The Lallantop

कारगिल युद्ध के बाद 8 दिनों तक सेना के साथ रहा, बंकर में रुका - आमिर खान

आमिर खान ने बताया कि कारगिल युद्ध के बाद वो सैनिकों का हौसला बढ़ाने के लिए उनसे मिलने गए थे.

Advertisement
post-main-image
आमिर ने एक रात बॉर्डर पर बने बंकर में भी बिताई थी.

Operation Sindoor के बाद Aamir Khan और उनके प्रोडक्शन हाउस की आलोचना हुई थी. आरोप लगे कि उन्होंने इस विवाद पर बड़ी देर से अपना स्टेटमेंट जारी किया. अब इस मुद्दे पर आमिर ने खुद रिएक्ट किया है. उन्होंने बताया कि उन्हें इंडियन आर्म्ड फोर्स पर बहुत गर्व है. यही नहीं, वो Kargil War के बाद भारतीय सैनिकों से मिलने भी गए थे. वहां उन्होंने न केवल 8 दिनों तक आर्मी के साथ समय बिताया, बल्कि बंकरों में भी रहे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल इंडिया टीवी के शो आप की अदालत में आमिर से पूछा गया था कि क्या वो सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए बॉर्डर पर जाना पसंद करेंगे? इस पर उन्होंने जवाब दिया, 

"मैं गया था. शायद आप सब नहीं जानते मगर जब कारगिल युद्ध हुआ और हम जीते, तब मैं एकमात्र ऐसा इंसान था जो आठ दिनों तक कारगिल में रहा. मैं लेह पहुंचा और वहां से श्रीनगर जाने वाली सड़क पर आठ दिन तक यात्रा की. इन आठ दिनों में मैंने हर रेजिमेंट से मुलाकात की. मैं सिर्फ सैनिकों से मिलने गया था ताकि उन्हें हौसला मिले. मैंने उनसे कहा-'आपने हमारे लिए ये युद्ध लड़ा, हमें सुरक्षित रखा. मैं आपको सैल्यूट करता हूं और आपका शुक्रगुजार हूं."

Advertisement

आमिर ने आगे कहा,

"लेकिन उन आठ दिनों में जब मैं उनके साथ रहा, मुझे महसूस हुआ कि हमारे सैनिकों को असल में किसी हौसले की जरूरत ही नहीं. वे इतनी कठिन जगहों पर रहकर हमारी रक्षा करते हैं, मगर फिर भी उनका जोश कमाल का होता है. उनके चेहरे पर स्माइल होती है. उनमें कॉन्फिडेंस और खुशी होती है. मुझे लगा था कि मैं उनका हौसला बढ़ाने जा रहा हूं. लेकिन उल्टा उन्होंने मेरा हौसला बढ़ा दिया. उन आठ दिनों में मैंने उनके साथ खाना खाया, उनकी जिंदगी के बारे में बातें कीं. एक रात तो मैं बॉर्डर पर बने एक बंकर में भी रुका. वहां 6 से 8 सैनिक थे और मुझे नहीं लगता कि ऐसा कुछ किसी और ने किया होगा."

बाकी जहां तक फिल्मों की बात है, आमिर इस वक्त 'सितारे जमीन पर' को रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं. ये स्पैनिश फिल्म 'कैंपियोनेस' की रीमेक है. फिल्म की कहानी 10 स्पेशल बच्चों पर केंद्रित है, जिन्हें डाउन सिंड्रोम है. उन्हें आमिर का किरदार पैरालम्पिक गेम के लिए ट्रेन करता है. ‘सितारे ज़मीन पर’ को ‘शुभ मंगल सावधान’ वाले आर.एस.प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है. इसमें आमिर के अलावा जेनिलिया डिसूज़ा भी नजर आएंगी. फिल्म 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Advertisement

वीडियो: आमिर खान ने 'सितारे जमीन पर' को लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज करने के फैसले को बदल दिया है

Advertisement