The Lallantop

3500 एक्टर्स के साथ शूट होगा 'वाराणसी' का सबसे भीषण युद्ध वाला सीन!

इस सीक्वेंस में भगवान राम सहित 50 हज़ार वानर दिखाए जाएंगे जो रावण की सेना से भिड़ेंगे.

Advertisement
post-main-image
'वाराणसी' में 20 मिनट का रामायण पर आधारित सीक्वेंस है. चर्चा है कि इसे बनाने में राजामौली ने 200 करोड़ रुपये खर्च कर दिए.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • SS राजामौली 'वाराणसी' फिल्म के लिए महेश बाबू और 3500 जूनियर आर्टिस्ट्स के साथ 20 मिनट का रामायण युद्ध सीक्वेंस शूट करने जा रहे हैं, जो 7 अप्रैल 2027 को रिलीज़ होगी।
  • इस युद्ध दृश्य को सबसे बड़े और ग्रैंड सीन के रूप में पेश करने के लिए एडवांस्ड VFX का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि महत्त्वपूर्ण युद्ध का दृश्य प्रभावशाली हो सके।
  • यह युद्ध सीक्वेंस भारतीय सिनेमा के इतिहास में विशिष्ट माना जा रहा है, और इसके सफल होने पर फिल्म के लिए नई तकनीकों और बड़े पैमाने पर शूटिंग की सम्भावना बढ़ेगी।

Varanasi में Mahesh Babu वाले Ramayana War Scene के बारे में क्या अपडेट है? Akshay Kumar की Welcome to the Jungle ने ओपनिंग वीकेंड पर कितनी कमाई की? क्या Hombale Films Hrithik Roshan वाली फिल्म शेल्व कर चुकी है? सिनेमा से जुड़ी ऐसी ही और ख़बरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

# 3500 एक्टर्स के साथ शूट होगा 'वाराणसी' का सबसे धांसू सीन!

SS राजामौली 'वाराणसी' के सबसे बड़े और ग्रैंड सीक्वेंस का शूट करने जा रहे हैं. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक ये युद्ध का सीक्वेंस है. और इसे महेश बाबू और 3500 जूनियर आर्टिस्ट्स के साथ शूट किया जाएगा. एडवांस्ड VFX से इन हज़ारों आर्टिस्ट्स की तादाद और ज्यादा दिखाई जाएगी. ताकि भीषण युद्ध का सीन तैयार हो सके. प्रोडक्शन टीम ये युद्ध कुछ इस तरह दिखाना चाहती है, जैसा भारतीय सिनेमा के इतिहास में आज तक नहीं दिखाया गया. इस सीक्वेंस में भगवान राम सहित 50 हज़ार वानर दिखाए जाएंगे जो रावण की सेना से भिड़ेंगे. मुमकिन है कि ये कुम्भकरण और श्रीराम के युद्ध वाला सीक्वेंस है, जो 'वाराणसी' का सबसे ग्रैंड वार सीक्वेंस बताया गया है. फिल्म अलग-अलग टाइमलाइन पर बन रही है. और रामायण वाला सीक्वेंस 20 मिनट का रहेगा. ये फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज़ होगी.

Advertisement

# बॉबी ब्राउन-डेविड हार्बर की स्पाय ड्रामा सीरीज़ आएगी

नेटफ्लिक्स की एक नई स्पाय ड्रामा सीरीज़ बनने जा रही है. वैरायटी के मुताबिक इसमें मिली बॉबी ब्राउन और डेविड हार्बर को लीड रोल में कास्ट किया गया है. वो इस फिल्म पिता और बेटी के रोल में कास्ट किए गए हैं. 'एडॉलसेंस' वाले जैक थॉर्न इसके राइटर हैं. जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी.

# 'वेलकम टू द जंगल' पहुंची 100 करोड़ के क़रीब

Advertisement

'वेलकम टू द जंगल' की शुरुआत थोड़ी ठंडी हुई. मगर ओपनिंग वीकेंड खत़्म होने तक फिल्म ने 93.20 करोड़ रुपये की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई कर ली है. 25 जून को डे ज़ीरो पर इसे 3 करोड़ 75 लाख रुपये कमाए. मगर रविवार तक इसकी ग्रॉस डोमेस्टिक कमाई 76.50 करोड़ रुपये हो गई थी. ओवरसीज़ इसने पहले वीकेंड पर 16.70 करोड़ रुपये कमाए. इस तरह कुल कमाई हुई 93.20 करोड़ रुपये. ये आंकड़ा अच्छा है. मगर अक्षय की ही पिछली फिल्म 'भूत बंगला' से कम है. 'भूत बंगला' ने ओपनिंग वीकेंड पर 95.87 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया था.

# 11 सितंबर को आएगी अक्षय-सैफ़ की 'हैवान'

अक्षय कुमार और सैफ़ अली खान स्टारर 'हैवान' की रिलीज़ डेट आ गई है. KVN प्रोडक्शंस के मुताबिक 'हैवान' 11 सितंबर को सिनेमाघरों में लगेगी. फिल्म में अक्षय नेगेटिव रोल में हैं. श्रिया पिलगांवकर और संयमी खेर भी ज़रूरी किरदारों में हैं. प्रियदर्शन इस फिल्म के डायरेक्टर हैं.

# शेल्व हो गई ऋतिक रोशन की होमबाले वाली फिल्म?

होमबाले फित्म्स ने आज सुबह सोशल मीडिया पर बताया कि दोपहर 2 बजकर 19 मिनट पर बड़ी घोषणा करने वाले हैं. फ़ौरन ऋतिक रोशन और होमबाले वाली फिल्म को लेकर पोस्ट्स और कमेंट्स का ढेर लग गया. मगर अनाउसंमेंट होते ही ऋतिक के फैन्स के अरमानों पर पानी फिर गया. होमबाले फिल्म्स ने तमिल एक्टर सूर्या के साथ अगली फिल्म अनाउंस की है. और अब चर्चाएं हैं कि होमबाले के साथ ऋतिक वाली फिल्म तो अनिश्चितकाल तक के लिए टल गई है. या फिर हमेशा के लिए डिब्बाबंद हो गई है. चूंकि होमबाले ने इस बारे में कोई अपडेट नहीं दिया है, इसलिए अभी कुछ कहा नहीं जा सकता. होमबाले ने ये प्रोजेक्ट मई 2025 में अनाउंस किया था. इस बात को सालभर हो चुका है. मगर फिल्म का अपा-पता नहीं है. इसीलिए इसके शेल्व होने की चर्चाएं हैं.

# 9 अक्टूबर को शुरू होगा 'नागरवाला' का शूट

के. के. मेनन और जॉन अब्राहम साथ में एक फिल्म करने जा रहे हैं. टाइटल है 'नागरवाला'. बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड के मुताबिक ये 1971 में हुई ऐतिहासिक बैंक ठगी पर आधारित है. रुस्तम सोहराब नागरवाला नाम के रिटायर्ड फौजी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की आवाज़ की नकल कर SBI दिल्ली में फोन किया. और हेड कैशियर से 60 लाख रुपये ठग लिए थे. इसी ठगी को सिनेमैटिक लिबर्टी के साथ इस फिल्म में दिखाया जाएगा. 9 अक्टूबर को दिल्ली में इसकी शूटिंग शुरू होगी. इसे दी 'डिप्लोमैट' वाले शिवम नायर डायरेक्ट कर रहे हैं. 

वीडियो: राजामौली की 'वाराणसी' पर संकट? रिलीज़ डेट टलने की चर्चा

Advertisement