Anees Bazmee इन दिनों अपनी Bhool Bhulaiyaa 3 की शूटिंग में बिज़ी हैं. इसके बाद वो No Entry के सीक्वल में जुटेंगे. ‘भूल भुलैया’ में Akshay Kumar और ‘नो एंट्री’ में Salman Khan ने काम किया था. अब इन दोनों ही फिल्मों के सीक्वल से ये दोनों लोग रिप्लेस हो गए हैं. यानी इनकी जगह दूसरे एक्टर्स को फिल्म में कास्ट कर लिया गया है. इन दोनों ही फिल्मों को Anees Bazmee डायरेक्ट कर रहे हैं. ऐसे में उनसे सलमान और अक्षय को हटाने से जुड़े सवाल पूछे जा रहे हैं. हालिया इंटरव्यू में अनीस ने इस बारे में बात की. उन्होंने कहा कि उनकी सलमान और अक्षय, दोनों से ही बात होती है. और उन दोनों में से किसी को भी इन फिल्मों का हिस्सा नहीं होने का मलाल नहीं है.
" 'भूल भुलैया' और 'नो एंट्री' के सीक्वल से हटाए जाने से अक्षय और सलमान को कोई फर्क नहीं पड़ता है"
Akshay Kumar की Bhool Bhulaiya फ्रैंचाइज़ को Kartik Aaryan आगे बढ़ा रहे हैं. वहीं No Entry के सीक्वल से Salman Khan, Anil Kapoor और Fardeen Khan को बाहर कर Arjun Kapoor, Varun Dhawan और Diljit Dosanjh को कास्ट किया गया है.

अनीस बज़्मी ने अक्षय कुमार के ‘भूल भुलैया’ के सीक्वल का हिस्सा न होने पर लेहरन रेट्रो से बात की. इसमें उन्होंने कहा,
"मैं अक्षय से बात करता रहता हूं. मैंने अपने करियर में दो सबसे खूबसूरत फिल्में बनाई हैं. ‘सिंह इज़ किंग’ और ‘वेलकम’. ‘भूल भुलैया’ के लिए फैसला प्रोड्यूसर का था. अगर आप मुझसे पूछेंगे, तो मैं हमेशा उनके साथ काम करना चाहता हूं. वो बहुत अच्छे एक्टर हैं और हम बहुत अच्छे दोस्त भी हैं. ये उनके लिए बहुत छोटी बात है. वो इतने बड़े स्टार हैं कि अगर कोई उन्हें कास्ट नहीं करता है, तो ये दूसरों का नुकसान है. ये उनका नुकसान नहीं है."
इसी बातचीत में आगे उन्होंने सलमान के ‘नो एंट्री 2’ में नहीं होने को लेकर भी बात की. ‘नो एंट्री’ के सीक्वल से सलमान, अनिल और फरदीन बाहर हो गए हैं. उनकी जगह पर अर्जुन कपूर, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ को लेकर ये फिल्म बन रही है. ख़ैर, अनीस से पूछा गया कि क्या उन्होंने इस बारे में सलमान से बात की. इस पर उन्होंने कहा,
“नहीं, मैंने उनसे इस बारे में बात नहीं की. लेकिन मैं और सलमान इतने अच्छे दोस्त हैं कि अगर उनके दिल में कुछ होता, तो उन्होंने मुझे बताया होता. अगर उन्होंने कुछ नहीं कहा, तो इसका मतलब है कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता. मैं उनसे पिछले हफ्ते ही मिला था. हम फिल्म करें या न करें. इससे हमारे इक्वेशन में किसी तरह का फर्क नहीं पड़ता.”
‘भूल भुलैया 2’ की ही तरह तीसरी किश्त में भी कार्तिक आर्यन लीड रोल कर रहे हैं. उनके अलावा इस बार फिल्म में विद्या बालन नज़र आएंगी. जो कि पहले पार्ट में भी नज़र आ चुकी हैं. इन दोनों के अलावा ‘भूल भुलैया 3’ में माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी, राजपाल यादव और संजय मिश्रा जैसे एक्टर्स भी काम कर रहे हैं.
अगर सलमान खान की बात करें, तो वो अपनी आगामी फिल्म ‘सिंकदर’ की तैयारी में लगे हुए हैं. फिल्म की शूटिंग 20 जून से शुरू होने की खबरें हैं. वहीं अक्षय अपनी अगली फिल्म ‘सरफिरा’ की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं. जो कि 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है. इस फिल्म में अक्षय के साथ राधिका मदान नज़र आएंगी. ‘सरफिरा’ तमिल फिल्म ‘सोरारई पोट्रू’ की हिंदी रीमेक है. इसे सुधा कोगरा ने डायरेक्ट किया है.
वीडियो: 'नो एंट्री 2' की कास्टिंग से खुश नहीं अनिल, बोनी कपूर से बात करना बंद कर दी!











