The Lallantop

Apple यूजर्स फटाफट अपडेट कर लें अपना iPhone और दूसरे प्रोडक्ट, हैकिंग से जुड़ा है मामला

Apple ने आईफोन यूजर्स (Apple releasing ios 26 updates) के लिए iOS 26.5.2, आइपैड यूजर्स के लिए iPadOS 26.5.2 और मैक यूजर्स के लिए macOS Tahoe 26.5.2 रिलीज किया है. साइबर सिक्योरिटी से मामला जुड़ा है.

Advertisement
post-main-image
Apple का नया सॉफ्टवेयर अपडेट

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • एप्पल ने iPhone, iPad और MacBook के लिए iOS 26.5.2, iPadOS 26.5.2 और macOS Tahoe 26.5.2 साइबर सुरक्षा कारणों से जारी किया है ताकि संभावित खतरों से बचाव हो सके।
  • Anthropic कंपनी के Claude Mythos नामक शक्तिशाली एआई मॉडल की वजह से एप्पल ने यह सुरक्षा अपडेट जारी किया है क्योंकि यह मॉडल हैकिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और अमेरिकी सरकार भी इसे लेकर सतर्क है।
  • इस अपडेट के बाद उपयोगकर्ताओं को अपने डिवाइस जल्द से जल्द अपडेट करने की सलाह दी गई है ताकि नए एआई खतरों से सुरक्षा बनी रहे, जबकि iOS 27 सितंबर में उपलब्ध होगा।

अगर आपके पास Apple का फोन बोले तो iPhone है या फिर iPad या फिर MacBook है तो आपको सारे काम छोड़कर अपना डिवाइस अपडेट करने की (Apple releasing ios 26 updates) जरूरत है. ऐप्पल ने अचानक से एक iOS अपडेट रिलीज किया है. ना-ना, ये iOS 27 नहीं है. उसमें अभी टेम है. ये तो iOS 26.5.2 है जो ऐप्पल ने साइबर सिक्योरिटी के चलते दिया है. कंपनी ने आईफोन यूजर्स के लिए iOS 26.5.2, आइपैड यूजर्स के लिए iPadOS 26.5.2 और मैक यूजर्स के लिए macOS Tahoe 26.5.2 रिलीज किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
थानोस (Claude Mythos) ने चुटकी बजाई है?

iOS 27 का डेवलपर वर्जन आ चुका है. ऐसे में iOS 26 के लिए अपडेट जारी करने का कोई तुक नहीं बनता. लेकिन जब सामने एआई का थानोस बोले तो Anthropic’s Claude Mythos हो तो फिर ऐप्पल को भी अवेंजर्स बनना पड़ता है. दरअसल Mythos इतना तगड़ा एआई मॉडल है कि ये खतरनाक तरीके की हैकिंग कर सकता है. इसके Claude Mythos 5 और Fable 5 लिए सेफ से सेफ सिस्टम के अंदर दाखिल होना कोई बड़ी बात नहीं है. अमेरिकन सरकार भी इनके इस्तेमाल पर बैन लगा चुकी है. 

Apple releases new iOS updates
Claude Mythos 5

इसलिए इसे डेवलप करने वाली कंपनी Anthropic ने इसको पब्लिक के लिए जारी नहीं किया है. इसका एक्सेस दुनिया की कुछ चुनिंदा कंपनियों के पास ही होगा. एंथ्रोपिक (Anthropic) का क्लाउड मिथोस (Cloud Mythos) मॉडल के गलत उपयोग को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने विभिन्न बैंकों के प्रमुखों के साथ एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक भी बुलाई थी. ऐप्पल को भी इस बात की चिंता है कि अगर क्लाउड मिथोस गलती से भी हैकरों के हाथ लग गया तो चुटकी बजाते उसका यूनिवर्स भुरभुरा जाएगा.

Advertisement

ये भी पढ़ें: iPhone वालों को iOS 27 तो मिलेगा, मगर ऐप्पल इंटेलिजेंस में एक बड़ा खेल हो गया

एआई के साथ दोस्ती कर रहा है ऐप्पल

अमेरिकन कंपनी ऐप्पल और एआई का मामला बैठ नहीं रहा है. जहां उसकी पक्की दोस्त सैमसंग इसमें मीलों आगे निकल गई तो दूसरी कंपनियां भी किलोमीटर में आगे चल रही हैं. अपने सिस्टम में एआई देने का वादा करके मुकरने के लिए उसको 2000 करोड़ से ज्यादा का मुआवजा भी देना पड़ा है. ऐसे में अगर कोई एआई एजेंट उसके सिस्टम में घुस पाया तो फिर ऐप्पल अईया-अईया करते रह जाएगा. एआई है इसलिए भईया की जगह अईया लिख रहे.

आप भी पहली फुरसत में अपने ऐप्पल डिवाइस अपडेट कर लीजिए ताकि जब मिथोस आपके सिस्टम में घुसे तो आप कहें I Am 'Iron Man. वैसे एक फ्लेक्स भी है. खाकसार को अपना डिवाइस अपडेट करने की जरूरत नहीं क्योंकि अपन तो iOS 27 चला रहे. आपको सितंबर में मिलेगा. 

Advertisement

वीडियो: AC गैस लीक पर हजारों का सर्विस चार्ज क्यों? Optimist के CEO ने सब बताया

Advertisement