने सही मूड में थे कि हर सवाल का जवाब दे रहे थे. एक यूज़र ने अक्षय कुमार के बारे में पूछ दिया. शाहरुख कहते-

''वो सालों से बड़े कमाल के दोस्त रहे हैं. और फितरत से मेहनतकश.''

शाहरुख और अक्षय ने अब तक सिर्फ दो फिल्मों में साथ काम किया है. 'हे बेबी' और 'दिल तो पागल है'. एक इंटरव्यू में जब शाहरुख से इसके पीछे की वजह पूछी गई, तो उन्होंने कहा कि जब अक्षय शूटिंग करके घर जाते हैं, तब वो सेट पर पहुंचते हैं. इसलिए दोनों कभी फुल फ्लेज्ड तरीके से साथ काम नहीं कर पाए.

अगला सवाल ये था कि शाहरुख #AskSRK सेशन के दौरान उन सवालों का चुनाव कैसे करते हैं, जिनका उन्हें जवाब देना है. अपनी ट्रिक शेयर करते हुए शाहरुख ने कहा-

''बहुत सारे सवाल पूछे जाते हैं. मगर मैं उन सवालों को चुनता हूं, जिनका जवाब पहले नहीं दिया गया. सिंपल है.''

कुछ दिनों पहले एटली की बर्थडे पार्टी से शाहरुख और थलपति विजय की फोटो आई थी. फैंस ने अंदाज़ा लगा लिया कि 'जवान' में विजय का कैमियो होगा. इन अटकलों के मद्देनज़र एक फैन ने पूछा, शाहरुख और विजय को एक फिल्म में देखने कब मिलेगा, जवाब आया-

''वो बहुत कूल आदमी हैं. फिल्में जब होती हैं, तब होती हैं. अगर उन्हें होना होगा, तो वो होगी ही.''

इतने सारे सवाल थे, इसमें सलमान खान का नाम कैसे रह जाता. पिछले कुछ दिनों से शाहरुख और सलमान का ब्रोमैंस दुनिया देख रही है. एक यूज़र ने पूछा सलमान खान के बारे में एक शब्द कहिए. शाहरुख ने कहा-

''ऑसम और बहुत दयालु. सॉरी दो शब्द हो गए. मगर कोई बात नहीं, भाई है न.''

इस आंसर के बाद सलमान खान फैंस 'पठान' में गड़बड़ियां पाने के बावजूद पिक्चर को ट्रोल नहीं कर पा रहे.

इतने पर बात ठहर जाती, तो ठीक. मगर में एक भाई साहब ने पूछा लिया, अगर शाहरुख की फैमिली पर Keeping Up With Kardashians टाइप कोई शो बनेगा, तो उसका नाम क्या होगा. शाहरुख ने सवाल को खारिज करते हुए उसका जवाब दे दिया. लिखा-

''ऐसा कभी नहीं होगा. क्योंकि हमलोग एक प्राइवेट फैमिली हैं. मगर नाम 'खानदान' हो सकता है...नहीं?''

एक सवाल ये भी था कि ये बुर्ज खलीफा और शाहरुख की क्या डील है. शाहरुख खान की लाइफ में कुछ भी होता है, बांछें बुर्ज खलीफा की खिल जाती हैं. शाहरुख कहते हैं-

''बुर्ज खलीफा की टीम ने हमेशा खूब प्यार दिया है. जब भी मैं अपने बर्थडे पर वहां होता, तो वो मुझे घर जैसा महसूस करवाते हैं.''  

बाकी सवाल-जवाब आप शाहरुख खान के ट्विटर हैंडल पर जाकर पढ़ सकते हैं. अब बात 'पठान' की. इस फिल्म में शाहरुख के साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण लीड रोल्स कर रहे हैं. कैमियो में सलमान खान दिखाई देंगे. पिक्चर को डायरेक्ट किया है सिद्धार्थ आनंद ने. सिद्धार्थ इससे पहले 'वॉर' और 'बैंग बैंग' जैसी फिल्में बना चुके हैं. 'पठान' 25 जनवरी, 2023 को दुनियाभर में रिलीज़ होने वाली है.  

वीडियो देखें: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में थलापति विजय करेंगे स्पेशल कैमियो

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement