चाइल्ड सेक्स ऑफेंडर Jeffrey Epstein से जुड़े Epstein Files में दुनियाभर के कई नामी-गिरामी लोगों का नाम सामने आया है. इनमें Bill Gates, Donald Trump, Elon Musk और फिल्ममेकर Woody Allen तक के नाम शामिल हैं. पिछले दिनों इस विवाद से जुड़े 30 लाख अन्य डॉक्युमेंट्स रिलीज़ किए गए हैं. उन डॉक्युमेंट्स में बॉलीवुड डायरेक्टर Anurag Kashyap का नाम होने का दावा भी किया जा रहा है.
एप्सटीन फाइल्स में आया अनुराग कश्यप का नाम, ईमेल में और क्या लिखा है?
ईमेल में अनुराग कश्यप को 'बॉलीवुड का मशहूर डायरेक्टर' और 'सबसे कूल लोगों में से एक' बताया गया है.


इंटरनेट पर इस वक्त एक ईमेल का स्क्रीनशॉट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. साल 2017 का ये ईमेल एपस्टीन और कुछ अन्य लोगों के बीच हुई बातचीत से जुड़ा है. इन लोगों में ज्यूसेपे बर्सानी, गिनो यू और ऑर्नेला कोराज़ा शामिल हैं. मेल में अनुराग कश्यप का ज़िक्र करते हुए उन्हें Bollywood Guy बताया गया है.
मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, मेल में एपस्टीन के क्यूबा और शंघाई समेत दूसरी जगहों पर जाने का ज़िक्र है. उन जगहों पर बौद्ध धर्म और टेक्नोलॉजी से जुड़े कुछ वर्कशॉप्स होने थे. उन वर्कशॉप्स में कश्यप को बतौर गेस्ट या स्पीकर बुलाए जाने का प्लान था. मेल में उन्हें 'बॉलीवुड का मशहूर डायरेक्टर' कहकर संबोधित किया गया है.
एक अन्य जगह पर उन्हें इवेंट में आने वाले सबसे 'कूल' लोगों में से एक बताया गया है. उनके अलावा मेल में बेन गोएर्ट्ज़ेल, ब्रूस डेमर और डीजे स्पूकी जैसे लोगों का भी ज़िक्र है. ईमेल की ये बातचीत ज़्यादातर ज्यूसेपे बर्सानी और गिनो यू के बीच हुई है. वहीं ओर्नेला कोराज़ा और जेफ्री एपस्टीन हर समय इन ईमेल्स के लूप में शामिल थे.

मगर अनुराग कश्यप का ज़िक्र होना इस बात की पुष्टि नहीं करता कि वो उन इवेंट्स में गए थे या नहीं. न तो फिल्ममेकर से जुड़ी ऐसी कोई तस्वीर अबतक सामने आई है. न ही डॉक्युमेंट में कहीं और इस बात का ज़िक्र है कि वो कभी एपस्टीन से मिले थे. खुद एपस्टीन की तरफ़ से भी अनुराग के संबंध में कोई डायरेक्ट रिप्लाई नहीं है. इसलिए अनुराग को इस बाबत कटघरे में खड़ा करना थोड़ी जल्दबाज़ी होगी. संभव है कि आने वाले दिनों में वो खुद ही इस स्क्रीनशॉट पर अपना पक्ष स्पष्ट कर दें.
जहां तक एपस्टीन फाइल्स की बात है, ये ऐसे डॉक्युमेंट्स का कलेक्शन है, जिसमें जेफ्री एपस्टीन और उससे जुड़े लोगों के रिश्तों और बातचीत की जानकारी शामिल है. 60 लाख पन्नों से अधिक के इन डॉक्युमेंट्स में अनगिनत फ़ोटोज़ और वीडियोज़ भी हैं. एप्सटीन एक सेक्स ऑफेंडर था, जो अपने हाई-प्रोफ़ाइल सोशल सर्कल का इस्तेमाल कर चाइल्ड ट्रैफिकिंग करता है. उसकी साल 2019 में न्यूयॉर्क की एक जेल में मौत हो गई थी. मौत के वक्त उस पर सेक्स ट्रैफिकिंग का केस चल रहा था. अमेरिकी सरकार ने तब उसकी मौत को आत्महत्या बताया था. अब उससे जुड़ी तमाम फ़ाइलों को सार्वजनिक किया जा रहा है.
वीडियो: अनुराग कश्यप ने नेटफ्लिक्स के CEO को मूर्ख क्यों कहा?














.webp?width=275)
.webp?width=120)

.webp?width=120)
.webp?width=120)


