The Lallantop

इमरान हाशमी की सबसे कल्ट फिल्म 'आवारापन' के सीक्वल का टीजर आया और छा गया

'आवारापन 2' के टीजर में ट्रैजेडी, रिवेंज, एक्शन, लव स्टोरी और जबरदस्त म्यूज़िक सबकुछ है. मेकर्स ने फिल्म के सबसे पॉपुलर गाने पर टीजर काटा है.

Advertisement
post-main-image
इमरान हाशमी, दिशा पाटनी औा शबाना आज़मी 'आवारापन 2' के लीड एक्टर्स हैं.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'आवारापन 2' का टीज़र जारी किया गया है जिसमें इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं और यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज़ होगी, जिससे यह अन्य बड़ी फिल्मों के साथ प्रतिस्पर्धा में होगी।
  • इस फिल्म की कहानी पिछली फिल्म के अंत से शुरू होती है, लेकिन डायरेक्शन नितिन कक्कड़ ने किया है, जो मोहित सूरी से अलग है, और शूटिंग बैंकॉक में हुई है।
  • फिल्म के टीज़र को दर्शकों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और इसका म्यूज़िक भी पिछली फिल्म को याद दिलाता है, जिससे इसके मल्टीडायमेंशनल पहलुओं के लिए उम्मीदें बढ़ी हैं।

"इस बार या तो ये आवारापन ख़त्म होगा, या मैं..."

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Emraan Hashmi स्टारर Awarapan 2 के Teaser का आखिरी लाइन है ये. मगर इसमें नए शुरुआत के इशारे हैं. नए तेवर, नए कलेवर की कहानी की बानगी है. टीज़र देखकर अंदाज़ा लग रहा है कि 19 साल बाद कहानी उसी पुराने फॉर्मूले पर नहीं गढ़ी गई है. ताने-बाने से लेकर कहानी के जामे तक सब कुछ, नया सा है. हालांकि कहानी वहीं से शुरू होती है, जहां पिछली फिल्म ख़त्म हुई थी. मगर पैकेजिंग आज के समय और ऑडियंस के बदले हुए टेस्ट को देखते हुए की गई है. ट्रैजेडी, रिवेंज, रोमैंस, एक्शन, म्यूज़िक और थ्रिल. 29 जून को आए इस फिल्म के टीज़र में ये सब कुछ मिला.शुरुआत होती है इमरान हाशमी के किरदार शिवम पंडित के इमोशनल फिलॉसफिकल वॉइस ओवर से. वो अपनी कहानी कह रहा है. कहता है,

“कुछ लोगों की कहानियां उनकी मर्ज़ी से ख़त्म नहीं होतीं. उनकी कहानी दूसरों के लिए लिखी जाती है.”

Advertisement

सबसे पहले शिवम अपने माज़ी की तरफ़ जाता है. और आलिया हामिद की क़ब्र पर फूल चढ़ाता है. प्रीक्वल में आलिया, शिवम की प्रेमिका थी. ये किरदार श्रिया सरन ने निभाया था. इमोशनल नोट पर शुरू हुआ टीज़र यहां से नया मोड़ लेता है. फिल्म में कई फाइट सीन्स हैं, जिनमें इमरान गन फाइट, क्लोज़ कॉम्बैट और कार चेज़ करते हुए नज़र आ रहे हैं. कहानी में कई लेयर्स नज़र आ रही हैं. गहरे, सुर्ख, धूसर... कई रंग दिख रहे हैं. लब्बोलुबाब ये है कि टीज़र अच्छा बना है. ये निराश नहीं करता. जिस नॉस्टैल्जिया की इससे उम्मीद थी, वो ये पैदा कर रहा है. इस फ्रैंचाइज़ का अपना अलग फैन बेस और रीकॉल वैल्यू है. और ‘आवारापन 2’ का टीज़र पिछली फिल्म याद दिला रहा है. मेकर्स ने इसकी शूटिंग बैंकॉक में की है. बैंकॉक इसलिए क्योंकि पिछली 'आवारापन' का क्लाइमैक्स वहीं शूट हुआ था. 

‘आवारापन’ की सफलता में म्यूज़िक की भूमिका अहम थी. कुछ वैसा ही म्यूज़िक टीज़र में भी सुनने को मिला. ‘तो फिर आओ मुझको सताओ...’ इसी गाने पर ये टीजर काटा गया है. देखना ये है कि अमाल मलिक, मिथुन और अखिल सचदेवा की धुनें वही तिलिस्म पैदा कर पाती हैं या नहीं. टीज़र में कुछ चेहरे बस एक-दो पल के लिए नज़र आते हैं. मगर ये भरोसा दिलाते हैं कि फिल्म मल्टीडायमेंशनल होगी. इनमें सबसे चर्चित और प्रॉमिसिंग नाम है शबाना आज़मी. वो ‘आवारापन 2’ की विलन हैं. शबाना मंझी हुई एक्टर हैं. उनकी मौजूदगी फिल्म को मज़बूती दे रही है. ‘कोहरा’ और ‘धुरंधर’ फेम सुविंदर पाल विकी और ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में नज़र आए विजयंत कोहली की प्रेज़ेंस भी उम्मीदें बढ़ाती है. दिशा पाटनी फिल्म की फीमेल लीड हैं. मगर टीज़र में उनकी बस झलक ही दिखी. इसमें वो चैलो बजाती नज़र आ रही हैं. 

अब आते हैं उस पहलू पर जो प्रीक्वल से बिल्कुल अलग है. और वो है डायरेक्शन. साल 2007 में आई ‘आवारापन’ मोहित सूरी ने डायरेक्ट की थी. म्यूज़िकल लव स्टोरीज़ उनका फोर्टे है. ‘सैयारा’ की सफलता ये साबित कर चुकी है. मगर ‘आवारापन 2’ मोहित सूरी की फिल्म नहीं है. इसे 'जवानी जानेमन' और 'फिल्मिस्तान' वाले नितिन कक्कड़ ने डायरेक्ट किया है. एक अधूरी कहानी को पूरा करने का नितिन का अंदाज़-ए-बयां दर्शकों को पसंद आएगा या नहीं, ये तो वक्त ही बताएगा. मगर फिलहाल टीज़र लोगों को भा रहा है. ये फिल्म 14 अगस्त को रिलीज़ होगी. आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी सनी देओल स्टारर ‘बंटवारा 1947’ भी इसी दिन आ रही है. दोनों फिल्मों का अच्छा बज़ है. यानी बॉक्स ऑफिस क्लैश तो तय है. सनी की फिल्म को इंडिपेंडेंस-डे के सेंटिमेंट का फायदा मिल सकता है. मगर ‘आवारापन 2’ की फॉलोविंग पिछले कुछ सालों जबरदस्त बढ़ी है. इसे इमरान के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में गिना जाता है. अब देखना ये है कि कौन सी फिल्म लोगों की नब्ज़ पकड़ पाती है. 

Advertisement

वीडियो: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' के लिए लाइन लगाकर खड़े हैं डिस्ट्रिब्यूटर्स!

Advertisement