The Lallantop

कल्याण बैंसला घुटनों पर आया, पुलिस से भागने की कोशिश की, ऐसे धरा गया

Gurugram biker hit and run case: गुरुग्राम में महिला राइडर को टक्कर मारने के आरोप में कल्याण बैंसला को गिरफ्तार किया जा चुका है. FIR में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 109 BNS जोड़ी गई है. पुलिस ने उसके एक भाई को भी पकड़ा है, जो घटना के समय कार में मौजूद था.

Advertisement
post-main-image
गुरुग्राम हिट एंड रन मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. (फोटो-इंडिया टुडे)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • गुरुग्राम पुलिस ने राजस्थान के दौसा से कल्याण बैंसला को महिला राइडर को कार से जानबूझकर टक्कर मारने के आरोप में गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 109 BNS जोड़ी गई है।
  • 13 सितंबर को गुरुग्राम की गोल्फ कोर्स रोड पर कल्याण बैंसला ने महिला बाइक राइडर को कार से टक्कर मारी, जिससे वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी फरार हो गया था।
  • गिरफ्तारी के बाद आरोपी के भाई को भी हिरासत में लिया गया है और पुलिस अब CCTV फुटेज तथा बयान के आधार पर आगे की जांच कर रही है, जिससे आरोपों की पुष्टि हो सके।

गुरुग्राम में महिला राइडर को टक्कर मारने का आरोपी कल्याण बैंसला गिरफ्तार हो चुका है. गुरुग्राम पुलिस ने उसे राजस्थान के दौसा से अरेस्ट किया है. आरोप है कि पकड़े जाने के बाद वो पुलिस से भागने की कोशिश कर रहा था. लेकिन भागते समय वो गिर गया और उसे चोट लग गई. FIR में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 109 BNS जोड़ी गई है. पुलिस ने उसके एक भाई को भी पकड़ा है, जो घटना के समय कार में मौजूद था.

Advertisement

कल्याण बैंसला (उम्र-33 वर्ष) हरियाणा के पलवल का रहने वाला है. 13 सितंबर की सुबह गोल्फ कोर्स रोड पर उसने महिला बाइक राइडर सिया को कार से टक्कर मार दी थी. अगले दिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया, जो तुरंत वायरल हो गया. सेक्टर-56 गुरुग्राम पुलिस ने खुद ही वायरल फुटेज का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी थी. 14 सितंबर की रात सिया ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

टॉयलेट का बहाना करके भागने की कोशिश

इंडिया टुडे से जुड़े नीरज वशिष्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ईस्ट गुरुग्राम डीसीपी संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया था. पूरी रात तलाशी के बाद बैंसला को राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार किया गया. उसके एक अन्य साथी लवनीश बैंसला को भी हिरासत में लिया गया है. लवनीश आरोपी का कजन है.

Advertisement

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने तुरंत अपने बचाव में मीडिया में इंटरव्यू दिया. इसके बाद अपना फोन बंद कर फरार हो गया. पूरी रात चली मशक्कत के बाद उसे दौसा से पकड़ा गया. उसने बीच में टॉयलेट करने का बहाना बनाकर भागने की कोशिश की. लेकिन वो गिर गया, जिससे उसके हाथ में चोट आई. बाद में उसका प्राथमिक उपचार कराया गया.

इलाके के CCTV फुटेज की जांच और पीड़िता के बयान के आधार पर FIR में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 को जोड़ा गया. डीसीपी का कहना है कि वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि महिला को जानबूझकर टक्कर मारी गई. इस प्रावधान के तहत 10 साल तक की जेल की सजा हो सकती है. FIR में BNS की धारा 78 और 79 को भी शामिल किया गया है. आरोपी के कब्जे से एक कार बरामद हुई है.

ये भी पढ़ें: 'वो परेशान कर रहे थे, पूरा वीडियो नहीं है', महिला बाइकर को टक्कर मारने वाले कल्याण बैंसला के बड़े दावे

Advertisement
जिम चलाता है आरोपी कल्याण बैंसला

कल्याण बैंसला एक जिम चलाता है और कुछ प्रॉपर्टी का काम करता है. मीडिया को दिए इंटरव्यू में वो सभी आरोपों को नकार रहा था. उसका कहना था कि पीड़िता और उसके साथ के लोग उन्हें टीज कर रहे थे. कभी स्पीड तेज करते, कभी कम. दो लोग ऐसा कर रहे थे. बैंसला का दावा है कि घटना पूरा वीडियो नहीं पोस्ट किया गया.

वीडियो: SS राजामौली की 'वाराणसी' में ड्रैगन का ऐसा तांडव कि 'गेम ऑफ थ्रोन्स' भी भूल जाएंगे?

Advertisement