The Lallantop

1 अप्रैल, 2019ः जानिए कौन से 9 अहम बदलाव लागू हो रहे आज से

बहुत कुछ बदलने जा रहा है आपके आस-पास...

Advertisement
post-main-image
सांकेतिक तस्वीर
पहली अप्रैल. वो तारीख जो हर साल बहुत कुछ बदल देती है. फाइनैंशल इयर शुरू होने की वजह से 1 अप्रैल से कई नियम लागू किए जाते हैं. ये नियम और बदलाव हम सबकी जिंदगी से जुड़े होते हैं. कई बार जानकारी के अभाव में आप किसी गहरी प्रॉब्लम में भी फंस सकते हैं. ऐसे में समय रहते इनके बारे में जान लेना जरूरी होता है. आइए नजर डाल लेते हैं 2019 में क्या-क्या बदल रहा है. सवाल-1. बैंक ऑफ बड़ौदा में विजया बैंक और देना बैंक के विलय से क्या बदलाव होगा? 1- आज से देना बैंक और विजया बैंक का नामोनिशान मिट गया. इन दोनों बैंकों के ग्राहकों के खाते अब बैंक ऑफ बड़ौदा में ट्रांसफर हो चुके हैं. 2-  नई चेकबुक, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड मिलेगा. 3- विलय योजना के तहत विजया बैंक के शेयरधारकों को 11 मार्च तक 1,000 शेयर पर BoB के 402 इक्विटी शेयर दिए जाएंगे. देना बैंक के शेयरधारकों को 1,000 शेयरों पर BoB के 110 शेयर मिलेंगे. 4- ग्राहकों को नया अकाउंट नंबर और कस्टमर आईडी मिल सकता है. 5- जिन ग्राहकों को नए अकाउंट नंबर या IFSC कोड मिलेंगे, उन्हें नए डीटेल्स इनकम टैक्स डिपार्टमेंट, इंश्योरंस कंपनियों, म्यूचुअल फंड, नेशनल पेंशन स्कीम NPS वगैरह में अपडेट कराने होंगे. 6- SIP या लोन EMI के लिए ग्राहकों को नया इंस्ट्रक्शन फॉर्म भरना पड़ सकता है. सवाल-2. नैशनल पेंशन सिस्टम में क्या बदलाव किए गए हैं? 1- अब इस स्कीम में खाता खुलवाने वालों को टैक्स में पूरी तरह से छूट मिलेगी. 2- इस योजना के तहत पेंशन में सरकार 36 लाख कर्मचारियों की बेसिक सैलरी का 14 फीसदी योगदान देगी. कर्मचारियों का न्यूनतम योगदान 10 फीसदी ही रहेगा. 3- कर्मचारी रिटायरमेंट के समय कुल जमा फंड में से 60 फीसदी पैसा निकाल सकता है. बाकी 40 फीसदी रकम पेंशन योजना में बनी रहेगी. 4- पहले रिटायरमेंट के समय 60 फीसदी में से 40 फीसदी रकम टैक्स फ्री थी. 20 फीसदी पर टैक्स देनदारी बनती थी. अब ये पूरी रकम टैक्स फ्री होगी. सवाल-3. घर खरीदने वालों को क्या सहूलियतें मिलेंगी आज से? अब अंडर कंस्ट्रक्शन मकानों पर 12 फीसदी की जगह 5 फीसदी GST लगेगा. अफोर्डेबल घरों पर अब 8 के बजाय 1 फीसदी GST देनी होगी. इससे घर खरीदने वालों को फायदा होगा. कुछ और जरूरी बदलाव जो आपकी जिंदगी से जुड़े हैं- 1- ट्रेन टिकट की रकम हो सकेगी वापस. अगर आपकी कनेक्टिंग ट्रेन छूट जाती है, तो आपके टिकट की रकम रिफंड हो जाएगी. 2- अब बैंक लोन सस्ता हो सकता है. अब बैंक आरबीआई के रेपो रेट के आधार पर लोन देंगे. मतलब रेपो रेट कम होने पर लोन तुरंत सस्ता होगा. रेपो रेट वो दर होती है, जिस दर पर बैंकों को रिज़र्व बैंक से पैसा मिलता है. 3- नौकरी बदलने पर अपने आप ट्रांसफर होगा PF. EPFO के नए नियम लागू होने पर नौकरी बदलने पर आपके पीएफ का पैसा अपने आप ट्रांसफर हो जाएगा. अभी इसके लिए अलग से आवेदन करना पड़ता है. 4- इनकम टैक्स के नियम बदल जाएंगे. अब 5 लाख रुपए तक की आमदनी टैक्स फ्री होगी. स्टैंडर्ड डिडक्शन को 40,000 से बढ़ाकर 50,000 रुपए कर दिया गया है. 5- आज से कारें खरीदना महंगा हो जाएगा. कई कार व बाइक कंपनियों ने इसके लिए पहले ही एलान कर दिया है. गाड़ियां करीब 25 हजार रुपए तक महंगी हो सकती हैं. 6- जीवन बीमा सस्ता होगा. 22 से 50 साल के लोगों की किस्तें कम होंगी. बीमा कंपनियां अब मृत्यु दर के नए आंकड़ों का पालन करेंगी. अब बीमा कंपनियां 2006-08 के बजाय 2012-14 के डेटा का इस्तेमाल करेंगी.
वीडियोः रविंदर कौर सचदेवा: देश के सभी प्राइमरी स्कूलों को ऐसी टीचर मिल जाए तो उनकी तस्वीर बदल जाएगी

Advertisement
Advertisement