मोदी सरकार ने बताया, कौन लोग देख रहे हैं कोरोना का काम
सुप्रीम कोर्ट में इस बारे में रिपोर्ट भी दी गई है.
Advertisement

भारत को इस साल पिछले छह महीने में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा है. कोरोना से जंग जारी है. चीन के साथ अब भी तनाव है. पीएम मोदी इन बड़े मुद्दों जिस तरह से हैंडल कर रहे हैं उस बारे में लोग क्या सोचते हैं. इंडिया टुडे और कार्वी सर्वे ने जाना.(फाइल फोटो)
कोरोना वायरस को रोकने के लिए सरकार कैसे काम कर रही है? इसे लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई. याचिका एडवोकेट अलख आलोक श्रीवास्तव ने दी. इस पर सरकार की ओर से कोर्ट में जवाब दिया गया है. साथ ही सरकार ने स्टेटस रिपोर्ट भी फाइल की है. द हिंदू अखबार के अनुसार, रिपोर्ट में कहा गया है कि गृह मंत्री अमित शाह खुद मामले पर नज़र रखे हुए हैं. गृह मंत्रालय की ओर से जारी सभी निर्देशों और एडवायजरी को लागू करने की निगरानी वह खुद कर रहे हैं. सरकार की ओर से कहा गया कि गृह मंत्रालय ने सक्रियता से एक्शन लिया. बता दें कि सरकार की ओर से इस मामले में दूसरी बार रिपोर्ट फाइल की गई है. इस पर केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने साइन किए हैं. रिपोर्ट में क्या कहा गया है # गृह मंत्री खुद मंत्रालय की ओर से जारी निर्देशों का पालन हो रहा है या नहीं इस पर ध्यान दे रहे हैं. उनके साथ कैबिनेट सेक्रेटरी राजीव गौबा, गृह सचिव अजय भल्ला और कंट्रोल रूम में तैनात सीनियर अफसर भी नज़र रखे हुए हैं. इस काम के लिए बनाया गया कंट्रोल रूम 24 घंटे काम करता है. # सिविल एविएशन मिनिस्ट्री ने मेडिकल सामान के लिए विशेष सुविधा शुरू की है. इसका नाम लाइफलाइन उड़ान है. इसके जरिए जरूरी मेडिकल सामान ट्रांसपोर्ट किया जा रहा है. अभी तक 180 उड़ानें भरी गई हैं. इनमें 258 टन मेडिकल सामान लाया और ले जाया गया. इन उड़ानों ने 1.60 लाख किलोमीटर की दूरी तय की है. # भारतीय रेलवे भी काम में जुटा हुआ है. उसने अभी तक 10 लाख फ्री मील मुहैया कराए हैं. साथ ही ट्रेनों के 4950 डिब्बों को कोरोना वायरस केयर सेंटर में तब्दील किया गया है. # सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कोरोना के प्रति जागरूकता फैलाने का काम किया है. इसके लिए 165 बड़े कलाकारों को जोड़ा गया. इनकी मदद से 620 वीडियो बुलेटिन लोगों तक भेजे गए हैं. # फेक न्यूज को रोकने के लिए सरकार ने फैक्ट चैक टीम भी बनाई है. इसके तहत प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो यानी पीआईबी के पास 2 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच 1458 मामले आए. इनमें से 1324 मामलों के जवाब दिए गए और उनके फैक्ट भी बताए गए. # सूचना प्रसारण मंत्रालय ने @COVIDNewsBy नाम से टि्वटर हैंडल बनाया. इसके रिपोर्ट तैयार करने तक 38 हजार फॉलोअर थे. अब यह संख्या 60 हजार के करीब हो चुकी है. साथ ही इस टि्वटर हैंडल के ट्वीट करीब 1.30 करोड़ बार यूजर्स की टाइमलाइन पर नज़र आए. # लॉकडाउन के दौरान घरों में रह रहे लोगों के मनोरंजन का भी ध्यान रखा गया. इसके लिए दूरदर्शन के साथ ही प्राइवेट चैनलों की मदद भी ली गई. चार मनोरंजन चैनल फ्री डिश पर प्रसारित किए जा रहे हैं. भारत में कोरोना वायरस के मामलों का स्टेटस
Advertisement
Video: सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को जो लेटर लिखा, उसमें क्या-क्या मांग की है?
Advertisement













