The Lallantop

"आमिर खान को तुरंत मार देना चाहिए! उन्हें जो टपकाएगा, उसे 5 करोड़ का इनाम दूंगा"

मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता ने भी गैर-मुस्लिम महिला से शादी करने पर आमिर के खिलाफ़ फ़तवा जारी कर दिया है.

Advertisement
post-main-image
आमिर खान ने कहा कि उनकी किसी भी एक्स-वाइफ ने कभी अपना धर्म परिवर्तन नहीं किया है.

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • आमिर खान ने हाल ही में गॉरी स्प्रैट से शादी की, जो उनकी तीसरी शादी है, इसके बाद कई समुदायों ने इसे लेकर विवादित प्रतिक्रियाएं दी हैं।
  • कुछ हिंदू संगठनों और मुस्लिम धार्मिक नेताओं ने आमिर खान पर लव जिहाद का आरोप लगाया और उनके खिलाफ फतवा और हिंसक बयान जारी किए हैं।
  • इस विवाद के चलते कानून प्रवर्तन और राजनीतिक क्षेत्रों में बहस जारी है, और आमिर खान ने इन आरोपों का खंडन करते हुए अपना पक्ष रखा है।

पिछले दिनों Aamir Khan और Gauri Spratt की शादी हुई है. ये आमिर की तीसरी शादी है, जिसपर समाज का अलग-अलग तबका अपनी नाराजगी जता रहा. कुछ हिन्दू संगठन उन पर लव जिहाद का आरोप लगा रहे हैं. वहीं मुस्लिम पक्ष ने उनके खिलाफ़ फ़तवा जारी कर दिया है. इस बीच अयोध्या की तपस्वी छावनी के पीठाधीश Paramhans Acharya ने उन पर काफी विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा कि लोगों को आमिर की जान ले लेनी चाहिए. यही नहीं, उन्होंने ऐसा करने वालों के लिए 5 करोड़ रुपए का इनाम रखा है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

पिछले दिनों महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और भाजपा नेता नीतीश राणे ने आमिर की तीसरी शादी पर सवाल उठाए थे. उन्होंने आमिर को लव जिहाद का ब्रांड अंबेस्डर बताया था. परमहंस आचार्य भी उनकी इस बात से सहमत होते दिखे. IANS से हुई बातचीत में वो कहते हैं,

"आमिर खान ने तीन शादी की और वो भी तीनों हिन्दू महिलाओं से. इस उम्र में, जब मरने का समय है, वो केवल लव जिहाद का संदेश देने के लिए ऐसा कर रहे. नीतीश राणे ने जो आरोप लगाए, वो बिल्कुल सही हैं. आमिर खान जैसे लोग जहां कहीं भी मिलें, उन्हें तुरंत मार देना चाहिए."

Advertisement

अपनी बयानबाजी के दौरान परमहंस ने आमिर को समाज का बड़ा अपराधी बताया. उनके मुताबिक, आमिर आपसी सौहार्द बिगाड़ने और लव जिहाद को बढ़ावा देने के लिए इस तरह का षड्यन्त्र कर रहे हैं. वो कहते हैं,

"मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की पावन जन्मभूमि श्रीअयोध्या धाम से मैं तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगद्गुरु परमहंस श्री आचार्य. मैं 5 करोड़ का इनाम घोषित कर रहा हूं. जो भी आमिर खान को टपका देगा, उसकी लीगल लड़ाई का खर्चा हम देंगे और 5 करोड़ उसके परिवार को इनाम में मिलेगा."

परमहंस के मुताबिक, यदि आमिर जैसे 100-200 बड़े लोगों को 'टपका' दिया जाए, तो लव जिहाद पूरी तरह से बंद हो जाएगा. उन्होंने कहा कि जब इस्लाम में बुतपरस्ती हराम है, तो हिन्दू उन्हें अपने धर्म की बेटी कैसे दे सकते हैं. वो कहते हैं,

Advertisement

"जो भी हिन्दू बहन-बेटियों को फंसाने वाले हैं, उनको जिंदा छोड़ना ही गलत है. उनको कहीं भी, कैसे भी टपका देना चाहिए. मैं खुलकर कह रहा हूं कि जिस दिन आमिर खान को कोई टपका देगा, 5 करोड़ रुपया उसके घर पहुंच जाएगा."

आमिर की तीसरी शादी पर मुस्लिम पर्सनल दारुल इफ्ता के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना इफ़राहिम हुसैन ने भी एक फ़तवा जारी किया है. उन्होंने कहा कि आमिर की पत्नी गौरी स्प्रैट मुस्लिम नहीं हैं और एक मुसलमान का किसी गैर-मुस्लिम महिला से शादी करना शरीयत के खिलाफ़ है. वैसे, इन तमाम विवादों के बीच आमिर ने रेडिफ़ को एक बयान दिया है. लव जिहाद के आरोपों पर अपना पक्ष रखते हुए उन्होंने बताया कि उनकी एक्स वाइफ- रीना दत्ता और किरण राव ने कभी अपना धर्म नहीं बदला. रही गौरी की बात, तो वो हिन्दू नहीं बल्कि ईसाई हैं. आमिर के मुताबिक, उनकी दोनों बहनों ने हिंदुओं से शादी की है. यही नहीं, उनकी बेटी भी एक हिन्दू परिवार में ब्याही गई है. ऐसे में उन पर इस तरह के आरोप लगाना सरासर गलत है.

वीडियो: आमिर ने राजू हीरानी से दादा साहब फाल्के की बायोपिक लिखवाई, फिर रिजेक्ट कर दी

Advertisement