The Lallantop

"ये बॉलीवुड के लिए नए युग की शुरुआत का दौर है, मैं इसमें सबसे आगे रहना चाहता हूं"- अल्लू अर्जुन

Pushpa 2- The Rule में व्यस्तता के बीच Allu Arjun एक चैट शो पर पहुंचे थे. यहां उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की भलाई पर बात की.

Advertisement
post-main-image
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' रिलीज़ से पहले ही अपना बजट वसूलती नज़र आ रही है.

Allu Arjun अपनी नई फिल्म Pushpa 2- The Rule की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे हैं. फिल्म का काम तेज़ी से निपटाया जा रहा है. कल यानी 29 मई को फिल्म का दूसरा गाना Sooseki उर्फ The Couple Song रिलीज़ किया जाना है. ज़ाहिर तौर पर ‘पुष्पा 2’ को पैन-इंडियन लेवल पर रिलीज़ किया जाना है. RRR, Pushpa, KGF और Kantara समेत कई साउथ इंडियन फिल्मों ने दुनियाभर में अपना नाम बनाया है. जो कि हिंदी फिल्में नहीं कर पाई हैं. पिछले दिनों कुछ फिल्मों को इंटरनेशनल मार्केट्स में भी पसंद किया गया. मगर वो गिनती के नाम हैं. हालिया इंटरव्यू में अल्लू अर्जुन ने इस बारे में बात की है. उनका कहना है कि बॉलीवुड अपने बदलाव के दौर से गुज़र रहा है. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सिनेमा को भाषाई स्तर सीमित नहीं किया जाना चाहिए.  

Advertisement

हाल ही में अल्लू अर्जुन एक चैट शो में पहुंचे थे. यहां साउथ इंडियन और बॉलीवुड के मसले पर बात हो रही थी. इस पर अल्लू अर्जुन ने कहा,

 “बॉलीवुड इन दिनों अपने बदलाव के दौर से गुज़र रहा है. नया युग शुरू होने को है. और, मैं उनके इस दौर में सबसे आगे रहना चाहता हूं. हमें अलग-अलग जॉनर पर काम करना चाहिए. कहानी कहने के नए तरीके इजाद करने और चुनने चाहिए. साथ ही पारंपरिक फिल्ममेकिंग को भी पुश करना चाहिए. मैं बॉलीवुड और ग्लोबल सिनेमा के बीच के फर्क को खत्म करना चाहता हूं. मैं एक यूनिक सिनेमैटिक एक्सपीरियंस तैयार करना चाहता हूं, जिससे दुनियाभर की ऑडियंस जुड़ाव महसूस करे.” 

Advertisement

अल्लू अर्जुन जल्द ही ‘पुष्पा 2’ में दिखाई देने वाले हैं. इसे पैन-इंडिया के साथ-साथ दुनियाभर में रिलीज़ किया जाना है. क्योंकि फ्रैंचाइज़ की पहली फिल्म को वर्ल्डवाइड अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. इसलिए दूसरे पार्ट को और बड़ा बनाने की कोशिश की गई है. रिपोर्ट्स की मानें, तो ‘पुष्पा 2’ का बजट 500 करोड़ रुपए है. और मार्केट में इस फिल्म की ऐसी डिमांड है कि ये रिलीज़ से पहले ही अपनी लागत वसूलती नज़र आ रही है. पिंकविला में छपी रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के हिंदी थिएट्रिकल राइट्स 200 करोड़ में बिके हैं. जो कि अनिल थडानी ने खरीदे हैं. ये किसी भी तेलुगु भाषी फिल्म के लिए सबसे बड़ी रकम है. इतना सिर्फ एक भाषा वाले वर्ज़न के लिए है. तेलुगु और बाकी भाषाओं को मिलाकर तो नंबर और भी ऊपर चला जाएगा. प्लस सैटेलाइट और डिजिटल राइट्स की कीमतों अलग. कमाल की बात ये है कि ये ‘पुष्पा 2’ का सिर्फ नॉन-थिएट्रिकल बिज़नेस है. यानी ये पैसे फिल्म सिनेमाघरों में उतरने से पहले ही कमा लेगी. टिकट से जो कमाई होगी, सो अलग.    

ख़ैर, ‘पुष्पा: द रूल’ में अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदन्ना, फहाद फासिल, सुनील और अनसूया अहम किरदारों में हैं. इस फिल्म को सुकुमार ने डायरेक्ट किया है. ‘पुष्पा 2- रूल’ 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है. 

वीडियो: अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' के एडिटर ने एन वक्त पर छोड़ दी फिल्म, क्या अटक जाएगी रिलीज?

Advertisement

Advertisement