The Lallantop

इतनी नेगेटिविटी के बावजूद आलिया-शरवरी की 'ऐल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई कर डाली

'ऐल्फा' ने आलिया भट्ट की पिछली तीन फिल्मों के पहले वीकेंड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है.

Advertisement
post-main-image
'ऐल्फा' YRF स्पाय यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है. इसे शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • 'ऐल्फा' फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और पहले ओपनिंग वीकेंड पर इसने दुनियाभर से 58.80 करोड़ रुपए की कमाई की है।
  • फिल्म के ट्रेलर और टीजर को पहले अच्छे रिस्पॉन्स नहीं मिला था और कुछ सीन विदेशी फिल्मों से कॉपी करने के आरोप भी लगे थे।
  • फिल्म की कमाई उम्मीद से बेहतर रही है, और अब देखना है कि यह सोमवार को कैसे परफॉर्म करती है और आगे का कारोबार कैसा रहता है।

Alia Bhatt और Sharvari स्टारर Alpha तमाम नकारात्मकताओं के बीच सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई. YRF Spy Universe की इस सातवीं किश्त को क्रिटिक्स ने खारिज कर दिया. मगर पब्लिक फिल्म को ठीक-ठाक पसंद कर रही है. ये बात फिल्म की कमाई में नज़र आ रही है. ओपनिंग वीकेंड पर इस फिल्म ने दुनियाभर से 58.80 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. इसमें से ग्रॉस 40.80 करोड़ रुपए डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस से आए हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'ऐल्फा' की प्रतिदिन कमाई आप क्रमवार तरीके से नीचे जान सकते हैं-

शुक्रवार- 9.25 करोड़ रुपए 
शनिवार- 11.50 करोड़ रुपए 
रविवार- 13.25 करोड़ रुपए

Advertisement

टोटल- 34 करोड़ रुपए नेट इंडिया कलेक्शन. (40.80 करोड़ रुपए ग्रॉस कलेक्शन)  

(सभी आंकड़े इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क डॉट कॉम के मुताबिक)

'ऐल्फा' ने पहले वीकेंड पर उम्मीद से बेहतर परफॉर्म किया है. क्योंकि फिल्म के टीजर से लेकर ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था. फिल्म के कुछ सीन्स विदेशी फिल्मों से कॉपी किए जाने के भी आरोप लगे. इसलिए फिल्म अडवांस बुकिंग में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. फिल्म ने टोटल 3.06 करोड़ रुपए की अडवांस सेल की थी. मगर स्पॉट बुकिंग के चलते फिल्म को डीसेंट ओपनिंग मिली.

Advertisement

अगर 'ऐल्फा' की कमाई की तुलना आलिया भट्ट की पिछली सोलो फिल्मों से करें, तो ये आंकड़ा ठीक मालूम पड़ता है. अगर स्ट्रिक्ट्ली नंबर्स के आधार पर आंकें, तो इसने आलिया की 'जिगरा' के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पहले वीकेंड में ही पीछे छोड़ दिया है. 'जिगरा' ने दुनियाभर से टोटल 55.05 करोड़ रुपए कमाए थे. इसलिए इसे बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप माना गया. वहीं 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने पहले वीकेंड पर 55 करोड़ रुपए कमाए थे. उसके पहले आई 'राज़ी' ने अपने ओपनिंग वीकेंड पर 43 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था. इन दोनों फिल्मों का लाइफटाइम कलेक्शन 150 करोड़ रुपए के पार रहा था.  

इनकी बनिस्पत 'ऐल्फा' का कलेक्शन बेहतर नज़र आता है. अब देखना ये है कि ये फिल्म सोमवार को कैसे परफॉर्म करती है. अगर इसने ये हफ्ता निकाल लिया, तो 'धमाल 4' के अलावा जुलाई में उनका कोई नया कॉम्पटीटर नहीं है. 17 जुलाई को क्रिस्टोफर नोलन की 'द ऑडिसी' रिलीज़ होनी है. मगर 'ऐल्फा' और 'द ऑडिसी' की टार्गेट ऑडियंस बिल्कुल अलग है.

'ऐल्फा' को 100 करोड़ रुपए के बजट पर बनाया गया है. इस फिल्म में आलिया और शरवरी के अलावा बॉबी देओल, अनिल कपूर, दिया मिर्ज़ा और दिब्येंदु भट्टाचार्या ने भी ज़रूरी किरदार निभाए हैं. इस फिल्म को शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है. 

वीडियो: आलिया भट्ट की 'ऐल्फा' किन वजहों से दर्शक नहीं जुटा पा रही?

Advertisement