The Lallantop

शाहरुख खान की 'पठान 2' शेड्यूल हो गई!

Pathaan के राइटर Abbas Tyrewala ने Pathaan 2 को लेकर क्या अपडेट दिया?

Advertisement
post-main-image
शाहरुख खान की 'पठान 2' को लेकर बड़ा अपडेट आया है.

Shahrukh Khan ने 2023 में अपने करियर की दो बहुत बड़ी फिल्में दीं. Pathaan और Jawan. 2023 जनवरी में आई यशराज यूनिवर्स की 'पठान' ने उनके करियर का ग्राफ ना सिर्फ ऊपर उठाया बल्कि उनका बड़े पर्दे पर सॉलिड कमबैक करवा दिया. 'पठान' से ही YRF के स्पाय यूनिवर्स की शुरुआत हुई. पिक्चर ने 1000 करोड़ के पार कमाई की. अब इसके दूसरे पार्ट यानी Pathaan 2 की चर्चा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रिसेंटली 'पठान' के राइटर अब्बास टायरवाला ने एक इंटरव्यू में 'पठान 2' पर अपडेट दिया है. ये पहली बार है जब किसी ऑफिशियल शख्स की तरफ 'पठान 2' पर कोई पुख्ता जानकारी आई है. अब्बास टायरवाला साइरस ब्रोच के पॉडकास्ट शो साइरस सेज़ में पहुंचे थे. जहां उन्होंने इंडस्ट्री के तमाम मुद्दों पर बात की. 'पठान 2' पर बोलते हुए कहा,

'' 'पठान 2' शेड्यूल हो गई है. स्क्रिप्ट भी पूरी हो चुकी है. अब इसका डायलॉग लिखा जाना है. मैं आशा कर रहा हूं कि मेकर्स अब इसे मुझे ऑफर करेंगे. फिलहाल तो 'वॉर 2' शूट हो रही  है.''

Advertisement

अब्बास के इस बयान के बाद ये तो तय है कि 'पठान 2' पर तेज़ी से काम चालू हो चुका है. बीते दिनों कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा भी किया गया कि प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा बहुत तेज़ी से स्पाय यूनिवर्स को बढ़ाने में लगे हुए हैं. वो हर फिल्म को बिल्कुल अगल ट्रीटमेंट देना चाहते हैं. बिल्कुल अलग कहानी के साथ. इसलिए वो पूरे दमखम के साथ 'पठान 2' पर काम चालू कर चुके हैं.

ये भी खबर है कि 'पठान 2' को इस बार सिद्धार्थ आनंद नहीं बल्कि साउथ के कोई बड़े डायरेक्टर डायरेक्ट कर सकते हैं. लोगों ने अनुमान लगाना भी शुरू किया कि आदित्य 'पठान 2' के लिए लोकेश कनगराज या एटली के पास जा सकते हैं. हालांकि ये सिर्फ खबरें हैं. इन पर किसी भी तरह से कोई ऑफिशियल मुहर नहीं लगी है. हां, ये ज़रूर तय है कि आदित्य चोपड़ा, सिद्धार्थ आनंद से इतर किसी की तलाश कर रहे हैं.

पीपिंगमूनी की रिपोर्ट में बताया गया था कि आदित्य चोपड़ा नहीं चाहते कि स्पाय यूनिवर्स की किसी भी फिल्म में कुछ भी दोहराया जाए. वो चाहते हैं कि स्पाय यूनिवर्स के अंडर बनी हर फिल्म में एक फ्रेशनेस हो. शॉट्स, एक्शन या डायरेक्शन में किसी भी तरह का दोहराव ना हो. इसलिए वो 'पठान 2' को सिद्धार्थ आनंद के हाथ में नहीं सौंपना चाहते. यही वजह से है कि वो किसी नए डायरेक्टर के नज़रिए से 'पठान' को दर्शकों के सामने पेश करना चाहते हैं.

Advertisement

'पठान 2' के बजट को लेकर भी खबरें आई थीं. बताया जा रहा था कि 'पठान 2' का बजट पहली वाली 'पठान' से करीब 75 करोड़ रुपए ज़्यादा होगा. आदित्य इस बार कुछ झन्नाटेदार बनाना चाह रहे हैं. इसलिए वो फिल्म की स्क्रिप्टिंग और इसके VFX में खुद इन्वॉल्व हो रहे हैं. जहां तक बजट की बात है तो Siddharth Anand के डायरेक्शन में बनी Deepika Padukone और John Abraham स्टारर 'पठान' का बजट करीब 250 करोड़ रुपए था. अब 'पठान 2' पर यशराज फिल्म्स करीब 325 करोड़ रुपए खर्च करने वाला है.

ख़ैर, अब 'पठान 2' के ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतज़ार है. बताया जा रहा है कि पिक्चर इस साल दिसंबर से फ्लोर पर आ सकती हैं. 'पठान 2' से पहले स्पाय यूनिवर्स की 'वॉर 2' और 'अल्फा' आनी है. 'वॉर 2' में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर और कियारा अडवाणी होंगे. 'अल्फा' में आलिया भट्ट और शरवरी वाघ होंगी. 

वीडियो: शाहरुख की 'पठान 2' को कौन डायरेक्ट करेगा?

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement