Anant Ambani और Radhika Merchant के Pre-wedding इवेंट में देश-विदेश से लोग जमा हुए. इस लिस्ट में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump की बिटिया Ivanka Trump भी शामिल रहीं. इस इवेंट से इवांका की एक फोटो बाहर आई, जिस पर बवाल कट रहा है. VJ और Arshad Warsi की पत्नी Maria Goretti ने 5 मार्च को इंस्टाग्राम स्टोरी पर इवांका की एक फोटो शेयर की. इस फोटो में इवांका, एक हाथी के साथ दिख रही हैं. ये बात मारिया गोरेट्टी को पसंद नहीं आई. उन्होंने कहा कि जानवरों को इस सजावट की वस्तु की तरह इस्तेमाल करना सही नहीं है. इस बात को लेकर उन्होंने अंबानी परिवार की आलोचना कर डाली.
'वंतारा' के बीच अंबानी ने हाथियों को सजावट बनाया, लोग बोले- आयरनी हो रही बहुत भयंकर!
Anant Ambani ने वन्य जीवों के पुनर्वास के लिए Vantara शुरू किया. उसे प्रमोट करने के लिए Anant-Radhika Pre Wedding इवेंट रखा. उसी इवेंट में हाथियों को सजावट बनाकर खड़ा कर दिया.


मारिया गोरेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इवांका ट्रंप की फोटो शेयर की. ये अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग इवेंट की फोटो है. इसमें दिख रहा है कि लोगों की भीड़ के बीच एक हाथी खड़ा है. जिसे बाकायदा सजाया गया है. ताकि उसे इस इवेंट में प्रॉप के तौर पर इस्तेमाल किया जा सके. इवांका इस सजे-धजे हाथी के साथ फोटो क्लिक करवा रही हैं. इस तस्वीर के साथ कैप्शन में मारिया ने लिखा-
“अंबानी के सेलीब्रेशन की ये तस्वीर देखकर मैं हैरान हूं. मुझे नहीं लगता कि ऐसा किसी भी जानवर के साथ होना चाहिए. खासकर उनके साथ जिन्हें बचाया गया और उनकी देखभाल की जा रही है. ये दिल दुखा देने वाली बात है. ये देखना बहुत तकलीफदेह है कि कैसे इस हाथी को एक प्रॉप की तरह खड़ा किया गया है. वो भी शोर-शराबे और भीड़ के बीच.”
दिलचस्प बात ये कि इसी प्री-वेडिंग इवेंट में अनंत अंबानी ने वनतारा (Vantara) नाम की नई पहल शुरू की है. ये जानवरों के पुनर्वास से जुड़ा एक प्रोजेक्ट है. गुजरात के जामनगर में 3000 एकड़ में फैले वनतारा क्षेत्र में सभी जानवरों की सेहत का ख्याल रखा जााएगा. खासकर हाथियों की सेहत का. यहां कई हाथी ऐसे हैं, जिन्हें आर्थराइटिस नाम की बीमारी है. उनका इलाज किया जाएगा. अनंत अंबानी इसे अपना सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बताते हैं. इसी प्रोजेक्ट को प्रमोट करने के लिए जामनगर में ये प्री-वेडिंग इवेंट रखा गया था. और इसी इवेंट में एक हाथी को सजावट की वस्तु की तरह भीड़-भाड़ में खड़ा कर दिया गया. जिसके साथ मेहमान आकर तस्वीरें खिंचा रहे हैं. इसे शास्त्रों में आयरनी यानी विडंबना कहा गया. इसी बात पर मारिया ने भी आपत्ति जताई है.
ख़ैर, अब बात इस इवेंट की. 1 से 3 मार्च तक जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग सेलीब्रेशन रखा गया था. यहां देश-दुनिया की तमाम बड़ी हस्तियां पहुंची थीं. इसमें बिल गेट्स, मार्क ज़करबर्ग, रिहाना, एकॉन, इवांका ट्रम्प जैसे इंटरनेशनल नाम शामिल हैं. देशभर की फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों और क्रिकेटर्स ने भी इस इवेंट में शिरकत की. राधिका और अनंत की शादी इस साल जुलाई में होनी है.
वीडियो: 'अंबानी के प्रीवेडिंग फंक्शन में पहुंचे विराट-अनुष्का', वीडियो में कौन सी बड़ी 'गड़बड़' निकली?













