The Lallantop

'गोलमाल 5' में रीक्रिएट किया गया 20 साल पुराना सीन, लोग बोले-"चूना लगा दिया"

रोहित शेट्टी से हुई अनबन के कारण शरमन 'गोलमाल' के बाकी पार्ट्स से बाहर हो गए थे. लेकिन अब उनकी भी वापसी हो गई.

Advertisement
post-main-image
'गोलमाल 5' शाहरुख खान की 'किंग' से हफ्ते भर बाद रिलीज़ होगी.

देखते-ही-देखते Rohit Shetty की Golmaal फ्रैंचाइज़ का पांचवां चैप्टर आने वाला है. इसमें Ajay Devgn, Arshad Warsi और Kunal Khemu जैसी ओरिजिनल कास्ट तो है ही. साथ में Akshay Kumar भी नज़र आने वाले हैं. इन तमाम नामों के बीच एक और एक्टर हैं, जो सही मायनों में इस फ्रैंचाइज़ में अपना कमबैक कर रहे. ये एक्टर हैं Sharman Joshi. हाल ही में अरशद ने उनके साथ एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने 20 साल पहले आई 'गोलमाल' के सबसे फनी कार वाले सीन को रीक्रिएट किया. इंटरनेट पर लोग इस पर तरह-तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

2006 में आई 'गोलमाल' का रीकॉल वैल्यू जबरदस्त है. इसलिए रोहित शेट्टी ने 'गोलमाल 5' में भी उसका रेफरेंस दिया है. अरशद ने जो क्लिप शेयर की, उसमें वो और शरमन एक कार में बैठे हैं. शरमन लड़कियों की वेश-भूषा में हैं. कुछ उसी तरह, जैसे वो 20 साल पहले वसूली भाई की कार खरीदते वक्त थे. शायद आपको याद हो, ‘गोलमाल’ में अरशद और शरमन, रिमी सेन को इंप्रेस करने के लिए एक कार रेस जीतना चाहते हैं. चूंकि उनके पास अपनी कोई गाड़ी नहीं, इसलिए वो वसूली के पास जाते हैं. कार लेने के लिए शरमन लड़की के भेष में उससे फ़्लर्ट करते हैं. उसकी बातों में आकर वसूली उन्हें टेस्ट ड्राइविंग के लिए एक कार देता है. बस, दोनों उसे लेकर फरार हो जाते हैं.

Advertisement

अरशद ने इसी सीन को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया. इसमें 'गोलमाल' और 'गोलमाल 5' के सीन्स के बीच टाइम ट्रांजिशन है. देखकर ऐसा लग रहा कि रोहित ऑडियंस को यादों की बारात में ले जाने के लिए उस सीन को रीक्रिएट कर रहे. ऐसे में लोग भी इस पर खूब रिएक्शन दे रहे. एक यूजर ने वसूली भाई का रिएक्शन डालते हुए कहा,

"ओए चुना लगा दिया."

golmaal 5
यूजर का कमेंट. 

दूसरे ने लिखा,

Advertisement

"प्लीज़ नॉस्टैलजिक बेट मत करना."

golmaal 5
यूजर का कमेंट. 

तीसरे ने कमेंट किया,

“वसूली भाई को फिर से चूना लगने वाला है.”

golmaal
यूजर का कमेंट. 

 

चौथे ने इस सीन में शरमन का एक्सेंट वाला डायलॉग रिपीट करते हुए लिखा,

“He will call you Madhav. Then he will call you Laxman. Then he will call you Gopal. Naaaahhh. Absolutely Naaaaaah.”

golmaal 5
यूजर का कमेंट. 

पांचवें ने लिखा,

"गोलमाल 2, 3 और 4 मिस करने के बाद शरमन जोशी फाइनली गोलमाल 5 में वापस लौट रहे हैं. लगता है कि रोहित शेट्टी और उनके बीच सब ठीक हो गया."

golmaal 5
यूजर का कमेंट.

जैसा कि हमने पहले भी बताया, शरमन 20 साल पहले 'गोलमाल' का अहम हिस्सा थे. तब उनके कैरेक्टर को लोगों ने काफी पसंद किया था. मगर बाद की मूवीज़ में वो कभी नज़र नहीं आए. उनकी जगह श्रेयस तलपड़े फिल्म से जुड़े और काफी पॉपुलर भी हो गए. फिर भी, शरमन का अचानक गायब हो जाना दर्शकों को काफी खटक रहा था. बाद में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुद ही फिल्म से बाहर होने की वजह बताई. उनके मुताबिक, जब रोहित शेट्टी 'गोलमाल 2' की कास्टिंग कर रहे थे, तब शरमन की मैनेजमेंट टीम ने उनसे ज्यादा पैसे मांग लिए.

दोनों तरफ़ से खींचा-तानी चली. मगर जब बात बन नहीं पाई तो रोहित ने शरमन को फिल्म से ड्रॉप कर दिया. उनका कहना है कि उन्हें रोहित और उनके मैनेजमेंट के बीच हुई इस बातचीत के बारे में पता भी नहीं था. मगर तब तक देरी हो चुकी थी. वो 'गोलमाल' के सेकेंड, थर्ड और फ़ोर्थ चैप्टर से बाहर हो गए. हालांकि पांचवें पार्ट के लिए रोहित उन्हें एक बार इस फ्रैंचाइज़ का हिस्सा बना रहे हैं. बताया जा रहा कि ये फिल्म 31 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो सकती है.

वीडियो: रोहित शेट्टी ने 'गोलमाल 5' को लेकर कौन-सा नियम बदला?

Advertisement