The Lallantop

अडवांस बुकिंग में भड़भड़ाई 'ऐल्फा', डबल डिजिट ओपनिंग लेना भी मुश्किल हो जाएगा?

'वेलकम टू द जंगल' को मिल रहे तगड़े रिस्पॉन्स को देख 'ऐल्फा' को नुकसान पहुंचना तय है.

Advertisement
post-main-image
'ऐल्फा' को सेंसर बोर्ड से UA 16+ सर्टिफिकेट मिला है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • YRF Spy Universe की फिल्म 'ऐल्फा' 03 जुलाई को रिलीज हो रही है और इसमें आलिया भट्ट, शरवरी, बॉबी देओल, अनिल कपूर और ऋतिक रोशन का कैमियो शामिल है।
  • फिल्म की कम मार्केटिंग, 'धुरंधर' से तुलना और रिलीज़ डेट का कमजोर प्लेसमेंट इसकी कम प्राथमिकता और कम टिकट बिक्री के प्रमुख कारण हैं।
  • पहले दिन लगभग 5 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद है और आगे वर्ड ऑफ माउथ के आधार पर कुल कमाई लगभग 15 करोड़ तक रहने का अनुमान है, लेकिन प्रतिस्पर्धी फिल्मों की वजह से जोखिम बना हुआ है।

YRF Spy Universe की Alpha को रिलीज़ होने में अब एक दिन का समय भी नहीं बचा. कल यानी 03 जुलाई को ये मूवी सिनेमाघरों में आने वाली है, मगर मार्केट में इसका कोई बज़ नहीं. अडवांस बुकिंग में भी फिल्म के पसीने छूट गए हैं. ब्लॉक सीट्स के बिना तो Alia Bhatt - Sharvari की ये एक्शन-पैक्ड मूवी 50 लाख की टिकटें भी नहीं बेच पाई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

'ऐल्फा' YRF स्पाय यूनिवर्स की पहली वुमन सेंट्रिक फिल्म है. आलिया, शरवरी, बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे एक्टर्स इसमें काम कर रहे. ऋतिक रोशन का कैमियो भी है. फिर भी 02 जुलाई की सुबह तक ये दर्शक बटोर नहीं पा रही. सैकनिल्क के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक इसने भारत में केवल 11.2 हजार टिकटें बेची हैं. इससे फिल्म ने 44.89 लाख रुपए कमाए हैं. ब्लॉक सीट्स जोड़ने पर ये आंकड़ा बढ़कर 1.58 करोड़ तक पहुंच पाता है.

वैसे, 'ऐल्फा' के पास आज का पूरा दिन है अडवांस बुकिंग में पेस पकड़ने के लिए. फिर भी, संभावना जताई जा रही है कि ये YRF स्पाय यूनिवर्स की लोएस्ट ओपनिंग लेने वाली फिल्म बनेगी. ट्रेड एनलिस्ट रमेश बाला के मुताबिक, फिल्म पहले दिन केवल 5 करोड़ की ओपनिंग लेगी. ये बहुत खराब नंबर है. उनका कहना है कि फिल्म को यदि वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी मिली, तब भी ये पहले वीकेंड पर 15 करोड़ के आसपास ही कमा पाएगी.

Advertisement

YRF जैसे ब्रांड नेम और आलिया जैसे स्टार के होने के बावजूद फिल्म को लेकर कोई चर्चा नहीं है. सोशल मीडिया पर कुछेक दिन डिस्कशन चला, मगर फिर सब ठंडा पड़ गया. देखा जाए तो इसके पीछे कई कारण हैं. अव्वल तो है YRF की मार्केटिंग टेक्निक. उन्होंने समय रैना के 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट 2' के अलावा इस फिल्म को किसी भी मेजर प्लेटफॉर्म पर प्रमोट नहीं किया. अगर किया भी तो वो कुछ खास नज़र नहीं आया. टुकड़ों में फिल्म के गाने जरूर रिलीज़ किए गए मगर वो अब किसी को याद नहीं.

दूसरा कारण ये है कि फिल्म की सीधी तुलना रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' से हो रही. इसलिए जब मेकर्स इसका टीज़र-ट्रेलर लेकर आए, तो लोगों ने 'धुरंधर' को भी ट्रेंड करवा दिया. आलिया की फिल्म को शुरुआत से ही नेगेटिविटी मिल रही है. वो भी तब, जब इसका ट्रेलर अच्छा आया था. मगर तीसरा और सबसे बड़ा कारण, जिसकी वजह से लोग फिल्म की चर्चा नहीं कर रहे, वो है इसका प्लेसमेंट. YRF ने इसे 'वेलकम टू द जंगल' से एक हफ्ते बाद और 'धमाल 4' से एक हफ्ते पहले रिलीज़ करने का फैसला किया है.

अब 'वेलकम टू द जंगल' को लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा, तो ये मानकर चलिए कि इस फ्राइडे वो 'ऐल्फा' को नुकसान पहुंचाएगी ही. फिर भी यदि आलिया की मूवी एक बार को वर्ड ऑफ माउथ पब्लिसिटी के कारण थोड़ी चल भी जाए, तो अजय देवगन की 'धमाल 4' इसके राह में अड़ंगा बन जाएगी. देखा जाए तो 'ऐल्फा' के लिए फिलहाल आगे कुआं, पीछे खाई वाली सिचुएशन पैदा हो गई है. 

Advertisement

वीडियो: ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ में 'अल्फा' प्रमोट करने गई आलिया भट्ट ट्रोल क्यों हुई?

Advertisement