The Lallantop

चार दिन में 300 करोड़ पार कर गई अजय की 'दृश्यम 3'

'दृश्यम 3' ने रविवार की तुलना में पहले सोमवार को एक-तिहाई पैसे कमाए हैं.

Advertisement
post-main-image
'दृश्यम 3' को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • फिल्म 'दृश्यम 3' ने रिलीज के चार दिनों में विश्वव्यापी बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है।
  • सुंदर शनिवार और रविवार के बाद सोमवार को दर्शकों की संख्या में कमी आई, जिसे मंडे टेस्ट के रूप में जाना जाता है, जिससे फिल्म की कमाई प्रभावित हुई।
  • ट्रेड एक्सपर्ट्स के अनुसार, फिल्म के पास 650 करोड़ रुपए तक कमाने की संभावना है क्योंकि अगले शुक्रवार को कोई बड़ी रिलीज़ नहीं है।

Ajay Devgn की Drishyam 3 बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार रफ़्तार से आगे बढ़ रही. रिलीज़ के मात्र चार दिनों में इसने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है. मंडे टेस्ट यानी पहले सोमवार को इसकी कमाई में गिरावट जरूर आई. बावजूद इसके, फिल्म ने 25 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा लिए हैं.

Advertisement

02 अक्टूबर को रिलीज़ हुई 'दृश्यम 3' इस फ्रैंचाइज़ का अंतिम चैप्टर है. सैकनिल्क के मुताबिक, ओपनिंग डे पर फिल्म ने 74.40 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया था. दूसरे दिन इसने 64.20 करोड़ रुपए कमाए. रविवार यानी तीसरे दिन फिल्म ने भारत से 73.20 करोड़ रुपए कलेक्ट किए. इस तरह पहले वीकेंड पर 'दृश्यम 3' का डोमेस्टिक कलेक्शन 211.80 करोड़ तक पहुंच गया. ये ‘धुरंधर 2’ के बाद 2026 का सबसे बड़ा वीकेंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन है.

मगर कोई फिल्म मार्केट में कितना टिकेगी, इसका सही अनुमान पहले सोमवार को ही लग पाता है. वो इसलिए क्योंकि उस दिन लोग वीकेंड के बाद अपने स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों को लौट जाते हैं. दर्शक कम होते हैं तो इसका असर फिल्म की कमाई पर भी पड़ता है. इसी वजह से सिनेमा की भाषा में पहले सोमवार को मंडे टेस्ट कहा जाता है. 'दृश्यम 3' ने रविवार की तुलना में सोमवार को एक-तिहाई पैसे कमाए. फिर भी ये आंकड़ा 25.20 करोड़ रुपए तक पहुंच गया. फिल्म का अब तक का डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कुछ ऐसा है,

Advertisement

पहला दिन (शुक्रवार) - 74.40 करोड़
दूसरा दिन (शनिवार) - 64.20 करोड़
तीसरा दिन (रविवार) - 73.20 करोड़
चौथा दिन (सोमवार) - 25.20 करोड़

टोटल: 237 करोड़ रुपए (ग्रॉस डोमेस्टिक कलेक्शन)

दूसरे शब्दों में कहें तो 'दृश्यम 3' ने भारत में अब तक 237 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. ओवरसीज़ मार्केट से इसके खाते में 66 करोड़ रुपए आए. इससे चार दिनों में फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 303 करोड़ रुपए तक पहुंच गया. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि अपना रनटाइम पूरा करने तक ‘दृश्यम 3’ 650 करोड़ रुपए कमा सकती है. चूंकि अगले शुक्रवार को इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी मूवी रिलीज़ नहीं हो रही, इसलिए इस संभावना से इन्कार भी नहीं किया जा सकता.

Advertisement

वीडियो: 'दृश्यम 3' के डायरेक्टर ने अक्षय खन्ना को क्या ताना मारा?

Advertisement