The Lallantop

भाऊ का बंटी रणवीर सिंह की फिल्म में इस क्रिकेटर का रोल करेगा

वो क्रिकेटर जिसने वर्ल्ड कप के पहले ही मैच में वेस्ट इंडीज़ का पसीना निकाल दिया था.

Advertisement
post-main-image
जतिन सरना फिल्म ' '83 ' में रणवीर सिंह के साथ काम करेंगे, जिसे कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं.
कबीर खान रणवीर सिंह के साथ दस-12 एक्टर्स और लेकर एक फिल्म बना रहे हैं. एक्चुअली फिल्म नहीं टीम बना रहे हैं. क्रिकेट टीम. वो टीम जो 1983 का वर्ल्ड कप जीत लाई थी. फिल्म का नाम है ' '83 '. इसमें कपिल देव यानी टीम के कप्तान का रोल रणवीर सिंह कर रहे हैं. कास्टिंग इस फिल्म की पिछले काफी समय से चल रही है. अब तक जो एक्टर्स इस फिल्म में कास्ट हो चुके हैं, उनके बारे में जानने के लिए आप इन
-इन
लिंक्स पर क्लिक कर सकते हैं. अब इस फिल्मी टीम में जुड़ने वाला नए नाम हैं जतिन सरना. जतिन फिल्म में यशपाल शर्मा का रोल करेंगे.
वर्ल्ड कप में यशपाल शर्मा का रोल
यशपाल मिडल ऑर्डर बैट्समैन थे. 1983 वर्ल्ड कप फाइनल में तो उनका परफॉर्मेंस कुछ खास नहीं रहा था. उन्होंने 32 बॉल पर 11 रन की इनिंग खेली थी. लेकिन गुज़र चुके मैचों में उनका गेम ठीक चल रहा था. वर्ल्ड कप में इंडिया के पहले मैच में ही वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ उन्होंने 89 रनों की पारी खेली थी. अगले चार मैचों में कुछ खास नहीं कर पाए. पांचवां मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ था. इस मैच में यशपाल ने 40 बॉल में रन 40 रन बनाए थे. अब सेमी-फाइनल था, जिसमें भारत इंग्लैंड से भिड़ रहा था. इस मैच में इंग्लैंड के 213 के स्कोर को चेज़ करते हुए जीती थी. इसमें यशपाल 62 रन बनाकर टीम के हाइएस्ट स्कोरर रहे थे. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में टोटल 240 रन बनाए थे. कहने का मतलब अच्छे फॉर्म में थे.
जतिन सरना 'सेक्रेड गेम्स' में बंटी के किरदार के लिए जाने जाते हैं.
जतिन सरना 'सेक्रेड गेम्स' में बंटी का किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं. वहीं यशपाल शर्मा वर्ल्ड कप में टीम में बतौर मिडल ऑर्डर बैट्समैन खेल रहे थे. 

जतिन सरना कौन?
जतिन ने अपना करियर 2011 में आई फिल्म 'डियर फ्रेंड हिटलर' से अपना करियर शुरू किया था. 2015 में 'मेरठिया गैंगस्टर्स' और 'सात उचक्के' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. लकिन उन्हें पहचान मिली नेटफ्लिक्स सीरीज़ 'सेक्रेड गेम्स' से. इस सीरीज़ में जतिन दीपक शिंदे उर्फ 'बंटी' का रोल किया था. सीरीज़ से इनके वन लाइनर्स बहुत पॉपुलर हुए थे. सीरीज़ के बाद से अब तक वो अक्षय कुमार के साथ 'गोल्ड' और अभिषेक कपूर की 'सोनचिड़िया' में काम कर चुके हैं. आने वाले दिनों में फिल्म ''83 ' के अलावा 'सेक्रेड गेम्स' के अगले सीज़न में भी नज़र आने वाले हैं.
ऑडिशन किसी और का रोल किसी और का
जतिन कबीर खान की इस फिल्म में मदन लाल के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था. लेकिन मेकर्स को मदन के रोल में वो ठीक नहीं लगे. इसलिए उन्हें ही यशपाल शर्मा के रोल में कास्ट कर लिया गया. फिल्म में मदन लाल का रोल अब पंजाबी सिंगर हार्डी संधू कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग मई में शुरू होगी, जो 100 दिन लंबा शेड्यूल होगा. उसके पहले पूरी टीम तैयार होने के बाद धर्मशाला में हफ्ते दिन का एक बॉन्डिंग सेशन भी होना है. फिल्म की शूटिंग लंदन, स्कॉटलैंड और मुंबई में होगी. फिलहाल फिल्म की रिलीज़ डेट 10 अप्रैल, 2020 बताई जा रही है.


वीडियो देखें: सुपर 30: वो फिल्में जिनके डायरेक्टर को लेकर विवाद रहा

Advertisement
Advertisement