The Lallantop

"मैंने शाहरुख को हेलीकॉप्टर से लटका दिया था, 'जवान'-पठान के एक्शन प्रभावशाली नहीं लगे"

Shah Rukh Khan की फिल्म Main Hoon Na के एक्शन डायरेक्टर ने बताया कि उन्होंने फिल्म में शाहरुख से रियल एक्शन करवाया था. मगर Pathaan-Jawan में सबकुछ हरे परदे पर शूट किया गया.

Advertisement
post-main-image
'ओम शांति ओम' के क्लाइमैक्स में शाहरुख खान. दूसरी तरफ 'पठान' का एक सीन.

Shah Rukh Khan की Main Hoon Na की रिलीज़ को 20 साल पूरे हो गए हैं. इस फिल्म को Farah Khan ने डायरेक्ट किया था. ये उनकी डेब्यू फिल्म थी. शाहरुख ने इस फिल्म में खूब सारा एक्शन किया था. इन एक्शन सीक्वेंसेज़ को Allan Ameen ने कोरियोग्राफ किया था. फिल्म की रिलीज़ के 20 साल पूरे होने पर उन्होंने शाहरुख के साथ काम करने का एक्सपीरिएंस शेयर किया है. साथ ही बताया कि उन्होंने शाहरुख को ‘मैं हूं ना’ में रियल एक्शन करवाया था. जैसे हेलीकॉप्टर से लटकना हो या फिर रिक्शे वाला सीक्वेंस. मगर Jawan और Pathan में VFX की मदद से एक्शन सीक्वेंस बनाए गए. इसलिए वो उतने प्रभावशाली नहीं लगे.  

Advertisement

एलन ने बॉलीवुड हंगामा से बात की है. इसमें उन्होंने ‘मैं हूं ना’ के क्लाइमैक्स सीन को सबसे चुनौतीपूर्ण सीन बताया. जिसमें शाहरुख का किरदार राम बिल्डिंग पर भागता है और उसके पीछे बम विस्फोट होता है. इस सीन के बारे में बात करते हुए एलन ने बताया, 

"हमने पहले शाहरुख को दौड़ाया, फिर हमने विस्फोट किया. इसके बाद दोनों ही सीन को पोस्ट प्रोडक्शन में एक साथ मिलाया (मर्ज किया). किसी भी विस्फोट के दौरान वहां आप एक्टर को नहीं रख सकते. टीम को इसे अच्छी तरह से डिज़ाइन करना होता है."

Advertisement

एलन आमीन ने फराह खान की तारीफ करते हुए कहा कि वो मसालेदार तरीके से सोचती हैं. इसलिए उनके साथ काम करना मज़ेदार रहता है. ‘मैं हूं ना’ में एलन के काम की काफी तारीफ हुई थी. इसके बारे में बताते हुए एलन ने कहा, 

"कई जर्नलिस्ट मेरा एंटरव्यू लेने आए. वो मुझसे ये जानना चाहते थे कि मैंने ये कैसे किया. ये संभव कैसे हुआ. हर कोई फिल्म के एक्शन से खुश था. फिल्म के रिव्यूज़ भी पॉज़िटिव थे. मैं जो था, इस फिल्म के बाद और ज़्यादा बड़ा एक्शन डायरेक्टर बन गया. क्योंकि मैंने फिल्म में इतने बड़े एक्शन सीक्वेंस डिज़ाइन किए थे. ये फिल्म मेरे करियर के लिए वरदान साबित हुई."

एलन ने शाहरुख को ‘पठान’ और ‘जवान’ में एक्शन करते देख सराहा. मगर उन्होंने ये भी कहा, 

Advertisement

" ‘मैं हूं ना’ में उन्होंने रियल एक्शन किया था. हमने उन्हें केबल (तार) पर बिठाया और हेलीकॉप्टर से लटका दिया था. हमने उनसे सारे काम करवाए. लेकिन ‘पठान’ और ‘जवान’ में सारे एक्शन ग्रीन स्क्रीन (क्रोमा) पर करवाए थे. इसीलिए वो बहुत प्रभावशाली नहीं लग पाए."

फराह खान की फिल्म ‘मैं हूं ना साल’ 2004 में रिलीज़ हुई थी. ये फराह की डेब्यू फिल्म थी. फिल्म में शाहरुख खान के अलावा नसीरुद्दीन शाह, सुष्मिता सेन, सुनील शेट्टी, सतीश शाह, बोमन ईरानी और कबीर बेदी अहम भूमिकाओं में थे. ये शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट के तहत बनी पहली फिल्म थी. इससे पहले रेड चिलीज़ को Dreamz Unlimited नाम से जाना जाता था. जिसे शाहरुख खान ने जूही चावला और फिल्ममेकर अजीज़ मिर्ज़ा के साथ मिलकर शुरू किया था. ख़ैर, फराह और शाहरुख ने आगे ‘ओम शांति ओम’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ जैसी फिल्मों पर काम किया. पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें चल रही हैं कि ये जोड़ी एक बार फिर साथ आ सकती है. मगर अब तक इसे लेकर कोई पुख्ता रिपोर्ट या ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है. 

वीडियो: मैटिनी शो: फराह खान ने ओम शांति ओम के एक गाने में पूरे बॉलीवुड को कैसे इकट्ठा कर दिया?

Advertisement