The Lallantop

राजनेताओं और मंत्रियों के लिए राष्ट्रपति भवन में रखी जाएगी 'रामायण' की स्पेशल स्क्रीनिंग

श्री रामलीला महासंघ ने अपने लिए भी स्पेशल स्क्रीनिंग की मांग रखी थी. उनके मुताबिक, वो 'आदिपुरुष' वाली गलती दोहराना नहीं चाहते.

Advertisement
post-main-image
'रामायण' का 'रामा-रामा' गाना 20 अक्टूबर को रिलीज़ होगा.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' 05 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ की जाएगी तथा उसी दिन राष्ट्रपति भवन में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग की तैयारी की जा रही है।
  • अगस्त में श्री रामलीला महासंघ ने मेकर्स से अनुरोध किया था कि 'रामायण' को सिनेमाघरों में रिलीज करने से पहले उन्हें दिखाया जाए ताकि आपत्तिजनक सामग्री को हटाया जा सके और विरोध से बचा जा सके।
  • स्पेशल स्क्रीनिंग में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और अन्य राजनेताओं के शामिल होने की संभावना है, तथा मेकर्स अभी मंजूरी और औपचारिकताओं को पूरा कर रहे हैं जिससे बाद में आधिकारिक घोषणा की जाएगी।

एक तरफ़, Ranbir Kapoor की Ramayana 05 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो जाएगी. दूसरी तरफ़, मेकर्स उसी दिन राष्ट्रपति भवन में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखने की तैयारी कर रहे हैं. ये स्क्रीनिंग राष्ट्रपति Draupadi Murmu समेत राजनेताओं और मंत्रियों के लिए रखी जाएगी. Namit Malhotra फिलहाल इस इवेंट से जुड़ी मंजूरी और अन्य ऑफिशियल कामों में लगे हुए हैं.

Advertisement

मिड डे ने सूत्रों के हवाले से बताया,

"रामायण को दुनियाभर में रिलीज़ करने के अलावा उसी दिन राष्ट्रपति भवन में भी इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखने की तैयारियां चल रही हैं. इससे भारतीय सिनेमा के इस बड़े प्रोजेक्ट की लॉन्चिंग और खास हो जाएगी. हालांकि, इस स्क्रीनिंग का ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी किया नहीं गया है. वो इसलिए क्योंकि फिल्म से जुड़ी टीम अभी परमिशन और अन्य औपचारिकताओं को पूरा कर रही है."

Advertisement

राष्ट्रपति भवन में फिल्में दिखाने का सिलसिला कई दशकों से चला आ रहा है. 'रामायण' उस कड़ी में बस अगला नाम है. रिपोर्ट के मुताबिक, इस इवेंट में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा भी मौजूद रहेंगे. लेकिन इसकी पुष्टि ऑफिशियल अनाउंसमेंट के बाद ही हो पाएगी. वैसे, 'रामायण' के मेकर्स दो प्रीमियर रखने की तैयारी कर रहे हैं. इनमें से एक मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में होगा. वहीं दूसरा दिल्ली में आयोजित किया जाएगा. दिल्ली वाले इवेंट में कई VIP शामिल होने वाले हैं.

वैसे, अगस्त में श्री रामलीला महासंघ ने नमित मल्होत्रा से ये डिमांड की थी कि 'रामायण' को सिनेमाघरों में रिलीज़ करने से पहले उन्हें दिखाया जाए. मेकर्स को लिखे पत्र में उन्होंने प्रभास की 'आदिपुरुष' का हवाला दिया. उनके मुताबिक, 'आदिपुरुष' के थिएटर्स में आने से सनातन समुदाय का अपमान हुआ था. उसमें कई ऐसे डायलॉग्स थे, जिनपर लोगों को आपत्ति थी. रामलीला महासंघ ने कहा कि वो 'रामायण' के केस में ऐसी गलती दोहराना नहीं चाहते. इसलिए मेकर्स को उनके लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग का इंतज़ाम करना चाहिए. ऐसा इसलिए ताकि वो इसके आपत्तिजनक सीन्स को फिल्म से हटवा सकें. यही नहीं, उन्होंने मेकर्स को धमकी दी कि अगर उनकी मांग सुनी नहीं गई तो वो दिल्ली समेत देशभर के सिनेमाघरों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे. रामलीला महासंघ के इस पत्र पर मेकर्स ने कोई जवाब नहीं दिया है. रही रिलीज़ की बात, तो 'रामायण' 05 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में आ जाएगी.

वीडियो: 'रामायण' के मेकर्स ने बॉक्स ऑफिस पर बवंडर उठाने का इंतज़ाम कर लिया?

Advertisement

Advertisement