
'बियॉन्ड द क्लाउड्स' का एक दृश्य.
#2. बेसिकली ये फिल्म ह्यूमन रिलेशनशिप के बारे में होगी. इसमें एक भाई-बहन की कहानी दिखाई जाएगी, जो फिल्म में एक-दूसरे की मदद करते नज़र आएंगे. इसी सब के बीच उन्हें जेल जाना पड़ता है, जहां उन्हें जिंदगी का एक दूसरा पहलू देखने को मिलता है. इससे उनकी लाइफ में बहुत से बदलाव आ जाते हैं. क्या और किस तरह के बदलाव, यही फिल्म की कहानी होगी.

फिल्म के एक सीन में ईशान और मालविका.
#3. ईशान इसमें अामिर नाम के एक लड़के का किरदार करेंगे, जो डांसर है और किसी तरह अपराध की दुनिया से जुड़ गया है. मालविका उनकी बहन तारा का रोल कर रही हैं, जो लॉन्ड्री करके किसी तरह अपना पेट पाल रही है. हत्या की कोशिश के आरोप में तारा को जेल हो जाती है. जिसके बाद अामिर की लड़ाई शुरू होती है. उसे अब खुद के साथ अपनी बहन को भी बचाना है. कहानी में स्त्रियों के साथ होने वाली यौन हिंसा पर भी बात की जाएगी.

ईशान फिल्म में अामिर नाम के एक लड़के का किरदार करेंगे, जो डांसर है.
#4. इस फिल्म में पहले कंगना रनौत और दीपिका पादुकोण को लेने की बात भी उठी थी. कंगना ने रोल कमजोर होने की वजह से फिल्म करने से इनकार कर दिया. दीपिका ने इसके लिए लुक टेस्ट दिया था. इस टेस्ट की कई फोटो इंटरनेट पर वायरल हुई थीं. इसमें वो बिना मेकअप वगैरह के नज़र आई थीं. लेकिन बाद में खबर आई कि दीपिका भी उस फिल्म को लेकर कुछ खास इंट्रेस्टेड नहीं थीं. उन्होंने बस मजीदी की बात रखने के लिए लुक टेस्ट दिया था.

फिल्म के लुक टेस्ट में दीपिका पादुकोण.
#5. बाद में मालविका को उस रोल के लिए साइन कर लिया गया. जब मजीदी से दीपिका को फिल्म में कास्ट नहीं किए जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह किसी सुपरस्टार के साथ काम नहीं करना चाहते. उन्होंने बताया कि लुक टेस्ट के दौरान ही उन्हें दीपिका के स्टारडम की वजह से बहुत दिक्कत हुई. वो जहां भी जाती लोग उन्हें घेर लेते और इससे काम करने में दिक्कत हो रही थी. इसलिए उन्होंने दीपिका को रिप्लेस कर दिया. मालविका उनके किरदार के लिए परफेक्ट हैं.

फिल्म की हीरोइन मालविका मोहनन.
#6. मजीदी ने बताया कि उनकी ये फिल्म मशहूर भारतीय फिल्ममेकर सत्यजीत रे को ट्रिब्यूट होगी. उन्होंने कहा, 'रे जैसे फिल्ममेकर ग्लोबल ऑडियंस के सामने भारतीय संस्कृति और लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं. उनका ये विज़न और इमेज हमेशा के लिए मेरे दिमाग में बैठ गई. इन्हीं बातों ने मुझे भारत में फिल्म बनाने के लिए मजबूर किया.'
#7. 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' को पूरी तरह से मुंबई में शूट किया गया है. इसके लिए मजीदी 2016 से ही भारत में शूटिंग लोकेशन की रेकी करते रहे. उनका मानना है कि उनकी फिल्मों में लोकेशंस भी अहम किरदार निभाते हैं. जैसे ही उन्होंने लोकेशन फाइनल की, जनवरी 2017 में अपनी फिल्म अनाउंस कर दी. फिल्म मई में बनकर तैयार हुई और कई फिल्म फेस्टिवल्स में प्रदर्शित होने लगी.

'बियॉन्द द क्लाउड्स' के सेट पर फिल्म के डायरेक्टर माजिद मजीदी.
#8. टर्की के इंटरनेशनल बॉस्फोरस फिल्म फेस्टिवल (International Bosphorus Film Festival) में 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' के लिए ईशान खट्टर को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया. 2017 नवंबर में गोवा में हुए इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (International Film Festival Of India) में इस फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन मिली थी.

IFFI में अपनी फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे ईशान और मालविका.
#9. इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं ज़ी स्टुडियोज़ और नम: पिक्चर्स. फिल्म में म्यूज़िक होगा एआर रहमान का. इसे तीन भाषाओं - हिंदी, इंग्लिश और तमिल में रिलीज़ किया जाएगा.

फिल्म का पोस्टर और फिल्म के सिलसिले में मिलते मजीदी और रहमान.
फिल्म का ट्रेलर यहां देखिए:
ये भी पढ़ें:
2018 की वो 24 हिंदी फिल्में जो मस्ट वॉच हैं!
'हेट स्टोरी 4' का ट्रेलर तो सब दिखाएंगे, लेकिन ये 10 बातें कोई नहीं बताएगा
'दीवार' में अमिताभ के इस सीन के डायलॉग सलीम-जावेद ने लिखे ही नहीं थे
कहां जाते हैं फिल्मों में हीरो-हीरोइन के पहने हुए कपड़े?
वीडियो देखें: 2017 की 10 हिंदी फिल्में जो सबसे ज्यादा तृप्त करेंगी!










