Avengers: Doomsday के ट्रेलर ने कौन सा नया रिकॉर्ड कायम कर दिया? Aamir Khan ने क्यों छोड़ी Ashneer Grover की बायोपिक? और Md. Zeeshan Ayub ने Ajay Devgn की Chauhaan के मेकर्स पर क्या आरोप लगा दिया? सिनेमा से जुड़ी और ऐसी खबरों के लिए नीचे स्क्रॉल करें:
आमिर खान ने अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक क्यों छोड़ दी?
इस फिल्म को श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी बनाने वाले थे. इससे पहले आमिर, लोकेश कनगराज की सुपरहीरो फिल्म भी छोड़ चुके हैं.


# 'एवेंजर्स डूम्सडे' के ट्रेलर ने व्यूज का रिकॉर्ड बना दिया
मार्वल की अगली फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के ट्रेलर ने व्यूज का पहाड़ खड़ा कर दिया है. इसे 24 घंटे में 503 मिलियन यानी 50 करोड़ से ज़्यादा बार देखा गया. ये सिनेमा इतिहास का दूसरा सबसे ज़्यादा देखा जाने वाला ट्रेलर बना. इससे ज़्यादा व्यूज़ सिर्फ 'स्पाइडरमैन- ब्रैंड न्यू डे' के ट्रेलर को मिला था. टॉम हॉलैंड और ज़ेंडेया स्टारर इस फिल्म के ट्रेलर को 719 मिलियन यानी 70.19 करोड़ बार देखा गया था.
# स्नूप डॉग की बायोपिक की रिलीज़ डेट आई
यूनिवर्सल स्टूडियोज़ ने रैपर स्नूप डॉग की बायोपिक बनाई है. जोनाथन डेविस इस फिल्म में स्नूप का रोल कर रहे हैं. इसे क्रेग ब्रूअर डायरेक्ट कर रहे हैं. ये फिल्म 6 अगस्त, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी.
# ज़ीशान ने अजय की चौहान मेकर्स पर लगाए आरोप
पिछले दिनों अजय देवगन की फिल्म 'चौहान' का अनाउंसमेंट टीजर रिलीज़ किया गया था. इसमें कश्मीर में होने वाली स्टोन पेल्टिंग पर बात की गई थी. इस टीजर का वॉइसओवर मोहम्मद ज़ीशान अयूब ने किया था. हालांकि कुछ दिनों बाद टीजर से ज़ीशान की आवाज़ हटा दी गई. आज किए एक ट्वीट में ज़ीशान ने बताया कि उन्हें धोखे में रखकर ये VO करवाया गया था. उन्होंने आनंद एल राय के कहने पर बिना संदर्भ के ये वॉइसओवर किया था. क्योंकि वो आनंद की 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स', 'रांझणा' और 'तेरे इश्क में' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.
# अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक से अलग हुए आमिर खान
राहुल मोदी और श्रद्धा कपूर, आंत्रप्रेन्योर अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक बनाने जा रहे हैं. पहले इस फिल्म के लिए आमिर खान से बातचीत चल रही थी. आमिर ने स्टार्ट-अप के कॉन्सेप्ट में इंट्रेस्ट दिखाया था. मगर बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से इस फिल्म से अलग हो गए हैं. श्रद्ध और राहुल ने इस फिल्म के लिए नए एक्टर की तलाश शुरू कर दी है. इससे पहले आमिर लोकेश कनगराज की सुपरहीरो फिल्म भी छोड़ चुके हैं. अब देखना है कि वो किस प्रोजेक्ट से एक्टिंग में वापसी करते हैं. रिपोर्ट्स हैं कि वो ‘ललकारा’ नाम की राजकुमार हीरानी डायरेक्टेड फिल्म पर काम कर रहे हैं.
# अनीस बज़्मी ही बनाएंगे कार्तिक की ‘भूल भुलैया 4’
'भूल भुलैया 4' की लिखाई शुरू हो चुकी है. इसे 2027 में शूटिंग फ्लोर पर ले जाने की तैयारी है. कार्तिक इस फ्रैंचाइज़ की चौथी किश्त में वापसी करेंगे. मगर रिपोर्ट्स थीं कि मेकर्स ने डायरेक्टर का नाम अभी फाइनल नहीं किया. अब खबर आ रही है कि तीसरे पार्ट की तरह इस फिल्म को भी अनीस बज़्मी ही डायरेक्ट करेंगे. अनीस फिलहाल अक्षय की फिल्म पर काम कर रहे हैं. इससे फारिग होते ही वो 'भूल भुलैया 4' पर जुटेंगे.
# 'जीना इसी का नाम है' को होस्ट करेंगे माधवन
फारूक शेख 'जीना इसी का नाम है' नाम का टॉक शो होस्ट करते थे. जिसे बेहद पसंद किया जाता था. अब उस शो की वापसी होने जा रही है. और ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इस बार शो को आर. माधवन होस्ट करेंगे. ये शो ज़ी5 पर स्ट्रीम होगा.
वीडियो: आमिर खान का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘महाभारत’: इतिहास और आज को जोड़कर बनाएंगे कई फिल्मों की ग्रैंड सीरीज़











